एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह केस में 10 घंटे तक CBI करती रही रिया चक्रवर्ती से पूछताछ, सिलसिलेवार जानें पूरी बात

सीबीआई टीम द्वारा रिया से सुशांत की मानसिक स्थिति के बारे में पूछताछ की गई. साथ ही उनकी यूरोप यात्रा के बारे में भी, जिसके बाद उन्होंने सुशांत के स्वास्थ्य को लेकर कई दावे किए हैं, पूछताछ की गई.

मीडिया को दिए साक्षात्कार में चौंकाने वाले खुलासे करने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती शुक्रवार को पहली बार सुशांत सिंह राजपूत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो के समक्ष पेश हुईं. सीबीआई ने शुक्रवार को रिया से इस मामले में 10 घंटे तक पूछताछ की. सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीबीआई को केस ट्रांसफर करने के बाद एजेंसी ने 6 अगस्त को अपनी जांच शुरू की. एजेंसी द्वारा नोटिस मिलने के बाद 28 वर्षीय रिया अपने पिता के साथ डीआरडीओ-आईएएफ गेस्ट हाउस पहुंची. सीबीआई ने लम्बी पूछताछ के बाद रिया को फिर से इस प्रक्रिया के लिए तैयार रहने को कहा है.

अन्य बातों के अलावा सीबीआई टीम द्वारा उनसे सुशांत की मानसिक स्थिति के बारे में पूछताछ करने की और रिया का स्टेटमेंट रिकार्ड किया. साथ ही उनकी यूरोप यात्रा के बारे में भी, जिसके बाद उन्होंने सुशांत के स्वास्थ्य को लेकर कई दावे किए हैं, पूछताछ की गई.

रिया सुबह करीब 10.20 बजे सीबीआई के सामने पहुंचीं और उनके पूछताछ का काम रात 8.30 बजे के करीब समाप्त हुआ. मामले में कई अन्य लोगों के साथ ही अभिनेत्री के भाई शोविक से भी पूछताछ की जा चुकी है.

इससे एक दिन पहले सुशांत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने अभिनेत्री पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा था कि रिया ने उनके बेटे को मारने के लिए जहर दिया था. अभिनेता के पिता ने रिया की गिरफ्तारी की भी मांग की थी. रिया से यह भी पूछा गया कि सुशांत से साथ रहते वक्त उन्होंने सुशांत के पिता के फोन कॉल को क्यों नजरअंदाज किया था. केके सिंह ने यह आरोप रिया पर लगाया था और व्हाट्सअप मैसेज के माध्यम से इसका सबूत भी दिया था.

इससे पहले सुशांत के परिजनों ने चक्रवर्ती परिवार को अभिनेता की मौत के लिए दोषी ठहराया है और कथित तौर पर सुशांत के बैंक खाते से 15 करोड़ रुपये निकालने का भी आरोप लगाया है, लेकिन रिया ने सभी आरोपों से इनकार किया है.

सुशांत 14 जून को बांद्रा वेस्ट में मोंट ब्लैंक बिल्डिंग में अपने किराये के डुप्लेक्स फ्लैट में मृत पाए गए थे, जिससे बॉलीवुड में भूचाल आ गया था.

शुरुआत में मुंबई पुलिस ने मामले में एक आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट दर्ज की थी, उन्होंने भी रिया से पूछताछ की थी, उसके बाद प्रवर्तन निदेशालय और अब सीबीआई. इसके अलावा सीबीआई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ ड्रग्स के एंगल की भी जांच करने की प्रतीक्षा में है.

एक टीवी साक्षात्कार में रिया ने कहा था कि, "मुझे डरने की जरूरत नहीं है .. मैं सभी एजेंसियों के साथ सहयोग करूंगी."

इससे पहले सीबीआई ने रिया के भाई शोविक को, अभिनेता के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा और कुक नीरज सिंह से पूछताछ कर चुकी है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजय-रश्मिका की टीम ने साइबर क्राइम में दर्ज कराई शिकायत, इन लोगों के खिलाफ की कानूनी कार्रवाई
विजय-रश्मिका की टीम ने लिया लीगल एक्शन, साइबर क्राइम में दर्ज कराई शिकायत
डबिंग इंडस्ट्री से नाखुश शरद केलर, एक्टिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बोले- जो चाहिए वो नहीं मिल रहा
डबिंग इंडस्ट्री से नाखुश शरद केलर, एक्टिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बोले- जो चाहिए वो नहीं मिल रहा
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
गुरुद्वारों में कीर्तन गाते थे दलेर मेहंदी, जब मीका सिंह ने खोला बड़े भाई का सबसे बड़ा राज
गुरुद्वारों में कीर्तन गाते थे दलेर मेहंदी, जब मीका ने खोला भाई का बड़ा राज

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget