एक्सप्लोरर

नहीं रहे धीरज कुमार के सीरियल 'श्री गणेश' में गणेश बने जगेश मुकाटी, फिल्मों और थिएटर में भी किया था काम

जगेश मुकाटी ने 'हंसी तो फंसी' (2014) और 'मन' (1999) जैसी फिल्मों में काम करने के अलावा कई हिंदीसीरियों और गुजराती नाटकों व फिल्मों में काम किया था.

मुम्बई: अभिनेता जगेश मुकाटी का मुम्बई के जुहू स्थित क्रिटी केयर अस्पताल में सांस संबंधी बीमारी से मौत हो गयी. वे सिर्फ 47 साल के थे और लम्बे समय से अस्थमा की बीमारी से परेशान थे. वे पिछले कई सालों से मोटापे संबंधी कई बीमारियों का भी शिकार थे. वो गुजराती थिएटर में बतौर कलाकार अपनी एक अलग ही पहचान रखते थे और कई टीवी सीरियलों व कई हिंदी-गुजराती फिल्मों में काम कर चुके थे.

जगेश मुकाटी ने सीरियल 'अमिता का अमित', 'कसम से' जैसे सीरियलों में काम किया था, मगर उन्हें धीरज कुमार द्वारा निर्मित 'श्री गणेश' में भगवान गणेश का मुख्य किरदार निभाने से काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी. उन्होंने अनगिनत ऐड फिल्मों में काम करने के अलावा 'हंसी तो फंसी(2014) और‌ 'मन' (1999)' में भी काम किया था. बतौर अभिनेता उन्होंने हाल ही में 'चाल जीवी लईए' नामक गुजराती फिल्म में किया था, जिसे गुजराती फिल्मों में सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक माना जाता है.

नहीं रहे धीरज कुमार के सीरियल 'श्री गणेश' में गणेश बने जगेश मुकाटी, फिल्मों और थिएटर में भी किया था काम

जगेश मुकाटी के बचपन के दोस्त और उनके साथ कई गुजराती नाटकों में काम कर चुके संजय गोराड़िया ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि चार दिन पहले उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई तो उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां ऑक्सीजन लेवल कम हो जाने के चलते उन्हें वेंटिलेकर पर रखा गया था. उन्होंने बताया कि अचानक से आये अस्थमा अटैक के‌ चलते उनकी सांसें थम गयीं और उन्हें रिवाइव करने की डॉक्टरों की तमाम कोशिशें बेकार साबित हुईं.

संजय गोराडिया ने बताया कि कई सालों से जगेश का वजन बढ़ता ही जा रहा था और उनका वजन बढ़ते-बढ़ते तकरीबन 150 किलो तक पहुंच गया था. गोराडिया बताते हैं कि ऐसे में उनके दोस्तों ने उन्हें मोटापा कम करने की सर्जरी करने की भी सलाह दी थी,‌ लेकिन वे नहीं माने.

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मिसेस हाथी का किरदार का निभानेवाली अभिनेत्री अम्बिका रांजनकर ने जगेश के साथ 'कसम से' नामक सीरियल और दो गुजराती नाटकों में काम किया था. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से कहा, "एक उम्दा अभिनेता होने के अलावा, वे मेरे लिए एक बेहद अच्छे दोस्त और गाइड की तरह थे. उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी कमाल का था.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हर 5 मिनट में पीठ में छूरी मार रहे...', 'अलायंस' पर रवि किशन ने दिया बड़ा बयान, जानें बेटी रीवा को लेकर क्या कहा
'हर 5 मिनट में पीठ में छूरी मार रहे...', 'अलायंस' पर रवि किशन ने दिया बड़ा बयान, जानें बेटी रीवा को लेकर क्या कहा
विंबलडन मैच देखने पहुंचीं अनन्या पांडे, जानें टिकट से लेकर रहने तक का पूरा खर्चा
विंबलडन मैच देखने पहुंचीं अनन्या पांडे, जानें टिकट से लेकर रहने तक का पूरा खर्चा
Dhamaal 4 BO Day 2 Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 7 बजे तक 26 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 7 बजे तक 26 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
'सिर्फ एकतरफा कहानी मत सुनो...', कुशाल टंडन पर लगे चीटिंग के आरोपों पर बहन टीना का फूटा गुस्सा
'सिर्फ एकतरफा कहानी मत सुनो...', कुशाल टंडन पर लगे चीटिंग के आरोपों पर बहन टीना का फूटा गुस्सा

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget