एक्सप्लोरर

World TB Day: अमिताभ बच्चन से लेकर ऐश्वर्या सखूजा तक को हुई थी टीबी, बोले- घबरा गए थे

World TB Day: अमिताभ बच्चन से ऐश्वर्या सखूजा टीबी को मात दे चुके हैं. उन्होंने इसके बारे में खुलकर बात की थी. आइए जानते हैं इसके बारे में.

World TB Day: टीबी (ट्यूबरकुलोसिस) या क्षय रोग एक ऐसी बीमारी है, जो फेफड़े को अपनी जकड़ में ले लेती है. हर साल 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस के रूप में मनाया जाता है. फिल्म जगत में भी कई स्टार्स हैं जिन्होंने टीबी को मात दी है. इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन समेत अन्य सितारों का नाम शामिल है.

अमिताभ बच्चन

‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन पर्दे पर दुश्मनों को खूब पटखनी देते हैं. इसी तरह वह टीबी को भी पटखनी दे चुके हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि साल 2000 में उन्हें पता चला था कि उन्हें टीबी हो गया है. वो पहले तो थोड़ा घबरा गए थे, मगर उन्होंने समय रहते दवा ली और सावधानी रखी और एकदम ठीक हो गए.

अमिताभ बच्चन ने फैंस को आगाह करते हुए कहा था कि अगर उन्हें ये बीमारी हो सकती है तो किसी को भी हो सकती है. टीवी का रोगी दवा लेने में कोई लापरवाही ना करे तो वो आराम से काम कर सकता है और जल्द बीमारी से उबर सकता है. टीबी से राहत दिलाने के लिए अमिताभ बच्चन अभियान के लिए ब्रांड एंबेसडर के तौर पर जुड़ चुके हैं.

पूजा डडवाल

एक्ट्रेस पूजा डडवाल भले ही आज के समय में फिल्मी दुनिया से गायब हैं, मगर एक समय था जब वो सलमान खान के साथ भी काम की थीं. उन्होंने घर बसाने के फैसले के साथ फिल्मी दुनिया को बाय-बाय बोल दिया था और शादी कर ली. फिर वो पति के साथ गोवा चली गईं और वहीं पर बस गईं. पूजा को साल 2018 में पता चला कि उन्हें टीबी हो गया है.

पूजा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो समय उनके लिए बहुत खराब था. उस वक्त उनके पास ना तो परिवार था ना नौकरी, ना घर, ना पैसे. बीमारी से बाहर आने में सलमान खान ने उनका काफी साथ दिया. पूजा अब टीबी से पूरी तरह से ठीक हो चुकी हैं. वो फैंस को टीबी को हल्के में ना लेने की आग्रह करतीं और सतर्क करतीं नजर आती हैं.

ऐश्वर्या सखूजा

‘सास बिना ससुराल’ समेत कई शो में काम कर चुकीं टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा भी टीबी की चपेट में आ चुकी हैं. टीवी के अलावा वो डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ में अपने पति रोहित नाग के साथ भाग ले चुकी हैं.

सखूजा ने बताया था कि जब उन्हें पता चला था कि वो टीबी की मरीज हैं तो घबरा गई थीं. हालांकि, उनके परिवार और शो के कलाकारों और उनके दोस्तों ने उनका बहुत साथ दिया, जो रोग से उबरने में फायदेमंद रहा.

ये भी पढ़ें- ईशान किशन संग उड़ी अफेयर की अफवाह, कातिल अदाओं से बिखेरती हैं हुस्न का जलवा, जानें कौन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर प्यार में अंधे हो सकते हैं तो...' 'अंधभक्त' कहने वालों को ईशा कोप्पिकर ने फिर दिया करारा जवाब
'अगर प्यार में अंधे हो सकते हैं तो...' 'अंधभक्त' कहने वालों को ईशा कोप्पिकर ने फिर दिया जवाब
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई
'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई
'मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो', कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को दिया करारा जवाब
'मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो', कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को दिया करारा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget