एक्सप्लोरर

'एक झलक मिल जाती तो मजा आ जाता', रामायण में क्यों नहीं दिखे सनी देओल? हनुमान की झलक के लिए तरसे फैंस

Sunny Deol in Ramayana: 'रामायण' का पहला टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है. जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है. लेकिन सनी देओल के फैंस थोड़े नाराज हैं, क्योंकि उन्हें अपने फेवरेट स्टार की झलक नहीं मिली.

रणबीर कपूर को मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' से उनका पहला लुक सामने आया है. उनके इस दिव्य रूप को देख हर कोई हैरान रह गया है. इस फिल्म के पहले टीजर ने लोगों का एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दिया है. हालांकि इस फिल्म को लेकर एक तबके के लोग काफी नाराज हो रहे हैं. ये लोग हैं सनी देओल के फैंस, जिनको इस टीजर में सनी की एक भी झलक देखने को नहीं मिली. जिससे वो काफी नाराज हो रहे हैं.

हनुमान जयंती पर नहीं मिली 'हनुमान जी' की झलक
दरअसल बीते दिन जब अनाउंसमेंट हुआ कि 'रामायण' का पहला टीजर हनुमान जयंती के दिन रिलीज होने जा रहा है. तब सभी को उम्मीद थी कि इसमें हनुमान बने एक्टर सनी देओल का लुक भी दिखाया जाएगा. हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज हुए टीजर में हनुमान जी की एक भी झलक नहीं मिली, जिससे सनी देओल के फैंस का दिल टूट गया है. लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए और कई पोस्ट्स में कमेंट कर इस बात का जिक्र किया है कि उन्होंने सनी देओल को बहुत मिस किया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

फैंस का रिएक्शन
सनी देओल ने भी इस फिल्म का पहला टीजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. जिसका कमेंट सेक्शन उनके फैंस के कमेंट्स से भरा पड़ा है. कई लोगों ने लिखा, 'हनुमान जी की झलक मिल जाती तो अच्छा रहता'. किसी ने कमेंट किया है, 'हनुमान जी को दिखाना था यार बाकी सब ठीक है.' इसी तरह से लोगों ने सनी पाजी को इस टीजर में खूब मिस किया.

एक झलक मिल जाती तो मजा आ जाता', रामायण में क्यों नहीं दिखे सनी देओल? हनुमान की झलक के लिए तरसे फैंस


एक झलक मिल जाती तो मजा आ जाता', रामायण में क्यों नहीं दिखे सनी देओल? हनुमान की झलक के लिए तरसे फैंस

क्यों नहीं दिखे टीजर में सनी देओल? 
'रामायण' फिल्म के पहले पार्ट में सनी देओल केवल 15 मिनट का कैमियो करते नजर आएंगे. पहला पार्ट पूरी तरह से राजा राम और उनके अयोध्या में रहने की कहानी पर आधारित है. उनके बचपन से लेकर राजा बनने तक की कहानी. ऐसे में इस समय में हनुमान जी नहीं दिखाए जा सकते थे. वहीं सनी देओल का बड़ा रोल इस फिल्म के दूसरे पार्ट में नजर आने वाला है. जिसकी शूटिंग भी सनी देओल अप्रैल के महीने में ही शुरू करेंगे. लेकिन हो सकता है कि अब फैंस की डिमांड के बाद सनी देओल की झलक अगले टीजर में दिखा दी जाए.

बता दें कि 'रामायण' का पहला पार्ट साल 2026 में दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाला है. इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा साईं पल्लवी, रवि दुबे, सनी देओल, फैजल मलिक, राघव जुयाल जैसे सितारे अलग- अलग किरदारों में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2027 में दीवाली के मौके पर रिलीज होगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
पोस्ट कोविड एरा में अजय देवगन ने क्रॉस किया 2300 करोड़ का आंकड़ा, अक्षय का ये रिकॉर्ड तोड़ने के करीब
पोस्ट कोविड एरा में अजय देवगन ने क्रॉस किया 2300 करोड़ का आंकड़ा, अक्षय का ये रिकॉर्ड तोड़ने के करीब
'दृश्यम 3' ने दूसरे शनिवार को गाढ़े झंडे, फिल्म ने 'बॉर्डर 2' को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने दूसरे शनिवार को गाढ़े झंडे, फिल्म ने 'बॉर्डर 2' को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget