एक्सप्लोरर

बिजली के खंभों ने बीआर चोपड़ा को किया था परेशान, फिर ऐसा शूट हुआ था 'महाभारत' का युद्ध सीन

दूरदर्शन पर एक बार फिर बीआर चोपड़ा के धारावाहिक 'महाभारत' का प्रसारण किया जा रहा है. शो टीआरपी के नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है.

नई दिल्ली: लॉकडाउन के चलते बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' को दूरर्दशन पर फिर से प्रसारित किया जा रहा है. ये शो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. शो की टीआरपी भी शानदार चल रही है. ऐसे में 'महाभारत' की शूटिंग से जुड़े किस्से इस वक्त खूब चर्चा में हैं. महाभारत को बनाने में बीआर चोपड़ा ने कड़ी मेहनत की थी. कलाकारों ने भी शो में जबरदस्त एक्टिंग की और किरदारों को छोटे पर्दे पर जिंदा कर दिया था. 'महाभारत' पहली बार साल 1988 में टेलीकास्ट की गई थी. उस वक्त टीवी पर जब इसका एपिसोड आता था तो सड़कें खाली हो जाया करती थीं. आज हम आपको 'महाभारत' की शूटिंग से जुड़े एक किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं..

'महाभारत' का युद्ध शूट करना सबसे मुश्किल काम था, जिसे बीआर चोपड़ा और उनकी टीम ने बखूबी अंजाम दिया. 'महाभारत' का युद्ध कुरुक्षेत्र (हरियाणा) की रणभूमि पर लड़ा गया था. कई दिनों तक चले इस युद्ध में पांडवों ने कौरवों पर जीत हासिल की थी. 'महाभारत' के युद्ध सीन शूट करने के लिए एक बड़े मैदान की आवश्यकता थी, लेकिन जहां भी लोकेशन देखी जाती वहां बिजली के खंभे मिलते. बहुत तलाश करने के बाद राजस्थान के जयपुर के पास ऐसा एक मैदान मिल गया. जहां बिजली के खंभे नहीं थे.

इसके बाद फिर 'महाभारत' का युद्ध सीन शूट किया गया. लड़ाई के अधितकर सीन्स को मैनुअल शूट किया गया था. उस वक्त वीएफएक्स या स्पेशल इफेक्ट की कोई सुविधा नहीं होती थी. साथ ही युद्ध को बड़े स्तर पर दर्शाने के लिए स्थानीय लोगों को सैनिक बनाया गया था. विशाल मैदान को सेट में तब्‍दीलने में उस वक्त काफी मेहनत लगती थी. लेकिन टीवी पर प्रसारित होने के बाद लोगों का प्यार देखकर बीआर चोपड़ा की पूरी मेहनत सफल हो गई.

ये भी पढ़ें:

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की सेल्फी, फोटो में एक्ट्रेस का दिखा बेहद दिलकश अंदाज

जब शाहरुख खान ने आमिर खान से की थी काजोल की बुराई, कही थी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
अब 10 साल छोटी हसीना पर लट्टू हुए पवन सिंह, दे दिया साथ में फिल्म करने का ऑफर
10 साल छोटी हसीना पर लट्टू पवन सिंह, दिया साथ में फिल्म करने का ऑफर
Ramayana Advance Booking Day 1: रणबीर की 'रामायण' पर रिलीज से पहले नोटो की बारिश, एडवांस बुकिंग में 8 करोड़ के हुई पार
'रामायण' पर रिलीज से पहले नोटो की बारिश, एडवांस बुकिंग में 8 करोड़ के हुई पार
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget