एक्सप्लोरर

सलमान खान और अग्नि का गाना ‘यू आर माइन’ का टीजर रिलीज, भांजे संग वाइब मैच करते दिखे भाईजान

You Are Mine Teaser Out: सलमान खान और उनके भांजे अग्नि अग्निहोत्री के अपकमिंग गाने ‘यू आर माई माइन’ का टीजर रिलीज हो गया है, जिसे सलमान के फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं.

You Are Mine Teaser Out: बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान अपनी फिल्मों को लेकर तो सुर्खियों में बने ही रहते हैं. साथ ही उनको पेटिंग और सिंगिंग का भी काफी शौक है. सलमान खान के गाने की झलक तो आप पहले ही देख चुके हैं, कुछ वक्त पहले सलमान ने अपने हाथ की कलाकारी की झलक भी पेंटिंग में दिखाई थी. अब सलमान खान और उनके भांजे अग्नि के एक गाने ‘यू आर माइन’ का टीजर वीडियो जारी किया गया है. यह गाना इसलिए भी खास है, क्योंकि गाने में सलमान खान पहली बार अपने भांजे अग्नि अग्निहोत्री के साथ नजर आने वाले हैं.

अग्नि और सलमान के गाने का टीजर रिलीज
सलमान खान ने हाल ही में ‘यू आर माइन’ का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भाईजान को उनके भांजे अग्नि के साथ मस्ती करते हुए दिखाया गया है. क्लिप में देखा जा सकता है कि सलमान खान पेंटिंग में बिजी हैं, तभी अग्नि उनके पास आते हैं और मस्ती में उनके आर्टवर्क के बारे में सवाल पूछते हैं. वीडियो देखने से पता चलता है कि सलमान और अग्नि की जोड़ी एक रोमांचक प्रोजेक्ट लेकर आ रही है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ हैं. सलमान ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका वीडियो भी पोस्ट किया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

रैप करते नजर आए सलमान के भांजे अग्नि
सलमान खान का यह वीडियो एक मस्ती भरी बातचीत पर आधारित है, जिसमें अग्नि की रैपिंग और सलमान के हल्के-फुल्के कॉमेंट्स हैं, जो कि देखने में काफी दिलचस्प है. ‘यू आर माइन’ गाने में सलमान खान ने अपनी आवाज दी है और अग्नि ने इसमें रैप किया है. इस गाने के बोल संजीव चतुर्वेदी के साथ मिलकर सलमान खान ने लिखे हैं. गाने को विशाल मिश्रा ने कंपोज किया है. बता दें ति अग्नि ने कुछ वक्त पहले अपना एक और गाना और म्यूजिक वीडियो पार्टी फीवर रिलीज किया था. अग्नि ने इस गाने को पायल देव के साथ मिलकर गाया था.

सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की अगली फिल्म सिकंदर है. सिकंदर अगले साल यानि ईद के मौके पर 2025 में रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में सलमान खान रश्मिका मंदाना के साथ नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस किया गया है और एआर मुरुगदास ने डायरेक्ट किया है.

यह भी पढ़ें: अरमान मलिक की पहली बीवी पायल ने कृतिका संग सेलिब्रेट किया बर्थडे, सौतन के साथ जमकर किया डांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget