एक्सप्लोरर

16 साल के बेटे के एक इशारे पर मलाइका ने अपनी 18 साल पुरानी शादी तोड़ दी थी

आईपीएल सट्टेबाजी में पति अरबाज का नाम आने के बाद डिस्टर्ब हो गई थीं खान खानदान की बहू, तीन करोड़ डुबोकर भी नहीं सुधर रहे अरबाज से अलग होने के लिए बेटे ने दी थी तलाक की इजाजत.

अपने आइटम सॉग्स के अलावा खूबसूरती और फिटनेस के लिए मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की इससे भी बड़ी पहचान बॉलीवुड के खान परिवार की बहू के तौर पर रही है. मगर पति अरबाज की सट्टेबाजी की लत और बेटे की बढ़ रही कड़वाहट ने मलाइका की शादीशुदा जिंदगी में आग लगा दी. सट्टेबाजी में करोड़ों गंवा चुके अरबाज बीवी की बार-बार की मिन्न्नतों के बावजूद खुद में सुधार नहीं ला पाए और एक दिन बेटे ने वह बात कह डाली, जिसके बाद मलाइका ने अरबाज से एक झटके में सात जन्मों का रिश्ता तोड़ दिया.

बेटे के मूड को देखते हुए अरबाज उसे समझाने की कोशिश भी नहीं कर सके और उन्होंने उसकी कस्टडी के लिए भी कभी पहल नहीं की. अलबत्ता जब तब मीडिया में दोनों अरहान के साथ आउटिंग या पार्टीज की फोटो पोस्ट कर ऑल ओके का सबूत देते रहते हैं. ्मलाइका अरोड़ा खान को फिल्मी दुनिया में शाहरूख के साथ किए गए छैंया छैंया गीत से मिली. इससे पहले वह वीजे और मॉडल के तौर पर सक्सेजफुल हो चुकी थीं.

बताया जाता है कि साल 1993 में वह अरबाज खान से एक कॉफी एड की शूटिंग के दौरान मिलीं थी. यहीं से दोनों में संपर्क बढ़ा और करीब पांच साल की डेटिंग के बाद दोनों ने पहले चर्च फिर निकाह कर लिया. 4 साल बाद 2002 में उनका बेटा अरहान हुआ. इसके बाद पटरी पर चल रही दोनों की जिंदगी में उस वक्त तूफान आ गया, जब 2016 में अरबाज का नाम सट्टेबाजों के साथ आया.

मीडिया के जरिए मलाइका को पता चला कि अरबाज अब तक करीब तीन करोड़ रुपये गंवा चुके हैं. रसूखदार परिवार का होने के चलते अरबाज पर सीधे तौर पर कोई आंच नहीं आई लेकिन मलाइका ने इसे बेहद गंभीरता से लिया. बताया जाता है कि मलाइका ने बेटे और अपना वास्ता देकर अरबाज को समझाने का प्रयास किया, लेकिन अरबाज पर कोई असर नहीं पड़ा, लेकिन मलाइका तलाक का फैसला लेने के बारे में सोचने लगीं.

इससे पहले एक दिन बेटे अरहान से बात की. मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि अरहान ने मां का सपोर्ट करते हुए पिता का विरोध किया. उन्होंने दो टूक कहा कि अगर मां पिता से अलग होकर खुश रह सकती हैं तो वह खुद भी कभी पिता के पास नहीं लौटना चाहेंगे. यही वो पल था, जब मलाइका ने पति को छोड़ने का फैसला कर लिया. इसका पता अरबाज को लगा तो उन्होंने भी बेटे को अपनी कस्टडी में लेने का कोई प्रयास नहीं किया और बेटे के बालिग होने के बावजूद उसे अपने साथ या घर में जगह नहीं दी.

पति से अलग होने के बाद मलाइका खुद से 10 साल छोटे एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं, जहां दोनों को अक्सर फिल्मी पार्टी और आउटडोर लोकेशन पर साथ-साथ स्पॉट किया जा रहा है. वहीं अरबाज अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें:

जब 15 साल की उम्र में एक्टर की इस हरकत से सहम गई थीं Rekha,रो पड़ी थी एक्ट्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget