एक्सप्लोरर

सीएम योगी ने दिए निर्देश, नगर निगम क्षेत्र में शामिल नए इलाकों का हो कायाकल्प

सीएम योगी ने निगम सीमा में आए नए इलाकों में तत्काल सुविधाएं शुरू करने के निर्देश नगर विकास विभाग को दिए हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार नगर निगम क्षेत्र में शामिल हुए नए इलाकों का कायाकल्प करने जा रही है. इन इलाकों को निगम क्षेत्र में मिलने वाली सभी सुविधाओं से लैस किया जाएगा. नए इलाकों में साफ सफाई के लिए नगर निगम से सफाईकर्मी तैनात होंगे. सड़कें और गलियां एलईडी लाइटों से रौशन होंगी. 

सीएम योगी ने निगम सीमा में आए नए इलाकों में तत्काल सुविधाएं शुरू करने के निर्देश नगर विकास विभाग को दिए हैं. मंगलवार को अफसरों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने नगर विकास विभाग के अधिकारियों को नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में शामिल नए इलाकों में युद्ध स्तर पर काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं. नए इलाकों में साफ सफाई के लिए सफाई कर्मियों की तैनाती के साथ ही कूड़े के रोज निस्तारण की व्यवस्था करने को कहा गया है. निगम क्षेत्र में शामिल हुए इन गांवों और कालोनियों के ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए नगर विकास विभाग बड़े स्तर पर अभियान चलाएगा. सीएम योगी ने अफसरों को निगम क्षेत्र में शामिल इलाके के लोगों से बातचीत कर समस्याओं के तत्काल निस्तारण के भी निर्देश दिए हैं.

निगम सीमा में शामिल क्षेत्रों में साफ-सफाई, जल निकासी और मार्ग प्रकाश व्यवस्था के साथ पेयजल समेत अन्य सभी सुविधाओं पर तेजी से काम करने को कहा गया है. सीएम के निर्देश के बाद कुछ महीने पहले नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र में शामिल हुए इन इलाकों का कायाकल्प तय माना जा रहा है.

गौरतलब है कि बीते दिनों 17 नगर निगमों सहित नगर पालिका/नगर पंचायतों का सीमा विस्तार किया गया है. इनमें राजधानी के 88 गांव भी शामिल हैं. राज्य सरकार के इस कदम से प्रदेश के एक करोड़ से ज्यादा लोगों को सुविधाएं मिलना तय हैं.

मंगलवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में सीएम ने डूडा और सूडा के कार्यों की गुणवत्ता का परीक्षण करने के भी निर्देश दिए हैं. उन्होंने इन संस्थानों के अधिकारियों को जवाबदेह बनाने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी बनाये जाने की जरूरत है. अमृत योजना और स्मार्ट सिटी मिशन के कार्यों को तेज करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को दिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget