एक्सप्लोरर

अब पर्दे पर दिखेगी MP का व्यापम स्कैम की कहानी, 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लेखक बना रहे हैं फिल्म

मध्य प्रदेश में बहुचर्चित व्यापमं घोटाले की पृष्ठभूमि पर एक फिल्म बन रही है, जिसके निर्माता जीशान कादरी हैं. यह घोटाला कॉलेज दाखिलों व सरकारी नौकरियों में भर्ती से संबधित है, जिसमें कई राजनेता, व्यापारी और अधिकारी शामिल हैं.

मध्य प्रदेश में बहुचर्चित व्यापमं घोटाले की पृष्ठभूमि पर एक फिल्म बन रही है, जिसके निर्माता जीशान कादरी हैं. यह घोटाला कॉलेज दाखिलों व सरकारी नौकरियों में भर्ती से संबधित है, जिसमें कई राजनेता, व्यापारी और अधिकारी शामिल हैं. इस घोटाले में फर्जी उम्मीदवारों को पेपर लिखने के लिए रखा गया, परीक्षा हॉल के सीटिंग प्रबंधन को बिगाड़ा गया और रिश्वत लेने वाले अधिकारियों द्वारा जाली उत्तर पुस्तिकाओं की आपूर्ति की गई.  आने वाले कुछ महीनों में दर्शकों को घोटाले से प्रेरित फिल्म 'हलाहल' देखने को मिलेगी. वापस आते ही रणबीर-आलिया की शादी करवाना चाहते हैं ऋषि, पंडित से जल्द करेंगे मुलाकात जीशान कादरी ने  बताया, "एरोस नाउ का दिया गया विचार काफी अच्छा था. शुरुआत में मैंने इस पर (हलाहल) एक लेखक के रूप में काम शुरू किया. उसके बाद मैंने उनसे प्रोडक्शन की कमान हाथ में लेने के बारे में कहा. वे सभी सहमत हो गए." उन्होंने कहा, "इस विचार को मैंने और मेरे लेखक गिबरान नूरानी ने कहानी में बदल दिया..उन्हें यह पसंद आया." फिल्म का निर्देशन रणदीप झा कर रहे हैं. क्या फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है, जिसपर उन्होंने कहा, "व्यापमं इसकी पृष्ठभूमि है..कि यह हुआ था. फिल्म एक पिता (अभिनेता सचिन खेडेकर) और एक पुलिस अधिकारी (अभिनेता बरुण सोबती) के बारे में है." कादरी ने कहा, "यह एक काल्पनिक कहानी है क्योंकि हमें बहुत कुछ सोचना पड़ा लेकिन इसकी पृष्ठभूमि असली है." उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के अमरोहा में चल रही है. शूटिंग मार्च अंत तक समाप्त हो सकती है. रणबीर कपूर को लेकर कंगना के बयान पर आया आलिया का रिएक्शन, कही ये बड़ी बात डिजिटल रास्ता पकड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए कोई मतलब नहीं रखता. मायने रखता है कि मैं क्या बनाना चाहता हूं, मैं बना रहा हूं. और जब आप कहते हैं कि 'डिजिटल प्लेटफॉर्म' फिल्म हमेशा वहां रहेगी. थिएटर के बाद फिल्में कहां जाती हैं? डिजिटल प्लेटफॉर्म पर. इसलिए यह सबसे बढ़िया चीज है." क्या उन्होंने इसमें अनुराग से सुझाव लिए हैं? जिस पर उन्होंने कहा, "नहीं, मैं हमेशा अनुराग के साथ अपनी फिल्मों को साझा करना चाहता हूं लेकिन उनके पास बैठने और बात करने का वक्त नहीं था. वह मेरे गुरु हैं लेकिन हम उनके वक्त का सम्मान करते हैं. वे बहुत खुश हैं कि मैं इसे प्रोड्यूस कर रहा हूं और रणदीप इसका निर्देशन कर रहे हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
'ज्यादातर लोग सिर्फ पैसा कमाना चाहते हैं', सुरेश ओबेरॉय ने बताई बीजेपी छोड़ने की वजह
'ज्यादातर लोग सिर्फ पैसा कमाना चाहते हैं', सुरेश ओबेरॉय ने बताई बीजेपी छोड़ने की वजह
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 4 बजे तक का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 4 बजे तक का कलेक्शन
'आवारापन 2' की डिमांड बढ़ी, थियेटर मालिकों से झगड़ रहे 'बंटवारा 1947' के डिस्ट्रीब्यूटर्स, 'टॉक्सिक' ने आग में घी का काम किया
सनी देओल या इमरान हाशमी? किसकी फिल्म चलेगी, किसकी हेटगी? सिंगल स्क्रीन को लेकर झगड़ा

वीडियोज

Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक
8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget