एक्सप्लोरर

जब बोनी कपूर के प्रपोज करने के बाद श्रीदेवी ने 6 महीने तक उनसे नहीं की थी बात, कहा था- 'तुम शादीशुदा हो और तुम्हारे दो बच्चे हैं'

Boney Kapoor On Sridevi: बोनी कपूर ने हमेशा से श्रीदेवी के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की है. जब श्रीदेवी को बोनी कपूर ने प्रपोज किया था तो उसके बाद उन्होंने 6 महीने तक बात नहीं की थी.

Boney Kapoor-Sridevi Love Story: श्रीदेवी और बोनी कपूर की लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे कंट्रोवर्शियल स्टोरी में से एक है. बोनी कपूर को जब श्रीदेवी से प्यार हुआ तब वो शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे भी थे. बोनी कपूर और श्रीदेवी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है मगर उन्हें हमेशा से होमब्रेकर का टैग भी मिला है. हालांकि बोनी कपूर के लिए श्रीदेवी से शादी करना आसान नहीं था. श्रीदेवी प्रोड्यूसर से शादी करने के लिए तैयार नहीं थीं. एक समय ऐसा था जब श्रीदेवी ने बोनी कपूर से छह महीने तक बात भी नहीं की थी.

बोनी कपूर ने एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी के बारे में बात की थी. उनकी खास बात ये है कि वो श्रीदेवी के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात करते हैं. बोनी कपूर ने बताया था कि श्रीदेवी का दिल जीतने के लिए उन्होंने क्या-क्या किया था.

6 महीने तक नहीं की थी बात
बोनी कपूर ने कहा था- 'मुझे श्रीदेवी को कंवेंस करने में 5-6 साल लग गए थे. जब मैंने उन्हें प्रपोज किया था तो वो शॉक्ड थीं. उन्होंने कहा- तुम शादीशुदा हो और तुम्हारे दो बच्चे हैं. तुम मुझे ऐसा कह भी कैसे सकते हो. उसके बाद उन्होंने 6 महीने तक मुझसे बात नहीं की थी.' शादीशुदा होने के बाद भी बोनी कपूर श्रीदेवी के प्यार में दीवाने हो गए थे. बोनी कपूर ने मोना को श्रीदेवी के लिए अपनी फीलिंग्स के बारे में सब बता दिया था. उन्होंने कहा- 'मैं हमेशा ईमानदारी में विश्वास करता रहा हूं और मैंने मोना को सबकुछ बता दिया. प्यार कभी भी परफेक्ट नहीं होता और कभी-कभी भावनाएं हमारे कंट्रोल से बाहर होती हैं. लेकिन मैंने अपनी भावनाओं के बारे में ट्रांसपेरेंट रहना सुनिश्चित किया.'

कभी बोनी को बोलती थीं राखी भाई
कहा जाता है कि जब श्रीदेवी मिथुन चक्रवर्ती के प्यार में दीवानी थीं तब वो बोनी कपूर को अपना राखी भाई मानती थीं. वो कभी भी बोनी कपूर की जिंदगी में नहीं जाना चाहती थीं क्योंकि वो शादीशुदा थे. उन्होंने बोनी कपूर से दूरी भी बना ली थी. मगर बोनी कपूर बहुत पेशेंस थे और उन्हें विश्वास था कि किस्मत ने उन दोनों के बारे में कुछ तो लिखा है. वहीं दूसरी तरफ जब श्रीदेवी की प्रेग्नेंसी के बारे में मोना को पता चला था तो वो टूट गई थीं. प्रेग्नेंसी के बाद बोनी कपूर और श्रीदेवी ने साल 1996 में शादी कर ली थी.

ये भी पढ़ें: वन नाइट स्टैंड के बाद प्रेग्नेंट हुई थीं कुब्रा सेत, अबॉर्शन पर सालों बाद बोलीं- 'बहुत कमजोर महसूस कर रही थी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget