एक्सप्लोरर

फिर बढ़ी Kangana Ranaut की मुश्किलें, नफरत फैलाने के आरोप में पश्चिम बंगाल में दर्ज हुआ केस

एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ पश्चिम बंगाल में केस दर्ज किया गया है. टीएमसी नेता ने कंगना रनौत पर सीएम ममता बनर्जी की छवि खराब करने की कोशिश के आरोप लगाए हैं.

कंगना रनौत लगातार किसी ना किसी विवाद को लेकर चर्चाओं में रहती हैं. हाल ही में आपत्तिजनक बयानों को लेकर ट्विटर ने उनका हैंडल परमानेंट सस्पेंड किया है. वहीं अब उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई पोस्ट्स को लेकर भी केस दर्ज कराया गया है. कंगना के खिलाफ अपने विवादित बयानों के जरिए पश्चिम बंगाल में हिंसा भड़काने की कोशिश का आरोप लगा है. दरअसल एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ पश्चिम बंगाल के उल्टाडांगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. तृणमूल कांग्रेस की नेता रिजू दत्ता ने कंगना के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए उनके ऊपर हिंसा भड़काने की कोशिश, नफरत फैलाने और माहौल खराब करने के आरोप लगाए हैं.

कंगना के खिलाफ FIR

रिजु दत्ता की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत में कंगना के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट का लिंक दिया गया है. कंगना पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट कई विवादित पोस्ट शेयर किए हैं. जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की छवि बिगाड़ने की कोशिश के साथ नफरत फैलाने और माहौल खराब करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. इसे लेकर रिजु दत्ता की तरफ से कंगना के अकाउंट से लिए गए गए पोस्ट्स का स्क्रीनशॉट भी पेश कया गया है.


फिर बढ़ी Kangana Ranaut की मुश्किलें, नफरत फैलाने के आरोप में पश्चिम बंगाल में दर्ज हुआ केस

हाल ही में ट्विटर ने की थी कार्रवाई

दरअसल हाल ही में कंगना रनौत पर विवादित बयानों को लेकर ट्विटर ने कार्रवाई की थी. आपत्तिजनक और विवादित पोस्ट्स को लेकर कंगना का ट्विटर हैंडल परमानेंटली सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं अब कंगना स्वदेशी सोशल मीडिया और माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू पर सक्रिय हैं. दरअसल बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कंगना रनौत बीजेपी के समर्थन में मुखर होती दिखीं थीं. इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जमकर टीएमसी और ममता बनर्जी पर कई पोस्ट की थीं.

ये भी पढ़ें-

बिजनेसमैन की मौत पर रोने के लिए चंकी पांडेय को मिला था 5 लाख का ऑफर, एक्टर ने इंटरव्यू में किया खुलासा

डॉक्टर्स पर दिए विवादित बयान को लेकर बैकफुट पर आए सुनील पाल, कहा- किसी को ठेस पहुंची हो तो माफी मांगता हूं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के खत्म होने पर इमोशनल हुईं रितु चौधरी, स्मृति ईरानी को कहा 'शुक्रिया'
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के खत्म होने पर इमोशनल हुईं रितु चौधरी, स्मृति ईरानी को कहा 'शुक्रिया'
'स्पिरिट', 'नागजिला' से 'लव एंड वॉर' तक, 2027 में रिलीज होंगी बॉलीवुड की ये टली हुई फिल्में
'स्पिरिट', 'नागजिला' से 'लव एंड वॉर' तक, 2027 में रिलीज होंगी बॉलीवुड की ये टली हुई फिल्में
शाहरुख खान के 'यूनिफाइड' में जुटेंगे 15 से ज्यादा कलाकार, अबू धाबी में होगा म्यूजिक फेस्टिवल
शाहरुख खान के 'यूनिफाइड' में जुटेंगे 15 से ज्यादा कलाकार, अबू धाबी में होगा म्यूजिक फेस्टिवल
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस का बयान, 20 टीमों का गठन, हत्या का मामला दर्ज
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस का बयान, 20 टीमों का गठन, हत्या का मामला दर्ज

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget