एक्सप्लोरर

'कुर्सी से बांध दिए थे हाथ, हम रो रहे थे', जब Anurag Kashyap और इम्तियाज अली की बेटियों को बनाया गया बंधक

Anurag Kashyap and Imtiaz Ali Daughters: आलिया कश्यप और इदा अली ने हाल ही में अपने साथ हुई एक घटना का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि हाउस हेल्प ने उन्हें बंधक बना लिया था.

Anurag Kashyap and Imtiaz Ali Daughters: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. वो अपने पॉडकास्ट को लेकर भी सुर्खियां बटोरती हैं. हाल ही में उनके पॉडकास्ट में उनकी बचपन की दोस्त नजर आईं. ये दोस्त कोई और नहीं बल्कि डायरेक्टर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली हैं. 

बहनों की तरह हैं इदा और आलिया
अपने पॉडकास्ट Young, Dumb & Anxious में आलिया और इदा ने अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि वो दोनों बहनों की तरह हैं और साथ में बड़ी हुई हैं. उन्होंने साथ में स्कूलिंग भी की है. इसी के साथ उन्होंने अपनी किडनैपिंग स्टोरी भी बताई. आलिया ने कहा कि टेक्निकली वो किडनैप नहीं हुए थे, क्योंकि हम घर में थे. हम एक चोरी का हिस्सा थे. फिर इदा ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि क्या हो सकता था क्योंकि उन्हें बंधक बनाया गया था.

घर पर नानी के साथ थीं स्टारकिड्स

आलिया ने बताया कि वो दोनों एक ही बिल्डिंग में रहती थीं. एक दिन उनके पेरेंट्स साथ में बाहर गए थे और बच्चे अनुराग के घर पर थे. उन्होंने कहा, 'मेरे और इसके पेरेंट्स बाहर गए थे. इदा मेरे घर पर थी और मेरी नानी वहां थी. मेरी नानी हमारा ध्यान रख रही थीं और हमारी दीदी भी, जो उस वक्त हमारे घर पर काम कर रही थीं.'

हाउस हेल्प ने बनाया था बंधक

आलिया ने आगे बताया, 'हाउस हेल्प ने मेरे पेरेंट्स के जाने के बाद मेरी नानी को एक कमरे में बंद कर दिया था. उन्होंने मेरे और इदा के मुंह पर टेप चिपका दी थी और हमारे हाथ कुर्सी से बांध दिए थे. हम रो रहे थे और टेंशन में आ गए थे क्योंकि हमें लगा था कि हम मरने वाले हैं.'

'हाउस हेल्प हमारे घर में चोरी कर रही थी. वो हमारी घर से पैसा, जूलरी चुरा रही थी. लेकिन थैंकफुली मेरी मम्मी घर पर कुछ भूल गई थीं और वो 15 मिनट में ही वापस आ गईं. उन्होंने सबकुछ देखा और उन्होंने सभी को वापस बुलाया. मेरे पापा इदा के पेरेंट्स सब वापस आए. सभी बहुत टेंशन में थे. ये ट्रॉमेटिक था, लेकिन ये तब ज्यादा ट्रॉमेटिक होता जब हम पूरे टाइम अकेले ही होते.' 

इसके बाद इदा बोलती हैं कि अब हम जब पीछे मुड़कर देखते हैं तो हमारे पास सुनाने के लिए एक फन स्टोरी है. आलिया ने कहा कि अब हम उस एपिसोड को याद करके हंसते हैं.

ये भी पढ़ें- Natasa-Hardik की गलती की सजा भुगत रहा बच्चा? मां-बाप दोनों ने अगस्त्य को छोड़ा, किसके पास रह रहा है बेटा, वीडियो आई सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget