एक्सप्लोरर

परफॉर्मेंस खराब होने पर Michael Jackson को बेल्ट से पीटते थे पापा, नाक पर करते थे भद्दे कमेंट्स

Michael Jackson: मशहूर पॉप सिंगर माइकल जैक्सन ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि पिता जोसेफ जैक्शन बेल्ट से उनकी पिटाई किया करते थे.

Michael Jackson Life: माइकल जैक्सन (Michael Jackson) एक ऐसा नाम है, जिसे पूरी दुनिया जानती है. उनके सॉन्ग और डांसिंग स्टाइल ने म्यूजिक वर्ल्ड में भूचाल ला दिया था. आज भले ही माइकल जैक्सन इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन फैंस के दिलों में वह आज भी जिंदा हैं. माइकल जैक्सन की जिंदगी आसान नहीं थी. पिता जोसेफ जैक्सन (Joseph Jackson) उन्हें बहुत मारते थे और यहां तक कि उनकी नाक का मजाक भी उड़ाते थे. ये खुलासा खुद माइकल जैक्शन ने सालों पहले एक इंटरव्यू में किया था.

माइकल की बेल्ट से पिटाई करते थे पिता
माइकल के पिता जोसेफ खुद भी म्यूजिक के शौकीन थे. वह माइकल जैक्सन बहुत होनहार मानते थे. उन्होंने बच्चों को लेकर जैक्सन5 नाम का म्यूजिक बैंड बनाया, जो लोगों के बीच परफॉर्म करता था. बैंड में सबसे आगे माइकल रहते थे. धीरे-धीरे बैंड की पॉपुलैरिटी बढ़ने लगी. माइकल के पिता बहुत कठोर शख्स थे. साल 1993 में Oprah Winfrey के साथ इंटरव्यू के दौरान माइकल जैक्सन ने खुद खुलासा किया था कि बचपन में जब वह अच्छे से परफॉर्म नहीं करते थे या फिर उनकी बात नहीं मानते थे, तो पिता बेल्ट से उनकी जमकर पिटाई करते थे.

बचपन में माइकल की शक्ल का उड़ाते थे मजाक
इसके अलावा माइकल जैक्सन ने ये भी बताया कि पिता जोसेफ उनकी शक्ल का मजाक भी उड़ाते थे. वह माइकल से कहते थे कि तुम्हारी नाक बहुत गंदी दिखती है. तुम्हारी शक्ल अच्छी नहीं है. पिता की ये बातें उनके दिमाग में बैठ गईं. इसके बाद जैसे ही माइकल दुनियाभर में मशहूर हुए, तो उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी के जरिए अपनी पूरी शक्ल बदल ली. यहां तक कि वह गोरे भी दिखने लगे.

50 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
बताते चलें कि माइकल जैक्सन (Michael Jackson) ने 25 जून, 2009 में 50 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनकी मौत को लेकर कई सारी थ्योरीज सामने आती रही हैं. कहा जाता है कि कई सारी सर्जरी उनकी मौत की वजह बनी थी. वहीं, कई रिपोर्ट्स में दावा किया कि ड्रग्स की ओवरडोज के चलते उनका निधन हो गया था. 

यह भी पढ़ें-Mika Singh ने जबरन 'किस' मामले को रद्द करने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का किया रुख, राखी सावंत ने दर्ज कराया था केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget