एक्सप्लोरर

वन नाइट स्टैंड के बाद प्रेग्नेंट हुई थीं कुब्रा सेत, अबॉर्शन पर सालों बाद बोलीं- 'बहुत कमजोर महसूस कर रही थी'

Kubbra Sait On Abortion: कुब्रा सेत ने सालों बाद अपने अबॉर्शन पर बात की है. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने प्रेग्नेंसी की बात सबसे छुपाई थी और खुद ही जाकर अपना अबॉर्शन करवा लिया था.

Kubbra Sait On Abortion: एक्ट्रेस कुब्रा सेत अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने अपनी एक किताब लिखी है जिसका टाइटल ओपन बुक है. इस किताब के एक चैप्टर में कुब्रा ने बताया था कि साल 2013 में एक वन नाइट स्टैंड के बाद वे प्रेग्नेंट हो गई थीं. ऐसे में उन्हें सबसे छुपकर अबॉर्शन कराना पड़ा था. अब सालों बाद एक्ट्रेस ने अपने अबॉर्शन पर फिर बात की है और बताया है कि उस वक्त वे काफी कमजोर महसूस कर रही थीं.

बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में कुब्रा सेत ने कहा- 'मुझे लगता है कि जब मैं अबॉर्शन से गुजरी तो मैं बिल्कुल इतनी मजबूत नहीं थी. मैं बहुत कमजोर थी उसके लिए. मुझमें ये हिम्मत नहीं थी कि अगर ये हम नहीं करेंगे तो हम इसके साथ रह लेंगे. मैं उस वक्त बहुत कमजोर महसूस कर रही थी. बहुत खाली महसूस कर रही थीं. मुझे लग रहा था कि मैं इस लायक ही नहीं हूं. लेकिन बाद में ये हिम्मत आई कि आपने अपने लिए फैसला लिया और आपने जो किया आप उसपर बने रहे और स्टेरियोटिपिकल सोसाइटल नॉर्म्स को तोड़ा.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HarperCollins India (@harpercollinsin)

बिना किसी को बताए खुद करवा लिया अबॉर्शन
कुब्रा ने आगे खुलासा किया कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी और अबॉर्शन की बात सबसे छुपाई थी. उन्होंने कहा- 'किसी को इस बारे में पता नहीं था. मैं खुद गई और मैंने जाकर खुद अबॉर्शन कराया. मैंने किसी को नहीं बताया. मैं दो से तीन हफ्ते तक सोचती रही, कुछ ऐसी चीजें होती रहीं. फिर मैं अपनी एक दोस्त से मिली एक कॉफी शॉप पर और वो कह रही थी कि तुम सुन नहीं रही. फिर मैंने बताया कि मुझे अबॉर्शन कराना है और उसने पूछा किसे तुम्हें कराना है. मैं रोने लगी क्योंकि मुझे ध्यान आया कि यार ये तो मैंने किसी को नहीं बताया था और किसी को नहीं पता था कि मैं किस चीज से गुजर रही हूं.'

'5-6 साल बाद मुझे बहुत ब्लीडिंग हो रही थी'
कुब्रा ने इस दौरान ये भी खुलासा किया कि अबॉर्शन के कई साल बाद उन्हें काफी दिक्कतें हुई थीं. उन्होंने कहा- '5-6 साल बाद मुझे बहुत ब्लीडिंग हो रही थी जब मैं एक ट्रैवल शो के लिए शूट कर रही थीं. मुझे बहुत गर्मी लग रही थी, मैं बहुत बीमार हो रही थी, बहुत क्रैंकी थी. मुझे एहसास हुआ कि मैं अपने डायरेक्टर को बता सकती थी. इनक्रेडिबल लेडी उर्मी डायरेक्ट कर रही थीं लेकिन मैंने उन्हें एक बार नहीं बताया. मुझे लगा कि कोई नहीं समझेगा. फिर मुझे लगा कि कोई नहीं समझता तो ना समझे.  जब मैं किताब लिख रही थी तो मुझे किसी की फिक्र नहीं है क्योंकि ये उनके लिए नहीं था, वो मेरे लिए था. अगर मैं खुद के लिए अपने फैसलों को लेकर रहम दिल नहीं हो सकती तो क्या फायदा.'

ये भी पढ़ें: बाप की फ्लॉप फिल्म ने बिकवा दिया घर, 50 रुपए थी पहली सैलरी, आज टीवी की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस है ये हसीना

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
Toxic ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget