एक्सप्लोरर

Oscars 2023: थप्पड़ जड़ने से लेकर गलत अवॉर्ड देने तक... ऑस्कर से जुड़ी ये टॉप 5 कॉन्ट्रोवर्सीज कर देंगी हैरान

Oscars 2023: ऑस्कर अवॉर्ड पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी रहती हैं. हालांकि ये प्रेस्टीजियस अवॉर्ड्स समारोह कई बार विवादों में भी रहे हैं. चलिए यहां जानते हैं ऑस्कर से जुड़ी 5 बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी.

Oscars 2023: ऑस्कर अवॉर्ड्स को सबसे प्रेस्टीजियस अवॉर्ड में से एक माना जाता है. दुनिया का हर फिल्ममेकर-एक्टर-डायरेक्टर और डिजाइनर का यही सपना होता है कि उसे ऑस्कर अवॉर्ड हासिल हो. इसी वजह से हर किसी की निगाहें भी इन पुरस्कारों पर रहती हैं. हालांकि कई बार ऑस्कर अवॉर्ड विवादों में भी रहा है. दरअसल एकेडमी अवॉर्ड्स के मंच पर किस करने से लेकर चांटा मारने तक कई कॉन्ट्रोवर्सी हो चुकी हैं. चलिए यहां जानते हैं ऑस्कर अवॉर्ड के 5 बड़े विवाद.

एड्रियन ब्रूडी ने ऑस्कर के मंच पर हले बेरी को किया था किस
साल 2003 के एकेडमी अवॉर्ड्स में एड्रियन ब्रूडी को फिल्म ‘दि पियानिस्ट’ के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. स्टेज पर एड्रियन को ट्रॉफी देने के लिए हैल बेरी आई थीं. इस दौरान एड्रियन ने हैल बेरी को स्टेज पर ही किस कर दिया था. इस पर काफी विवाद हुआ था. बाद में एड्रियन ने सफाई दी थी कि ये सब पहले से प्लान नहीं था.  

मार्लन ब्रांडो ने ठुकरा दिया था ऑस्कर
1973 में द गॉडफादर फिल्म के लिए मार्लन ब्रांडो को बेस्ट एक्टर के ऑस्कर अवॉर्ड मिला था. लेकिन मार्लन ने अवॉर्ड लेने से साफ इंकार कर दिया था. उनकी जगह पर अवॉर्ड सेरेमनी में नेटिव अमेरिकन एक्टिविस्ट सेचिन लिट्लफेदर शामिल हुए थे. इस दौरान सेचिन ने बताया था कि एक्टर ने अवॉर्ड इसलिए ठुकरा दिया था क्योंकि वे हॉलीवुड में नेटिव अमेरिकन की इमेज दिखाए जाने से नाखुश थे. इस मामले को लेकर भी काफी विवाद हुआ था.

एंजेलिना के किस पर हुआ था विवाद
एजेलिना जोली ने साल 2000 में अपनी फिल्म 'गर्ल इंट्रप्टेड' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड जीता था. ऑस्कर की ट्रॉफी लेने के बाद एंजेलिना अपने भाई को किस करती नजर आई थीं जिसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ था. विवाद बढ़ने पर एंजेलिना के भाई जेम्स को सफाई देनी पड़ी थी.

‘ला ला लैंड’ के गलती से ऑस्कर अनाउंसमेंट पर हुआ था विवाद
साल 2017 में ऑस्कर अवॉर्ड के दौरान एक बड़ी चूक हो गई थी जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था. दरअसल सेरेमनी के दौरान गलती से बेस्ट पिक्चर के लिए फिल्म ‘ला ला लैंड’ के नाम की अनाउंसमेंट कर दी गई थी. हालांकि गलती का एहसास होने के बाद मंच से अनाउंसमेंट की गई थी कि प्रेजेंटर्स के हाथ में गलत नाम का एनवलप चला गया था. इस अवॉर्ड की हकदार ‘मूनलाइट’ बनी थी.

 विल स्मिथ ने क्रिस रॉक को मारा था चांटा
साल 2022 का ऑस्कर अवॉर्ड भी काफी विवादों में रहा. मंच पर क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन का मजाक उड़ाया था. इस बात से गुस्साए स्मिथ ने मंच पर ही क्रिस रॉक को थप्पड़ रसीद कर दिया था.  इस मामले ने खूब सुर्खियां बटोरी थी, साथ ही इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. गलती का एहसास होने पर विल स्मिथ ने क्रिस से मिलकर बात भी करनी चाही थी, लेकिन क्रिस ने मना कर दिया था. बाद में स्मिथ ने एक वीडियो जारी कर क्रिस रॉक से थप्पड़ कांड के लिए माफी मांगी थी.

यह भी पढ़ें- Oscar 2023: क्या है ये 'नाटू-नाटू' का मतलब? कड़ी मेहनत के बाद कुछ इस तरह बन पाया RRR का ये सुपरहिट गाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget