एक्सप्लोरर

In to the Wild: मोदी के बाद बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आएंगे सुपर स्टार रजनीकांत, देखिए ट्रेलर

इस ट्रेलर में रजनीकांत अपने सिग्नेचर स्टाइल में चश्मा पहनते हुए भी दिख रहे हैं. डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होने वाले शो को लोग काफी पसंद करते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद बेयर ग्रिल्स के साथ अब सुपर स्टार रजनीकांत नजर आएंगे. खुद बेयर ग्रिल्स ने एक ट्वीट कर के रजनीकांत के साथ वाले एपिसोड का ट्रेलर रिलीज किया है. इस ट्रेलर में रजनीकांत अपने सिग्नेचर स्टाइल में चश्मा पहनते हुए भी दिखे. डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होने वाले शो को लोग काफी पसंद करते हैं. इस शो में बेयर ग्रिल्स बिना किसी सुविधा के जंगल में 24 घंटे बिताते हैं.

क्या है ट्रेलर में खास

ट्रेलर में रजनीकांत की अपनी स्टाइल में एक बाइक पर एंट्री होती है. उसके बाद बीयर ग्रिल्स उनका स्वागत कभी न हार मानने वाला कह कर करते हैं. बेयर ग्रिल्स और रजनीकांत जंगल में अपने इस सफर की शुरुआत एक खुली जीप से करते हैं. उसके बाद दोनों लोग पेड़ पर चढ़ते हुए भी दिखते हैं. एक सीन में रजनीकांत और बेयर ग्रिल्स नदी पार करते भी दिख रहे हैं. जहां बेयर ग्रिल्स फिसलते हुए नजर आ रहे हैं.

 

इस ट्रेलर में बेयर और रजनीकांत के चीते हाथी और अन्य जानवरों के बीच से भी जंगल में घूमते हुए नजर आ रहे हैं. उसके बाद इस ट्रेलर के एक सीन में रजनी कांत पुल से लटकते हुए भी दिख रहे हैं. ट्रेलर के आखिर में रजनीकांत अपने सिग्नेचर स्टाइल में चश्मा पहनते हुए बोल रहे हैं कि यह एक बेहतरीन एडवेंचर था.

बांदीपुर के जंगलों में हुई थी शूटिंग

गौरतलब है कि इस खास शो की शूटिंग बांदीपुर के जंगलों में हुई थी. इसे बांदीपुर टाइगर रिजर्व के नाम से जाना जाता है. यह कर्नाटक में है. आपको बता दें शूटिंग के दौरान In to the Wild की टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. खबर आई थी कि शूटिंग के दौरान रजनीकांत घायल हो गए हैं.

उसके बाद दूसरी खबर यह भी आई कि कर्नाटक के कुछ एक्टिविस्ट ने पूरी टीम की गिरफ्तारी की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि यहां शूटिंग करने से जानवरों और पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचेगा. गौरतलब है कि बेयर ग्रिल्स के साथ प्रधानमंत्री मोदी भी शो का हिस्सा रह चुके हैं.

यहां पढ़ें

शेयर मॉर्केट में पांच साल में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के पांच लाख करोड़ रुपये डूबे 

Baaghi 3 Box Office Collection Day 3: टाइगर की 'बागी 3' ने पहले वीकेंड पर की रिकॉर्डतोड़ कमाई 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
मौत से 10 दिन पहले बेटी संग लेगो बिल्डिंग सेट बनाते दिखे थे संजय गुप्ता, रूला देगी आखिरी पोस्ट
मौत से 10 दिन पहले बेटी संग लेगो बिल्डिंग सेट बनाते दिखे थे संजय गुप्ता, रूला देगी आखिरी पोस्ट
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
मौत से 10 दिन पहले बेटी संग लेगो बिल्डिंग सेट बनाते दिखे थे संजय गुप्ता, रूला देगी आखिरी पोस्ट
मौत से 10 दिन पहले बेटी संग लेगो बिल्डिंग सेट बनाते दिखे थे संजय गुप्ता, रूला देगी आखिरी पोस्ट
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
चक्रवात अर्नब की तबाही! फसलें बर्बाद, हजारों किसान प्रभावित, तूफान का फायदा किसे?
चक्रवात अर्नब की तबाही! फसलें बर्बाद, हजारों किसान प्रभावित, तूफान का फायदा किसे?
Mattress Sagging Solution: किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
Rabi Crops Sowing: बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
Embed widget