एक्सप्लोरर

Zero se Restart करेंगे विक्रांत मैसी, रिटायरमेंट की खबरें गलत! कहीं PR के चक्कर में तो नहीं फंस गए एक्टर? नेटिजंस दे रहे हिंट

Vikrant Massey: विक्रांत मैसी ने काम से ब्रेक लेने से जुड़ा जो पोस्ट किया और उसके बाद नेटिजंस ने जो रिएक्शन दिए उसे देख यही लगता है कि सोशल मीडिया पर जो लोग हैं उन्हें गुमराह करना बहुत मुश्किल है.

Vikrant Massey: विक्रांत मैसी हर दिन अपनी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' के बारे में कुछ न कुछ पोस्ट कर रहे थे. कभी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट तो कभी कुछ. फिल्म को प्यार मिल रहा है. पीएम मोदी के लिए तो संसद भवन में फिल्म की स्क्रीनिंग तक रखी गई.

सब कुछ सही चल रहा था कि अचानक से विक्रांत ने छोटी-छोटी लाइनों वाला एक ऐसा पोस्ट कर दिया कि वो फैंस के दिलों में घाव कर गया.

असल में उन्होंने जो पोस्ट किया पहले वो खुद पढ़ लीजिए- 

''पिछले कुछ साल और उससे पहले समय बेहद अद्भुत रहा. मुझे सपोर्ट करने वालों का धन्यवाद. लेकिन समय बीतने के साथ मुझे लग रहा है कि अब मैं खुद को संभालकर घर वापसी कर लूं. पति, पिता और बेटे के तौर पर परिवार की देखभाल करूं. एक एक्टर होने के नाते साल 2025 में हम लोग एक आखिरी बार मिलेंगे. जब तक समय सही न समझे. मैं हमेशा आपकी कर्जदार रहूंगा.''

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

इधर विक्रांत का पोस्ट पब्लिश हुआ, तो उधर इंटरनेट पर आग सी लग गई. फैंस का दिल ऐसा दुखा कि कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई. कोई चिंता दिखाने लगा तो किसी ने भारी मन से भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे दीं. इन कमेंट्स में एक खास चीज ये रही कि सभी में हैरानी और परेशानी दिख रही थी.

संन्यास या ब्रेक? लोग लगा रहे कयास

विक्रांत के इस पोस्ट में कहीं भी ये नहीं लिखा है कि वो संन्यास ले रहे हैं, लेकिन '2025 में हम लोग एक आखिरी बार मिलेंगे'.. ये वाली लाइन कयास लगाने के लिए मजबूर जरूर करती है. हालांकि, कुछ का मानना है कि वो थोड़े समय के लिए ब्रेक ले रहे हैं.


Zero se Restart करेंगे विक्रांत मैसी, रिटायरमेंट की खबरें गलत! कहीं PR के चक्कर में तो नहीं फंस गए एक्टर? नेटिजंस दे रहे हिंट

लेकिन कुछ यूजर्स मान रहे पीआर हथकंडा

जब हम कमेंट्स को स्कैन करने बैठे तो कुछ यूजर्स ऐसे भी थे, जिन्होंने उनके इस पोस्ट का बिल्कुल ही अलग मतलब निकाला. उनके हिसाब से विक्रांत सिर्फ और सिर्फ पीआर हथकंडा अपना रहे हैं. उदाहरण के लिए इस कमेंट को ही लीजिए, यूजर लिख रहा है- 'स्टंट होगा कोई.'

तो वहीं दूसरे यूजर ने तो विक्रांत को धमकी तक दे डाली. उसने लिखा- 'याद रखो अगर ये कोई पीआर स्टंट हुआ तो हम आपके अकाउंट को रिपोर्ट कर देंगे.'


Zero se Restart करेंगे विक्रांत मैसी, रिटायरमेंट की खबरें गलत! कहीं PR के चक्कर में तो नहीं फंस गए एक्टर? नेटिजंस दे रहे हिंट

कहीं ये 'जीरो से रीस्टार्ट' के लिए पब्लिसिटी स्टंट तो नहीं?

यहां से नेटिजंस के हिंट्स समझ में आ रहे थे. उनका कहना है कि ये पीआर स्टंट हो सकता है. ऐसे में एक यूजर ने तो ये तक लिख दिया- हो सकता है ये आपकी अगली फिल्म 'जीरो से रीस्टार्ट के लिए पब्लिसिटी स्टंट हो'.

एक और दूसरे यूजर ने इसी से मिलता जुलता कमेंट किया और लिखा- 'आप कभी भी रीस्टार्ट हिट कर सकते हैं. शुभकामनाएं.'

इन सभी कमेंट्स को देखते हुए ये तो क्लियर हो गया कि ज्यादातर नेटिजंस इसे सिर्फ और सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट मानते हैं. उनकी फिल्म का नाम भी 'जीरो से रीस्टार्ट' है. ऐसे में लोगों का मानना है कि हो सकता है कि ये उनकी इसी तरह के रीस्टार्ट के साथ वो पीआर हथकंडा भी अपना लेंगे और फिल्मों में बने भी रहेंगे.


Zero se Restart करेंगे विक्रांत मैसी, रिटायरमेंट की खबरें गलत! कहीं PR के चक्कर में तो नहीं फंस गए एक्टर? नेटिजंस दे रहे हिंट

पहले भी किए जा चुके हैं ऐसे पीआर स्टंट
कियारा आडवाणी करीब दो साल पहले अपना एक वीडियो शेयर कर शर्माते हुए दिखी थीं. अचानक से लोगों को लगा कि उनकी और सिद्धार्थ से जुड़ी शादी की कोई डेट आने वाली है. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. वो सिर्फ ब्रैंड प्रमोशन कर रही थीं.

ऐसे ही मलाइका अरोड़ा ने अपनी वेबसीरीज 'मूविंग इन विद मलाइका' के प्रमोशन के लिए भी किया था. उन्होंने खुद की एक ब्लश करती हुई फोटो डाली और लिखा कि - मैंने हां कह दिया है, तो लोग उन्हें अर्जुन कपूर के साथ जोड़कर बधाइयां देने लगे.

टाइम्स ऑफ इंडिया मलाइका और अरबाज जब साथ में थे तब तो इन्होंने एक ब्रैंड के प्रमोशन के लिए अपने अलग होने की झूठी खबरें तक फैला दी थीं. बाद में पता चला कि ऐसा कुछ नहीं है.

कैसे अपनाया जाता है पीआर का ये तरीका
टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक पब्लिसिस्ट के हवाले से ये भी लिखा था कि किसी प्रोजेक्ट को लोगों की याद में बसाने के लिए मीडिया में 40-50 बार उसका जिक्र होना जरूरी है. इस काम को कलाकार, मेकर्स और पीआर के साथ-साथ मार्केटिंग टीमें मिलकर करती हैं. ऐसा करते समय चर्चा में बने रहने के लिए स्टार्स के निजी संबंधों का इस्तेमाल भी किया जाता है. 

अगर आपको याद हो तो करीना-शाहिद के अलग होने की खबरें उसी टाइम मीडिया पर बहुत ज्यादा आने लगी थीं जब उनकी फिल्म जब वी मेट रिलीज होने वाली थी. ये काफी पुरानी प्रथा हो चुकी है. इसमें बड़े स्टार्स भी शामिल होते हैं.

ऐसे में आज के जमाने में सोशल मीडिया ऐसी जगह बन गई है जहां से पीआर टीम अपना फायदा उठाती हैं, तो वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी ये सब देखकर समझदार हो चुके हैं. ऐसा हो सकता है कि विक्रांत सच में ब्रेक ले रहे हों या फिर संन्यास. ये तो टाइम बताएगा लेकिन नेटिजंस के शक करने की वजह भी वाजिब है.

और पढ़ें: इस एक्टर ने शुरू किया था देश का पहला डांस रिएलिटी शो, क्या आप जानते हैं नाम?

सर्वजीत सिंह चौहान ABP News की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें भारतीय सिनेमा और वर्ल्ड सिनेमा के अलावा मनोरंजन जगत पर अलग नजरिए से खबरें देते हैं. क्विंट हिंदी, नेटवर्क 18 में काम कर चुके हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
Video: अमृतसर के बाजार में आम पापड़ खरीदते दिखे सुनील शेट्टी, पत्नी माना भी आईं नजर
अमृतसर के बाजार में आम पापड़ खरीदते दिखे सुनील शेट्टी, पत्नी माना भी आईं नजर
'ब्रह्मास्त्र 2' में दीपिका पादुकोण की एंट्री? आलिया भट्ट संग डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर
'ब्रह्मास्त्र 2' में दीपिका पादुकोण की एंट्री? आलिया भट्ट संग डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर
Box Office: बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी साउथ की ये फिल्म
बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, साउथ फिल्म ने भी दिखाया दम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget