एक्सप्लोरर

YJHD Box Office Collection: 'ये जवानी है दिवानी' दोबारा रिलीज होने के बाद से काट रही बवाल, अब 'टाइटैनिक' का तोड़ा रिकॉर्ड, कमा डाले इतने करोड़

Ye Jawaani Hai Deewani Box Office Collection: रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की ये जवानी है दिवानी सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई है और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ रही है.

Ye Jawaani Hai Deewani Box Office Collection:  अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित, 'ये जवानी है दीवानी' 3 जनवरी, 2025 को भारतीय सिनेमाघरों में फिर से रिलीज़ हुई थी. साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद भी दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा और इसी के साथ ये खूब कमाई भी कर रही है. इतना ही नहीं इस फिल्म ने री रिलीज के 11 साल बाद भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.  चलिए 'ये जवानी है दीवानी' के बक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालते हैं.

'ये जवानी है दीवानी' ने कितना किया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?
'ये जवानी है दीवानी' सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने के बाद भी बवाल काट रही है. 11 साल बाद री रिलीज हुई इस फिल्म का क्रेज फिर से दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है और सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए खूब ऑडियंस पहुंच रही है. बता दें कि साल 2013 में 'ये जवानी है दीवानी' ने वर्ल्डवाइड 318 करोड़ का कारोबार किया था. वहीं री रिलीज होने के बाद रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म ने 1.90 करोड़ रुपये से खाता खोला था. फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में 6 करोड़ रुपये कमाए और पहले हफ्ते में इसका कलेक्शन 13 करोड़ रुपये रहा.

'ये जवानी है दीवानी' ने अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखते हुए री रिलीज के दौरान कुल 21 करोड़ रुपये (कुल 25 करोड़ रुपये ग्रॉस) की कमाई की है. सोशल मीडिया पर नाम मात्र के प्रमोशन के बावजूद, यह धर्मा प्रोडक्शंस के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता साबित हुई है.

'ये जवानी है दीवानी 'ने री-रिलीज होने के बाद बनाया ये रिकॉर्ड
'ये जवानी है दीवानी' साल 2000 के बाद से भारत में तीसरी सबसे बड़ी री-रिलीज़ बन गई है. पहले दो प्लेस पर 'तुम्बाड' और 'घिल्ली' हैं. बता दें कि 'तुम्बाड' ने री रिलीज होने के बाद 38 करोड़ का कारोबार किया था. वहीं दूसरे नंबर पर विजय सेतुपति की 'घिल्ली' है. इस फिल्म ने दोबारा रिलीज होने के बाद 26.5 करोड़ रुपयों की कमाई की थी. अब तीसरे नंबर पर 'ये जवानी है दिवानी' पहुंच गई है. इस फिल्म ने री रिलीज के 11 साल बाद 25 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

री रिलीज होने के बाद किन फिल्मों ने की सबसे ज्यादा कमाई

  • तुम्बाड ने सिनेमाघरों मे दोबारा रिलीज होने के बाद 38 करोड़ की कमाई की थी.
  • घिल्ली का दोबारा रिलीज होने के बाद कलेकअशन 26.5 करोड़ रुपये रहा.
  • ये जवानी है दिवानी ने दोबारा रिलीज होने के बाद 25 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • टाइटैनिक ने री रिलीज होने के बाद 18 करोड़ कमाए थे.
  • शोले 3 डी ने दोबारा रिलीज होने पर 13 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
  • लैला मजनू का दोबारा रिलीज होने के  बाद कलेक्शन 11.5 करोड़ रुपये रहा था.
  • रॉक स्टार ने सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने के बाद 11.5 करोड़ का रकापोबाक किया था.
  • अवतार का री रिलीज होने के बाद कलेक्शन 10 करोड़ रुपये रहा था.

ये भी पढ़ें:-Emergency Box Office Collection Day 10: रिपब्लिक डे पर ‘इमरजेंसी’ की कमाई में आई तेजी, करोड़ों में किया कलेक्शन, 10वें दिन 15 करोड़ के हुई पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget