एक्सप्लोरर

कोरियोग्राफर सरोज खान सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती

पारिवारिक सूत्र ने बताया कि 3 दिन पहले उन्हें मुम्बई के बांद्रा इलाके में स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें एक-दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.

मुम्बई: बॉलीवुड की मशहूर कोरियाग्राफर सरोज खान को सांस लेने में तकलीफ के चलते मुम्बई के बांद्रा स्थित गुरू नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस खबर की पुष्टि करते हुए 71 वर्षीय सरोज खान के एक करीबी पारिवारिक सूत्र ने नाम नहीं छापने की शर्त पर एबीपी न्यूज को बताया कि सरोज खान को तीन दिन पहले सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा."

कहीं उन्हें कोविड-19 से जुड़ा संक्रमण तो नहीं? एबीपी न्यूज़ के इस सवाल पर सूत्र ने बताया कि अस्पताल में दाखिल होते ही उनका कोविड टेस्ट भी कराया गया, लेकिन उन्हें कोरोना का संक्रमण नहीं है.

सूत्र ने आगे कहा, "सरोज जी को और किसी भी तरह की तकलीफ नहीं है और उन्हें एक-दो दिन में अस्पताल से डिस्चार्ज भी मिल जाएगा. चिंता की कोई बात नहीं है.

सरोज खान को हिंदी सिनेमा के कई सुपरहिट गानों को कोरियोग्राफ करने का श्रेय जाता है. उन्हें विशेष रूप से माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी की फिल्मों के हिट गाने की कोरियोग्राफी के लिए भी जाना जाता है. सरोज खान ने 'तेजाब' के 'एक दो तीन...', फिल्म 'बेटा' का 'धक धक करने लगा...', फिल्म 'सैलाब' का 'हमको आजकल है इंतजार...', फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का 'कांटे नहीं कटते ये दिन ये रात', फिल्म 'चालबाज' का गाना 'हवा हवाई', फिल्म चांदनी के गाने 'मेरे हाथों में नौ नौ चूडियां हैं' व 'ओ मेरी चांदनी', फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के गाने 'मेहंदी लगाके रखना' वे 'जरा सा झूम लूं मैं...' फिल्म 'देवदास' का गाना 'मारा डाला...', फिल्म 'जब वी मेट' का गाना 'ये इश्क हाये...' आदि जैसे अनगिनत हिट गानों की कोरियोग्राफी की और इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान कायम की.

सरोज खान की हालिया फिल्मों की बात जाए तो उन्होंने 2019 में रिलीज हुई कंगना रनौत स्टारर और मल्टी- स्टारर फिल्म 'कलंक' फिल्म में एक-एक गाने को कोरियाग्राफ किया था.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget