एक्सप्लोरर

कैसे और कहां हुई थी Dharmendra और Hema Malini की पहली मुलाकात? ऐसे टूटी Jeetendra से उनकी शादी?

बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी ने हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और करोड़ों दिलों पर राज किया. एक वक्त था जब हेमा की खूबसूरती पर ना सिर्फ फैंस बल्कि कई बड़े स्टार्स भी अपना दिल हार चुके थे...

बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी (Hema Malini) की पहली मुलाकात साल 1965 में फिल्म 'आसमान महल' के प्रीमियर के दौरान हुई थी. तब तक हेमा की सिर्फ एक ही फिल्म रिलीज हुई थी 'सपनों का सौदागर' जो फ्लॉप हो गई थी और धर्मेंद्र स्टार बन चुके थे. पहली ही मुलाकात में धर्मेंद्र, हेमा के प्रति आकर्षित हो गए थे लेकिन हेमा की तरफ से उन्हें कोई तवज्जो नहीं मिली. इसके बाद हेमा को संजीव कुमार के साथ एक फिल्म 'धूप छांव' में काम करने का मौका मिला. इस फिल्म की शूटिंग के वक्त हेमा, संजीव कुमार को पसंद करने लगीं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)

हालांकि, किसी वजह से फिल्म पूरी नहीं हो सकी लेकिन संजीव और हेमा के बीच बातचीत जारी रही. इतना ही नहीं, संजीव हेमा से शादी का रिश्ता लेकर उनके घर तक पहुंच गए लेकिन हेमा की मां जया चक्रवर्ती ने इस शादी से इनकार करते हुए कहा, 'आप गलत जगह ट्राय कर रहे हो, हमने अपनी बिरादरी में ही हेमा के लिए एक लड़का देखा हुआ है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

इधर हेमा मालिनी का दिल टूटा तो दूसरी तरफ उनकी जिंदगी में धर्मेंद्र की एंट्री हो गई. दोनों फिल्म 'तुम हसीन मैं जवां' में काम कर रहे थे. धर्मेंद्र ने ऐसा जादू चलाया कि हेमा उन्हें अपना दिल दे बैठीं. हेमा ये जानती थीं कि धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा हैं और दो बच्चों के पिता भी हैं, फिर भी हेमा दिल के हाथों मजबूर हो गईं. हालांकि, पहले हेमा की मां को लगा कि धर्मेंद्र और हेमा की शादी तो हो नहीं सकती, धर्मेंद्र सिर्फ हेमा के दिल से संजीव कुमार को निकालने का काम करेंगे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jeetendra Kapoor (@jeetendra_kapoor)

उस वक्त हेमा, जीतेंद्र के साथ भी फिल्म 'वारिस' में काम कर रही थीं और जीतेंद्र ,हेमा की खूबसूरती पर फिदा हो चुके थे. इतना ही नहीं, जीतेंद्र ने तो बिना हेमा से बात किए सीधे उनकी मां के पास शादी का रिश्ता ही भेज दिया था, जबकि जीतेंद्र और शोभा सिप्पी की सगाई हो चुकी थी. आपको जानकर हैरानी होगी कि हेमा मालिनी के परिवार ने जीतेंद्र के रिश्ते को स्वीकार भी कर लिया था. धर्मेंद्र और हेमा को अलग करने के लिए जीतेंद्र से हेमा की गुपचुप शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी गईं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)

शादी के लिए जीतेंद्र और उनके परिवार वाले पंड़ित लेकर मद्रास पहुंच गए. वहीं काफी इनकार करने के बाद हेमा भी इस शादी के लिए राजी हो गईं. जब धर्मेंद्र को इस बारे में पता चला तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने बिना देर किए इस बारे में शोभा सिप्पी को बता दिया और खुद मद्रास जा पहुंचे. धर्मेंद्र और शोभा ने मद्रास पहुंचकर ऐसा हंगामा किया कि जीतेंद्र और हेमा की शादी रूक गई और धर्मेंद्र का रास्ता साफ हो गया.

यह भी पढ़ेंः किस अफवाह से परेशान होकर Sridevi को मजबूरन रखनी पड़ी थी प्रेस कॉन्फ्रेंस

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
अजय देवगन की 'धमाल 4' की 7वें हफ्ते में हुई एंट्री, जानें- 43 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
'धमाल 4' की 7वें हफ्ते में हुई एंट्री, जानें- 43 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
'स्पिरिट' विवाद में दीपिोका का बड़ा रिएक्शन, संदीप रेड्डी वांगा पर तंज वाली पोस्ट की लाइक
'स्पिरिट' विवाद में दीपिका का बड़ा रिएक्शन, संदीप रेड्डी वांगा पर तंज वाली पोस्ट की लाइक
क्या दूसरी शादी करेंगे गोविंदा? पत्नी सुनीता आहूजा के दावे की मैनेजर ने खोली पोल
क्या दूसरी शादी करेंगे गोविंदा? मैनेजर ने बता दिया सच

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget