एक्सप्लोरर

Taylor Swift: 34 साल की उम्र में दुनिया की पहली अरबपति सिंगर बनीं ये पॉप स्टार, फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल हुआ नाम

Taylor Swift Net Worth: अमेरिकन पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट इस वक्त काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. दरअसल सिंगर अब अरबपति बन चुकी हैं और उनका नाम फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल हो गया है.

Taylor Swift Name In Forbes Billionaires List: अमेरिकन पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) अपनी जादुई आवाज के साथ लुक्स को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं. सिंगर के गाने पूरी दुनिया में पसंद किए जाते हैं. वहीं अब सिंगर के फैंस के लिए एक बड़ी खुश खबरी सामने आ रही है. दरअसल टेलर स्विफ्ट अब दुनिया की पहली अरबपति सिंगर बन चुकी हैं.  

34 साल की उम्र में अरबपति बनीं ये सिंगर

दरअसल फोर्ब्स ने हाल ही में साल 2024 की सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट जारी की है. जिसमें इस बार दुनियाभर से कुल 2,781 लोगों को जगह मिली है. इस लिस्ट में टेलर स्विफ्ट का भी नाम शामिल है. सिंगर ने महज 34 साल की उम्र में ये बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taylor Swift (@taylorswift)

कितनी है टेलर स्विफ्ट की नेटवर्थ

आपको जानकर हैरानी होगी कि छोटी सी उम्र में टेलर स्विफ्ट ने अपने गानों और परफॉर्मेंस के आधार पर 1.1 बिलियन डॉलर की अनुमानित संपत्ति जमा कर ली है. सिंगर की ये संपत्ति तकरीबन 35 देशों की जीडीपी से कहीं ज्यादा है. जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया. वहीं फैंस टेलर की खूब तारीफ करते हुए भी नजर आ रहे हैं.

टेलर स्विफ्ट का नाम यूं तो हर वक्त ही लाइमलाइट में बना रहता है. लेकिन इस साल हुए ग्रैमी अवॉर्ड्स में भी उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं थी. क्योंकि वो चार बार साल का बेस्ट एल्बम अवॉर्ड जीतने वाली पहली परफॉर्मर बनी. उनका एल्बम '1989 (टेलर वर्जन)' पिछले साल का सबसे ज्यादा बिकने वाला विनाइल एलपी भी था. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taylor Swift (@taylorswift)

यहां देखें टेलर स्विफ्ट के हिट सॉन्ग की लिस्ट

शेक इट ऑफ (2014)

बैड ब्लड (2014)

लवर (2019)

लुक व्हाट यू मेड मी डू (2017)

डोन्ट ब्लेम मी ( 2017)

फोर्ब्स लिस्ट में 200 भारतीयों ने बनाई अपनी जगह

वहीं बात करें इस साल जारी होने वाली फोर्ब्स लिस्ट की तो इसमें 200 भारतीयों के नाम शामिल है. जबकि पिछले साल इसमें सिर्फ 167 इंडियन थे. लेकिन इस लिस्ट में मुकेश अंबानी इकलौते ऐसे हैं जिनका नाम दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में शामिल है. मुकेश अंबानी की नेट वर्थ 116 बिलियन डॉलर के आसपास है. वहीं गौतम अडानी भारत के दूसरे सबसे अमीर बने हैं. उनका नाम फोर्ब्स की लिस्ट में 17वें नंबर पर हैं. उनकी नेट वर्थ 84 बिलियन डॉलर है.

ये भी पढ़ें-

Silence 2 Trailer: सस्पेंस से भरा है ‘साइलेंस 2’ का धमाकेदार ट्रेलर, ACP अविनाश बने मनोज बाजपेयी का दिखा डेयरिंग अवतार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget