एक्सप्लोरर

'ऐसी तानाशाही को दोबारा नहीं होने देंगे', इमरजेंसी पर पवन कल्याण, कंगना रनौत ने कही ये बात

Kangana-Pawan On Emergency: इमरजेंसी के 50 साल पूरे होने पर कंगना रनौत और पवन कल्याण ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि ऐसी तानाशाही को दोबारा नहीं होने देंगे.

Kangana-Pawan On Emergency: इमरजेंसी के 50 साल पूरे होने पर आज एक्टर पवन कल्याण और कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और एक्टर पवन कल्याण ने बुधवार को कहा कि 1975 में लगाया गया आपातकाल स्वतंत्र भारत के इतिहास का सबसे काला अध्याय था. वहीं कंगना रनौत ने उन लोगों को नमन किया है जिन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई.

कंगना रनौत ने इमरजेंसी के 50 साल पूरे होने पर की पोस्ट
कंगना रनौत ने इमरजेंसी के 50 साल पूरे होने पर पोस्ट की है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया लिखा कि भारतीय लोकतंत्र और राजनीति के सबसे काले अध्याय आपातकाल 25 जून, 1975 के विरोध में उठी प्रत्येक आवाज को सादर नमन. 

 

पवन कल्याण ने आपातकाल को संविधान के साथ विश्वासघात बताया
वहीं  पवन कल्याण ने आपातकाल को केवल एक राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि संविधान के साथ विश्वासघात, लोकतंत्र का मखौल और तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व की सत्ता की लालसा का प्रतीक बताया.पवन कल्याण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "प्रेस को चुप कर दिया गया, विपक्ष की आवाज को दबा दिया गया और मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया. लोकनायक जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, जॉर्ज फर्नांडिस, मोरारजी देसाई जैसे महान नेताओं को जेल में डाल दिया गया." 

 

उन्होंने कहा कि आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर 'संविधान हत्या दिवस' मनाया जा रहा है, ताकि उन लोगों के बलिदान को याद किया जाए, जिन्होंने तानाशाही के खिलाफ डटकर मुकाबला किया और लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखा. पवन कल्याण ने आगे कहा, "हमें उन नेताओं के बलिदान और लाखों लोगों की पीड़ा को याद रखना चाहिए, जिनकी आवाज को दबाया गया. आज भी हमें संविधान को राजनीति के नाम पर कमजोर करने की कोशिशों से सावधान रहना होगा."

ये भी पढ़ें:-'धूम 3' की ओरिजनल स्क्रिप्ट में थी अभिषेक बच्चन की ऑनस्क्रीन वाइफ ,आमिर खान का खुलासा, बोले- 'वो उसको तलाक देने वाली है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget