एक्सप्लोरर

वैजयन्ती माला की सलाह पर Yash Chopra ने रखा था निर्देशन में कदम, इन फिल्मों से बनाया नाम

Yash Chopra Trivia: यश चोपड़ा ने अपने करियर में सिलसिला, कभी-कभी, दीवार, डर और वीर जारा जैसी कई जबरदस्त फिल्मों का निर्देशन किया.

Yash Chopra Trivia: फिल्मी दुनिया में यश चोपड़ा एक बहुत बड़ा नाम है. वो अपने करियर (Career) में धूल का फूल (Dhool Ka Phool) से लेकर जब तक है जान (Jab Tak Hai Jaan) तक, एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दे चुके हैं. यश चोपड़ा को बॉलीवुड (Bollywood) में रोमांस किंग के नाम से पहचान मिली.

यश चोपड़ा ने रोमांस को अपने ही अंदाज में अलग-अलग ढंग से पेश किया. हालांकि उन्हें अपने शुरुआती टाइम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. इसके बाद फिल्मी दुनिया की एक दिग्गज अभिनेत्री ने उनके हुनर को पहचाना, जिसके बाद यश चोपड़ा के करियर को नई ऊंचाई मिली.

किस अभिनेत्री ने पहचाना था यश चोपड़ा का हुनर

जब देश के बंटवारे के बाद यश चोपड़ा अपनी मंजिल की तलाश में मुम्बई आए तो उन्होंने अपने बड़े भाई बी.आर. चोपड़ा को असिस्ट करना शुरू कर दिया. उनके अंदर की छिपी हुई प्रतिभा को अपने जमाने की दिग्गज अभिनेत्री वैजयन्ती माला ने पहचान लिया था.

उन्होंने यश चोपड़ा को सलाह दी कि उन्हें निर्देशन में ज्यादा मेहनत करनी चाहिए. वैजयन्ती माला की सलाह के बाद यश चोपड़ा ने निर्देशन के क्षेत्र में उतरने का फैसला किया. इसके बाद एक छोटे से कमरे से उन्होंने अपना सफर तय किया. वो कमरा दिग्गज फिल्म निर्देशक वी शांताराम ने उन्हें दिया था.

निर्देशन मे रखा कदम

इसके बाद यश चोपड़ा ने निर्देशक के रूप में काम करना शुरू कर दिया. सबसे पहले यश चोपड़ा ने धूल का फूल का निर्देशन किया. इस फिल्म की सफलता के बाद फिर कभी उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. इसके बाद यश चोपड़ा ने धीरे-धीरे अपनी सफलता का का सफर शुरू किया.

यादगार फिल्में

यश चोपड़ा ने बहुत ही बेहतर ढंग से पर्दे पर रोमांस को पेश किया. यश चोपड़ा को अपने करियर में नई पहचान फिल्म दीवार ने दिलवाई. इसके बाद उन्होंने कभी-कभी, त्रिशूल, काला पत्थर जैसी फिल्में निर्देशित की. इन फिल्मों की सफलता के बाद यश चोपड़ा ने सिलसिला, चांदनी, लम्हें, डर दिल तो पागल है और वीर जारा जैसी बहुत सी शानदार फिल्मे दीं. इन सभी फिल्मों से वो बॉलीवुड के रोमांस किंग बन गए.

यश चोपड़ा (Yash Chopra) ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ अपनी आखिरी फिल्म जब तक है जान (jab tak Hai Jaan) बनाई. ये फिल्म भी हिट रही. इसके बाद फिल्म जगत का ये सितारा बुझ गया, लेकिन वो अपनी शानदार फिल्मों के जरिये हमारे बीच आज भी जिंदा हैं.

ये भी पढ़ें-

इन सुपरहिट फिल्मों के ऑफर को ठुकरा चुके हैं Saif Ali Khan, आज भी पछताते होंगे!

पिता के साथ मुंबई आए थे सोनू निगम, इस गाने से रातों-रात बन गए थे स्टार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mehmood Death Anniversary: वो एक्टर जिसने राजेश खन्ना को मारा था थप्पड़, अमिताभ बच्चन से भी हो गई थी अनबन!
वो एक्टर जिसने राजेश खन्ना को मारा था थप्पड़, अमिताभ बच्चन से भी हो गई थी अनबन!
Wednesday Box Office Collection: बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
कभी ट्रेनों में टॉफियां बेचीं, ड्राइवर की नौकरी भी की, फिर ऐसे फिल्मों में स्टार बने थे महमूद
कभी ट्रेनों में टॉफियां बेचीं, ड्राइवर की नौकरी भी की, फिर ऐसे फिल्मों में स्टार बने थे महमूद
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget