एक्सप्लोरर

Dilip Kumar 99th Birthday : पिता से मतभेद होने पर सैडविच स्टॉल लगाने लगे थे दिलीप कुमार, जानिए ट्रेजडी किंग के परिवार के बारे में

दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पेशावर (अब पाकिस्तान) में हुआ था. उनका असली नाम मोहम्मद युसूफ खान है. इनके 12 भाई-बहन थे. दिलीप कुमार के पिता लाला गुलाम सरवर अली खान फल बेचा करते थे और मां आयशा बेगम हाउस वाइफ थीं.

दिलीप कुमार आज (11 दिसंबर) 98 साल के हो गए हैं. हालांकि उनके जन्मदिन पर इस बार कोई जश्न या प्रोग्राम नहीं किया जाएगा. दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने बताया कि इस साल घर में गम का माहौल होने की वजह से उनके जन्मदिन का जश्न नहीं मनाया जा रहा है. दरअसल हाल ही में दिलीप कुमार के दो भाइयों का इंतकाल हुआ है. सायरा बानो ने दिलीप कुमार के फैंस से भी अपील की है कि वे कोई भी गिफ्ट या उपहार न भेजें.

दिलीप कुमार परिवार सहित 1930 में बॉम्बे शिफ्ट हुए थे

दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पेशावर (अब पाकिस्तान) में हुआ था. उनका असली नाम मोहम्मद युसूफ खान है. इनके 12 भाई-बहन थे. दिलीप कुमार के पिता लाला गुलाम सरवर अली खान फल बेचा करते थे और मां आयशा बेगम हाउस वाइफ थीं. दिलीप कुमार ने अपनी स्कूली पढ़ाई नासिक के पास के किसी स्कूल से की थी. 1930 में उनका पूरा परिवार बॉम्बे शिफ्ट हो गया. लेकिन पिता से मनमुटाव होने की वजह से दिलीप कुमार मुंबई वाले घर को छोड़कर पुणे चले गए. यहां उनकी मुलाकात एक कैंटीन के मालिक ताज मोहम्मद शाह से हुई और इनकी मदद से दिलीप कुमार ने आर्मी क्लब में एक सैंडविच स्टाल लगा लिया. एक दिन यहां एक्ट्रेस देविका रानी आई और उन्होंने दिलीप कुमार को फिल्मों में काम करने का ऑफर दिया. इसके बाद दिलीप कुमार के फिल्मी करियर का आगाज हो गया. और अपनी मार्मिक अभिनय की बदौलत वह ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर हुए.

Dilip Kumar 99th Birthday : पिता से मतभेद होने पर सैडविच स्टॉल लगाने लगे थे दिलीप कुमार, जानिए ट्रेजडी किंग के परिवार के बारे में

सायरा बानो से की है शादी

मायानगरी मुंबई में 40 के दशक में दिलीप कुमार आए थे और उसी दौरान उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था. लेकिन फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम युसूफ से बदलकर दिलीप कुमार रख लिया था. हिंदी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय की बदौलत उन्हें काफी वाहवाही मिली. साल 1966 में उन्होंने अभिनेत्री सायरा बानो से शादी की थी. शादी के समय दिलीप कुमार की उम्र 44 वर्ष थी जबकि सायरा बानो सिर्फ 22 साल की थी.

Dilip Kumar 99th Birthday : पिता से मतभेद होने पर सैडविच स्टॉल लगाने लगे थे दिलीप कुमार, जानिए ट्रेजडी किंग के परिवार के बारे में

कई दशकों तक हिंदी सिनेमा के रुपहले पर्दे पर छाए रहे

1944 में फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाले दिलीप कुमार  कई दशकों तक हिंदी सिनेमा के रुपहले पर्दे पर छाए रहे. उनके नाम देवदास, अंदाज, नया दौर, यहूदी, मधुमति, मुगले आजम, गंगा जमुना, गोपी जैसी कई बेहतरीन फिल्म दर्ज हैं.

दिलीप कुमार की लवस्टोरी के भी हुए खूब चर्चे

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार दिलीप कुमार की दमदार एक्टिंग ही नहीं उनकी लवस्टोरी के चर्चे भी खूब हुए थे. पर्दे पर मोहब्बत की परीभाषा समझाने वाले इस अभिनेता ने अभिनेत्री मधुबाला से कभी शिद्दत से मोहब्बत की थी. 1951 में फिल्म तराना की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए. दोनों का रिश्ता सात साल तक चला लेकिन एक गलतफहमी की वजह से दिलीप कुमार और मधुबाला की लवस्टोरी का द एंड हो गया. बाद में दिलीप कुमार ने सायरा बानो से शादी की. दिलीप कुमार अब  बेहद कमजोर हो चुके हैं उम्र के इस पड़ाव पर वे चलने-फिरने में भी लाचार हैं लेकिन सायरा बानो पत्नी धर्म निभाते हुए उनका आज तक साथ निभाती हुई चली आ रही हैं.

Dilip Kumar 99th Birthday : पिता से मतभेद होने पर सैडविच स्टॉल लगाने लगे थे दिलीप कुमार, जानिए ट्रेजडी किंग के परिवार के बारे में

कई राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं

फिल्मों में काबिलेतारीफ योगदान देने के लिए भारत सरकार ने दिलीप कुमार को 1991 में पद्म भूषण और 2015 में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया है. दिलीप कुमार के नाम सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के आठ फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने का भी रिकॉर्ड रहा है. साल 1994 में उन्हें सिनेमा के सबसे बड़े राष्ट्रीय सम्मान दादा साहब फालके पुरस्कारसे भी सम्मानित किया जा चुका है. वह 200 से 2006 तक राज्यसभा के सदस्य भी रहे हैं. पाकिस्तान ने भी साल 1998 में दिलीप कुमार क देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज से नवाजा था.

यकीनन दिलीप कुमार हिंदी सिनेमा की अजीमों शान शख्सियत हैं, जिनकी लोकप्रियता देश ही नहीं विदेशों में भी है. बॉलीवुड के कई सुपरस्टार आज भी दिलीप कुमार की नकल करते हैं. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं. वे कई मंचों से कह चुके हैं कि कई फिल्मों में उन्होने दिलीप कुमार की कॉपी करने की कोशिश की है.

ये भी पढ़ें

भारत के इस हिस्से को अब फिल्मों में लेकर आ रही हैं कंगना रनौत, पहली बार यहां होगी किसी फिल्म की शूटिंग

कपिल शर्मा ने शेयर की बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें, प्यार और आशीर्वाद देने के लिए फैंस का जताया आभार

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Day 2 Live Updates: दूसरे दिन शतक जड़ेगी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे'? 8.30 बजे तक कलेक्शन 98 करोड़ के पार
Live Updates: दूसरे दिन शतक जड़ेगी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे'? 8.30 बजे तक कलेक्शन 98 करोड़ के पार
The Odyssey Vs Spider Man BO: 'द ओडिसी' के लिए बॉक्स ऑफिस पर रोड़ा बनी 'स्पाइडर मैन', जानें फ्राइडे कलेक्शन
'द ओडिसी' के लिए बॉक्स ऑफिस पर रोड़ा बनी 'स्पाइडर मैन', जानें फ्राइडे कलेक्शन
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
पंजाबी सिंगर जस्सी गिल की मां का निधन, 5 अगस्त को होगी प्रेयर मीट
पंजाबी सिंगर जस्सी गिल की मां का निधन, 5 अगस्त को होगी प्रेयर मीट

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget