एक्सप्लोरर

जब दिलीप कुमार ने आसमा से शादी करके तोड़ दिया था पत्नी सायरा बानो से किया गया वादा, फिर भी पति के साथ रहीं थी खड़ी

When Dilip Kumar Broke His Promise: दिलीप कुमार और सायरा बानों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. एक बार दिलीप कुमार ने सायरा से किया वादा तोड़ दिया था.

When Dilip Kumar Broke His Promise: दिलीप कुमार और सायरा बानो बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक थे. इस कपल के बीच उम्र का 22 साल का फर्क था मगर इनका प्यार उतना ही पक्का था. दोनों एक-दूसरे के प्यार में इतने दीवाने थे के हमेशा इनकी केमिस्ट्री में नजर आता था. दिलीप कुमार से शादी के बाद सायरा बानो ने एक्टिंग छोड़ दी थी. हालांकि इस कपल की जिंदगी में एक समय ऐसा आया था कि इन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. अपनी आत्मकथा द सब्सटेंस एंड द शैडो में दिलीप कुमार ने कंफर्म किया है कि सायरा बानो से शादी के 16 साल बाद उन्होंने कुछ समय के लिए अस्मा रहमान से निकाह किया था.

उन्होंने अपनी किताब में खुलासा किया कि सायरा को न्यूज रिपोर्ट्स से शादी के बारे में पता चला था और वो दुखी हो गई थीं. आखिरकार, दिलीप ने - अपने शब्दों में - सायरा से शादी करते समय कभी दूसरी शादी न करने का वादा किया था.

किताब में किया खुलासा
दिलीप कुमार ने अपनी किताब में खुलासा किया- '1982 में, जब यह खबर फैली कि मैंने अस्मा से शादी कर ली है और सायरा ने एक टैब्लॉइड में सनसनीखेज 'खुलासा' पढ़ा, तो मेरे लिए उसे सांत्वना देना बहुत दर्दनाक था क्योंकि वह मुझ पर भरोसा करती थी और मुझे बिना शर्त प्यार करती थी. मैं घर पर नहीं था जब सायरा ने यह समाचार पढ़ा और सच कहा जाए तो न तो उसे और न ही उसकी मां को इस बात पर विश्वास हुआ क्योंकि उन्हें मुझ पर पूरा भरोसा था और सायरा के साथ निकाह के समय मैंने ईमानदारी से वादा किया था कि दूसरी शादी का सवाल ही नहीं उठता और इस बारे में कोई बात नहीं होनी चाहिए.'

दर्द सहने के बाद भी साथ रही
दिलीप कुमार ने आगे लिखा- सायरा को मैंने जो ठेस पहुंचाई और मुझ पर उसका अटूट विश्वास टूटा, उसके लिए मैं खुद को कभी नहीं भूल सकता और न ही माफ कर सकता हूं. यह कहना जरूरी है कि उस स्थिति में भी जब एक स्वाभिमानी महिला उस आदमी से नफरत करने के अलावा कुछ नहीं कर सकती जिसने उसे अपमानित किया, मेरी पत्नी सायरा ने मेरा साथ दिया जब मैंने अपनी गंभीर गलती स्वीकार की और उचित कानूनी प्रक्रियाओं के माध्यम से उस गलती को सुधारने और सोलह साल की हमारी शादी को बहाल करने के लिए मुझे कुछ समय देने के लिए कहा.

इन सब मुश्किलों के बाद भी सायरा बानो दिलीप कुमार के साथ हमेशा खड़ी रहीं. दिलीप कुमार 7 जुलाई 2021 को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 18: चाहत ने फेंका अविनाश पर पानी, बोलीं- मेरे पैर की जूती भी तुमसे प्यार नहीं करेगी, दोनों में खूब हुआ झगड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात 10.30 तक एडवांस बुकिंग में 8.83 करोड़ हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget