एक्सप्लोरर

Glenda Jackson Died: एकेडमी अवॉर्ड विनर ग्लेंडा जैक्सन का 87 साल की उम्र में निधन, लंदन के घर में ली आखिरी सांस

Glenda Jackson Died: दो बार एकेडमी अवॉर्ड जीत चुकी एक्ट्रेस ग्लेंडा जैक्सन ने 87 साल उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. एक्ट्रेस का निधन उनके लंदन वाले घर में हुआ है.

Glenda Jackson Died: दो बार की एकेडमी अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस ग्लेंडा जैक्सन (Glenda Jackson) का 87 साल की उम्र में निधन हो गया. ग्लेंडा ने अपने लंदन स्थित घर में आखिरी सांसें लीं. ग्लेंडा पिछले कुछ वक्त से कई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही थीं और इसी के चलते काफी वक्त से उनका इलाज भी चल रहा था. ग्लेंडा जैक्सन के एजेंट लियोनेल लर्नर ने उनके गुरुवार को दुनिया को अलविदा करने की दुखद खबर की पुष्टि की है.

मशहूर एक्ट्रेस ग्लेंडा जैक्सन का निधन
अपने आखिरी दिनों में ग्लेंडा काफी एक्टिव थीं और लर्नर के मुताबिक ग्लेंडा जैक्सन ने हाल ही में फिल्म द ग्रेट एस्केपर की शूटिंग पूरी की थी. इस फिल्म में ग्लेंडा के को-स्टार माइकल केन होंगे. ग्लेंडा का जन्म साल 1936 में इंग्लैंड के बिरगेनहेड में हुआ था. ग्लेंडा लंदन की रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट की डिग्री होल्डर भी थीं. साल 1960-70 के दौर में ग्लेंडा सबसे मशहूर एक्ट्रेसेज में से एक थीं.

दो बार जीता था एकेडमी अवॉर्ड

ग्लेंडा ने एक नहीं बल्कि दो-दो बार एकेडमी अवॉर्ड अपने नाम किए थे. साल 1971 में उन्होंने फिल्म वीमेन इन लव के लिए और साल 1974 में फिल्म ए टच ऑफ क्लास के लिए एकेडमी अवॉर्ड जीता था. ग्लेंडा ने महज सोलह साल की छोटी सी उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था. उन्होंने शुरुआती नौकरी के तौर पर एक मेडिकल शॉप पर भी काम किया था.

राजनीति में हासिल की थी कामयाबी

फिल्मों में एंट्री के बाद ग्लेंडा ने शोहरत और पैसा दोनों कमाया. साथ ही वो धीरे-धीरे इंग्लैंड की एक मशहूर हस्ती के तौर पर स्थापित हो चुकी थीं. फिल्मों के अलावा ग्लेंडा ने राजनीति में भी हाथ आजमाया था. ग्लेंडा ने ब्रिटिश सांसद के तौर पर भी काम किया और वो 23 साल तक लेबर पार्टी की प्रतिनिधि बनकर भी रहीं. साल 1997 में टोनी ब्लेयर की सरकार में ग्लेंडा ने परिवहन मंत्री के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी थीं.

यह भी पढ़ें-

Chandrakanta Actress: 27 साल बाद भी टीवी की ‘चंद्रकांता’ के चेहरे पर चमकता है नूर, जानिए अब क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
Embed widget