एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत को पूरा देश दे रहा है श्रद्धांजलि, जानिए सोशल मीडिया पर क्या कह रहे हैं लोग

सुशांत की मौत से बॉलीवुड जगत सदमे में है. बॉलीवुड, खेल जगत और राजनीतिक हस्तियों के अलावा आम लोग भी उनकी आत्महत्या पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वे सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

नई दिल्ली: देश और बॉलीवुड जगत के लिए 14 जून का दिन बेहद चौंकाने वाला रहा है. 34 साल के बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने के बाद हर कोई शोक में डूबा है. बॉलीवुड हस्तियों से लेकर तमाम राजनेताओं ने उनकी मौत पर दुख जताया है. यही नहीं, सोशल मीडिया पर भी आम लोगों से लेकर खास लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. देखिए सोशल मीडिया पर लोग क्या कह रहे हैं...

एक यूजर ने लिखा, '2020 में बुरी खबरों का सिलसिला रुक नहीं रहा. सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड की खबर सुनकर हैरान हूं. ये बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए एक और नुकसान है. उनकी आत्मा को शांति मिले.'

एक यूजर ने सुशांत की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'एक इंसान की हंसी के पीछे क्या छिपा है.. ये आप कभी नहीं जान सकते हैं.' एक दूसरे यूजर ने दुख जताते हुए लिखा, 'इस घटना ने ये साबित कर दिया है कि आप पैसे, अच्छी शक्ल और मशहूर होकर खुशी नहीं खरीद सकते हैं.'

राजपूत ने मुंबई के अपने घर में फांसी लगाई

सुशांत सिंह राजपूत ने आज सुबह मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली. एक काले रंग की टी-शर्ट और ग्रे शॉर्ट्स (निक्कर) पहने राजपूत को उनके घर में काम करने वाले एक नौकर ने बेडशीट से फांसी पर लटके देखा. इसके बाद नौकर ने पुलिस को सूचित किया. घटना की जानकारी मिलने पर बांद्रा पुलिस की एक टीम जांच करने के लिए रवाना हुई और अभी आत्महत्या के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है.

अधिकारियों ने कहा कि आत्महत्या स्थल पर प्रारंभिक जांच के बाद कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. सुशांत के शव को एम्बुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. राजपूत मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे. उन्होंने मुंबई शिफ्ट होने से पहले पटना और नई दिल्ली में पढ़ाई की थी.

ये भी पढ़ें-

सुशांत सिंह राजपूत के फिल्मी बैकग्राउंड से लेकर लव लाइफ तक, जानिए उनकी ये अनसुनी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget