एक्सप्लोरर

विलेन के रोल से इमेज हुई खराब! बेटी के साथ रेस्टोरेंट गया ये एक्टर तो लोगों ने किए भद्दे कमेंट, बोले- यंग लड़कियों संग घूमता है

Actor is Famous for Villain Role: एक्टर ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है. उनकी एक्टिंग बेहद पसंद की गई. विलेन के रोल्स के लिए उन्हें फेम मिला था.

Actor is Famous for Villain Role: दिग्गज एक्टर रंजीत बॉलीवुड के पॉपुलर विलेन हैं. उन्होंने अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है. हालांकि, रंजीत के विलेन रोल्स करने की वजह से उनकी इमेज बैड बॉय वाली बन गई थी. इसी वजह से लोग उन्हें कई बार जज भी कर लेते थे.

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि एक बार जब वो बेटी संग बाहर गए थे लोगों ने उन्हें ऑनस्क्रीन इमेज की वजह से जज किया. बता दें कि रंजीत के दो बच्चे हैं. एक बेटी दिव्यांका और एक बेटा चिरंजीव.

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में उन्होंने बताया था कि उनकी ऑनस्क्रीन इमेज की वजह से लोगों को गलतफहमी हो जाती थी, खासतौर पर जब वो अपनी बेटी के साथ होते थे.

बेटी संग घूमने पर जब लोगों ने किया जज

उन्होंने कहा था, 'जब मेरी बेटी दिल्ली में पढ़ रही थी तो मैं उससे मिलने जाता था. हम रेस्टोरेंट में मिलते थे, बात करते थे. तो लोग हमें देखते थे और कमेंट करते थे- 'ये कितना गंदा है, यंग लड़कियों के साथ घूमता है.' एक फैमिली हमारे साइड में बैठी थी और शख्स लगातार चिल्ला रहा था. इससे मैं असहज हुआ.'
 
आगे उन्होंने बताया था, 'जब वेटर आया फूड ऑर्डर लेने आया तो मैंने थोड़ी ऊंची आवाज में कहा कि अरे बेटी लेकर आई है, उससे पूछो. इसके बाद उस शख्स ने मेरे साथ फोटो खिंचवाई. मैं अक्सर ऐसी सिचुएशन में फंस जाता हूं जहां मुझे सफाई देनी पड़ती है कि मैं लड़कियों के साथ नहीं घूमता.'

इन फिल्मों में दिखे रंजीत

बता दें कि रंजीत ने 500 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया है. वो पंजाबी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. उन्हें फिल्म शर्मिली में निगेटिव रोल से फेम मिला था. उन्होंने डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया है. वो कारनामा और गजब तमाशा डायरेक्ट कर चुके हैं. इसके अलावा वो शो ऐसा देस है मेरा में भी काम किया. वो जुनून, बात बन जाए, गुल सनाबोर, घर एक सपना, जुगनी चली जालंधर, हिटलर दीदी, तोता वेड्स मैना, Trideviyaan जैसे शोज कर चुका है.

रंजीत की हिट फिल्मों की बात करें को इसमें हाउसफुल 4, वेलकम बैक, हाउसफुल 2, बंटी और बबली,  शपथ, करण अर्जुन नाम शामिल हैं.

गब्बर का रोल किया रिजेक्ट

हाल ही में रंजीत ने ANI को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें गब्बर का रोल ऑफर हुआ था. लेकिन उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था.

रंजीत ने कहा- जब मेकर्स मेरे पास आए तो उन्होंने कहा कि डैनी ये नहीं करेंगे. मुझे रोल के बारे में आईडिया नहीं था. मैंने साफ तौर पर कहा था कि डेनी मेरा अच्छा दोस्त है. या तो आप मुझे उससे बात करने दें या फिर उससे नो ऑबजेक्शन कहवा दें. अगर वो हां कहेंगे तो मैं करूंगा. लेकिन मुझे पता था कि वो क्यों नहीं आ रहे थे और मैंने फिल्म का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया. ये रोल अमजद खान के लिए ही बना था...हो सकता है कि मैं गब्बर करता तो लोगों को अच्छा नहीं लगता. 

ये भी पढ़ें- 'शाका-लाका बूम-बूम' का छोटा बच्चा 'संजू' बन गया है गबरू जवान, जानें आज क्या करता है, कैसा दिखता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget