एक्सप्लोरर

Shakira Dance: 6 इंच की ऊंची हिल्स पहन कर शकीरा ने किया धमाकेदार डांस, वीडियो देख लोग कर रहे हैं खूब तारीफ

Shakira Dance: फेमस सिंगर शकीरा इन दिनों इंटरनेट पर छाइ हुई हैं. उनका एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो 6 इंच की ऊंची हिल्स पहने हुई डांस करते दिखाई दे रही हैं.

Shakira Dance: दुनिया की जानी मानी सिंगर और सॉन्ग राइटर शकीरा यूं तो हमेशा ही चर्चाओं में रहती हैं, और आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. इन दिनों शकीरा एक बार फिर से लाइमलाइट में हैं. वजह है इंटरनेट पर वायरल हो रही उनकी एक डांस वीडियो जिसमें वो 6 इंच की ऊंची हिल्स पहन कर डांस कर रही हैं. 

शकीरा इन दिनो 6 इंच की हिल्स पहन कर डांस करने को लेकर खूब वाहवाही बटोर रही हैं. फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस हफ्ते शकीरा 'द टूनाइट' शो में शामिल हुईं थीं. जहां पर उन्होंने शो के होस्ट जिम्मी फैलॉन के साथ 'वाच इट वंस टिक टॉक चैलेंज' में हिस्सा लिया. इस चैलेंज में गेस्ट और होस्ट दोनों को एक टिक-टॉक डांस वीडियो देखना था. उसके बाद उस डांस को करना था. दोनों के डांस के दो अटेम्प्ट करने के बाद, विजेता का चयन होना था. 

चैलेंज की शुरूआत होती है. जिसके बाद दोनों को जेस क्वाल्टर और ब्रूक ब्लिविट की टिक टॉक डांस वीडियो दिखाई जाती है, जिसमें दोनों ड्यूक और जोन्स के गाने 'मनी डोन्ट जीगल जीगल' गाने पर डांस कर रहे होते हैं. आगे दोनों के परफॉर्मेंस की शुरूआत होती है. और द हिप्स डोन्ट लाइ के सिंगर इस चैलेंज को आगे बढ़ाते हैं. वहीं जिमी कहते हैं कि शकीरा उन्हें कड़ी टक्कर देने जा रही है. 

इस गाने पर दोनों के परफॉर्म करने के बाद अगला परफॉर्मेंस होता है शकीरा के ही गाने 'टे फेलिस्टो' पर. जिसमें शकीरा 6 इंच ऊंची हिल्स पहन कर धमाकेदार डांस करती हैं, जिसे देखकर सभी लोग चौंक जाते हैं. हालांकि शो के होस्ट फैलॉन का कहना था की शकीरा हिल्स पहन कर डांस नहीं कर पाएंगी. हालांकि शकीरा ने अपने डांस से उन्हें भी हैरान कर दिया. अब शकीरा और फैलॉन की यह डांस वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. और लोग उनकी डांस की खूब तारीफ कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ लोग जिमी के डांस की भी चर्चाएं कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि जिम्मी ने भी ठीक डांस किया, हालांकि दूसरे स्टेप में उन्होंने कुछ खास परफॉर्म नहीं किया. साथ ही शकीरा की तारीफ करते हुए एक और यूजर्स ने लिखा कि पहले शकीरा कहती हैं कि वो हिल्स में डांस नहीं कर सकती हैं, हालांकि फिर भी उन्होंने बहुत शानदार परफॉर्म किया. 

ये भी पढ़ें -Prithviraj फिल्म से साथ जुड़ा एक और विवाद, सम्राट पृथ्वीराज चौहान के नाम और जाति पर जंग

वीडियो के अंत में देखा जा सकता है कि शकीरा को इस चैलेंज का विनर घोषित किया जाता है. जिसके बाद मज़ाकिया अंदाज़ में होस्ट जिमी फैलॉन कहते हैं कि प्लीज़ इस वीडियो को इंटरनेट पर नहीं डालना. बहरहाल, उनकी ये वीडियो इस समय में इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है, और लोग शकीरा का डांस देखने के बाद अपनी अलग अलग प्रतिक्रियाए दे रहे हैं. इस वीडियो को अब तक यूट्यूब पर 2.5 मिलियन से भी ज्यागा लोग देख चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget