एक्सप्लोरर

जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर नजर आएंगी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी, जानें क्या है पूरा मामला

खास बात यह है कि इस लीग के सभी मैच टेनिस गेंद के साथ खेले जाएंगे, जिसके लीग स्टेज में 12 ओवर और नॉकआउट स्टेज में 15 ओवर के मैच खेले जाएंगे. इसमें लगभग 16 टीमों के साथ मशहूर कलाकारों समेत 300 खिलाड़ी भाग लेने वाले हैं.

नई दिल्लीः अब तक आपने हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी को स्टेज या एलबम में परफॉर्म करते देखा होगा, लेकिन जल्द ही वे क्रिकेट के मैदान पर नजर आएंगी. सुनकर हैरान जरूर हो रहे होंगे, लेकिन यह बात सौ फीसदी सच है. जी हां, आईपीएल 2020 के बाद क्रिकेट और सेलिब्रेटीज के फैंस के लिए खुशखबरी है. क्रिकेट लवर्स क्रिकेट मैदान पर गेंद और बल्ले के साथ अपने पसंदीदा कलाकारों और सिलेब्रिटीज को भी देख पाएंगे. आर्टिस्ट इवेंट क्रिकेट लीग (एईसीएल) अपने तीसरे सीजन के साथ जल्द ही वापसी करने के लिए तैयार है.

एईसीएल की शुरुआत 2019 में हुई थी और पिछले दोनों सीजन में इसे बड़ी सफलता मिली है. इस लीग के पहले सीजन में 6 टीमों और दूसरे सीजन में 16 टीमों ने हिस्सा लिया था. एईसीएल के संस्थापक और एमडी आशीष माथुर के साथ जानी-मानी हस्तियां मीका सिंह, सपना चौधरी, हुसैन कुवार्जेवाला, मिलिंद गाबा, शिबानी कश्यप, अशोक मस्ती, तरुण दत्त और डीजे सुमित सेठी ने मिलकर एईसीएल सीजन 3 के लॉन्च की घोषणा की. इनके अलावा भी कार्यक्रम में कई हस्तियां मौजूद थीं.

खास बात यह है कि इस लीग के सभी मैच टेनिस गेंद के साथ खेले जाएंगे, जिसके लीग स्टेज में 12 ओवर और नॉकआउट स्टेज में 15 ओवर के मैच खेले जाएंगे. इसमें लगभग 16 टीमों के साथ मशहूर कलाकारों समेत 300 खिलाड़ी भाग लेने वाले हैं, इस लीग के काफी रोमांचक होने की उम्मीद है क्योंकि इसमें क्रिकेट और सितारों का मेल देखने को मिलेगा.

इस सीजन के विजेताओं को चैम्पियन ट्रॉफी के साथ 2.5 लाख की इनामी राशि मिलेगी. हर मैच के बाद मैन ऑफ दी मैच को एक ट्रॉफी और एक गिफ्ट के साथ सम्मानित किया जाएगा. एईसीएल के संस्थापक आशीष माथुर ने कहा, "इस क्रिकेट लीग के आयोजन के पीछ एक खास उद्देश्य है. यह लीग मजबूत व्यावसायिक सहयोग और भविष्य विकास के लिए सभी कलाकारों और इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों को एक मंच पर एकजुट करना चाहता है. क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जो एक-दूसरे को अच्छे से जानने और अच्छा रिश्ता बनाने का अवसर प्रदान करता है और पिछले दो सीजनों में पहले ही यह साबित हो चुका है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget