एक्सप्लोरर

Bollywood और TV के 10 हजार वर्कर और टेक्नीशियनों को कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान कल से होगा शुरू

कोरोना महामारी की वजह से बॉलीवुड इंडस्ट्री बुरी तरह प्रभावित हुई है. तमाम टीवी शो और फिल्मों की शूटिंग कोरोना की वजह से नहीं हो पा रही.

मुंबई: बॉलीवुड में फिल्मों और टीवी शो की बंद पड़ी शूटिंग के फिर से शुरू होने के इंतजार के बीच इंडस्ट्री में काम करने वाले तमाम वर्करों व टेक्नीशियनों को वैक्सीन लगाने का अभियान शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है. इसके तहत 10,000 लोगों को वैक्सीन लगाने‌ का लक्ष्य रखा गया है. 

इंडियन फिल्म एवं टीवी प्रोड्यूसर्स काउंसिल (IFTPC) और मोशन पिक्चर एंड टीवी प्रोड्यूसर्स वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से इंडस्ट्री से जुड़े वर्करों व टेक्नीशियनों को वैक्सीनेशन की व्यवस्था की जा रही है. IFTPC ने अपनी संस्था से जुड़े सभी निर्माताओं से गुजारिश की है कि वे अपने सभी क्रू मेम्बर्स की सूची भेजें ताकि वैक्सीनेशन के लिए सभी को उचित तरीके से टाइम स्लॉट देने में आसानी हो. 

यह बोले IFTPC के अध्यक्ष 
IFTPC के अध्यक्ष और  जाने-माने फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने कहा कि वैक्सीनेशन ही कोरोना वायरस से लड़ने का सबसे कारगर उपाय है और ऐसे में प्रभावी ढंग से चलाये जानेवाले वैक्सीनेशन ड्राइव से ही कोरोना वायरस के प्रसार को रोका जा सकता है. साजिद ने इस अभियान को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा कि वैक्सीनेशन के बाद महाराष्ट्र में निडर होकर शूटिंग करने‌ की प्रकिया बेहद आसान हो जाएगी. 

इतना रखा गया है लक्ष्य
अभिनेता, निर्माता और IFTPC के सदस्य जेडी मजीठिया ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, "इंडस्ट्री से जुड़े जो वर्कर व टेक्नीशियन वैक्सीन के लिए पैसे चुकाने की हालत में नहीं हैं, उन्हें मुफ्त में वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की जा रही है तो वहीं जो लोग पैसे दे सकते हैं उनसे वैक्सीन के डोज के पैसे लिये जाएंगे." जेडी मजीठिया ने आगे कहा, "फिलहाल 10,000 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है और आगे चलकर इस अभियान में हम और भी वर्करों और टेक्नीशियनों को शामिल करने की कोशिश करेंगे."

यहां से शुरू होगा वैक्सीनेशन
उल्लेखनीय है कि फिल्म और टीवी वर्करों व टेक्नीशियनों को वैक्सीनेशन लगाने के लिए IFTPC ने कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल की मध हासिल है. ये टीकाकरण अभियान शुक्रवार से संस्था के अंधेरी स्थित दफ्तर के परिसर से शुरू किया जाएगा और बाद में इसमें और भी सेंटर जोड़े जाएंगे.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? 5 बजे तक किया डेढ़ करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? 5 बजे तक किया डेढ़ करोड़ का कलेक्शन
जेन-जी के प्रदर्शन पर अली फजल ने किया रिएक्ट, बोले- लोकतंत्र में आवाज उठाना सबका अधिकार
जेन-जी के प्रदर्शन पर अली फजल ने किया रिएक्ट, बोले- लोकतंत्र में आवाज उठाना सबका अधिकार
टीवी के युधिष्ठिर को नहीं पसंद आया 'रामायण' का ट्रेलर, कैकेयी के लुक पर कहा- इंप्रेसिव नहीं
टीवी के युधिष्ठिर को नहीं पसंद आया 'रामायण' का ट्रेलर, कैकेयी के लुक पर कहा- इंप्रेसिव नहीं
'मुझे ज्यादा कुछ नहीं कहना...' 'क्राइम पेट्रोल' में अजय देवगन ने छीनी कुर्सी तो अनूप सोनी ने कही ये बात
'ज्यादा कुछ नहीं कहना...' 'क्राइम पेट्रोल' में अजय ने छीनी कुर्सी तो अनूप सोनी ने कही ये बात

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget