एक्सप्लोरर

एक चैंपियन मरा तो Legend पैदा हुआ, देखें- संदीप सिंह की बायोपिक 'सूरमा' का ट्रेलर

फिल्म अगले महीने 13 जुलाई को रिलीज होगी.

नई दिल्ली: बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक का चलन है. इसी महीने संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' रिलीज होने वाली है. इसी बीच आज 'सूरमा' का ट्रेलर रिलीज हुआ है. ये फिल्म पूर्व हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की जीवन पर आधारित है. शायद उनके बारे में आप जानते भी नहीं होंगे लेकिन ये ट्रेलर देखकर आपको पता चलेगा कि उनकी ज़िंदगी कितनी प्रेरणादायक है. इस फिल्म में उनकी ज़िंदगी के दो पहलू को दिखाया गया है.  एक समय जब वह व्हीलचेयर पर थे और दूसरा जब वो हॉकी खेलने के लिए ग्राउंड पर थे. ये फिल्म संजू के साथ रिलीज होने वाली थी लेकिन किन्हीं कारणों से इसकी रिलीज डेट के आगे बढ़ाकर 13 जुलाई कर दिया गया. शायद वजह ये भी हो कि मेकर्स को लगा हो कि संजय दत्त ज्यादा पॉपुलर हैं तो लोग सूरमा देखने ना जाएं. लेकिन ट्रेलर देखकर दर्शकों को इस फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ेगी. क्या है कहानी संदीप सिंह एक लीजेंड हॉकी खिलाड़ी है और भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके है. संदीप को दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रैग-फ्लिकर में से एक माना जाता है, जिनके ड्रैग की स्पीड 145 किलोमीटर प्रतिघंटा है और उनकी इस शानदार स्पीड के चलते उन्हें 'फ्लिकर सिंह' के नाम से जाना जाता है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि संदीप सिंह जब वर्ल्ड कप खेलने जा रहे थे तभी ट्रेन में उन्हें गोली लगी. इसके बाद कमर से नीचे वो पैरालाइज्ड हो गए और हालत ऐसे हुए कि कहा जाने लगा कि वो कभी हॉकी के फील्ड पर कदम नहीं रख पाएंगे. इसके बाद भी उनका जज्बा कम नहीं होता. इरादों के बलबूते संदीप सिंह फिर अपने पैरों पर खड़े हो जाते हैं और पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलते हैं जिनमें उनकी जीत होती है. ये मैच इंडिया वर्सेस पाकिस्तान नहीं बल्कि संदीप वर्सेस पाकिस्तान होता है. 2 मिनट 49 सेकेंड का ये ट्रेलर इतना शानदार है कि आपको भी फिल्म देखने को लेकर उत्सुकता बढ़ेगी. एक चैंपियन मरा तो Legend पैदा हुआ, देखें- संदीप सिंह की बायोपिक 'सूरमा' का ट्रेलर कहानी जानकर लगता है कि फिल्म काफी गंभीर होगी लेकिन इसमें गुदगुदाने वाली भी कुछ बाते हैं. संदीप सिंह के बचपन को बहुत ही खूबसूरत तरीके से दिखाया गया है. इसमें संदीप सिंह की भूमिका में  पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत सिंह दोसांझ हैं. ये उनकी तीसरी बॉलीवुड फिल्म है. इससे पहले वो फिल्म उड़ता पंजाब और फिल्लौरी में बेहतरीन अदाकारी के लिए तारीफें बटोर चुकेहैं. इस ट्रेलर में वो इतने जमे हैं कि लगता है कि इस रोल को उनसे बेहतर कोई नहीं कर सकता था. दिलजीत के साथ इस फिल्म में तापसी पन्नू हैं जिनके साथ लव एंगल दिखाया गया है. साथ ही अगंद पूर्व हॉकी खिलाड़ी व मेंटर बिक्रमजीत सिंह के किरदार में नजर आने वाले हैं. इन सभी एक्टर्स ने फिल्म के लिए काफी मेहनत की है. फिल्म को शाद अली ने निर्देशित किया है.  इससे पहले वह 'सत्या' और 'बंटी और बबली' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. उनकी पिछली फिल्म ओके जानू थी जो फ्लॉप हो गई थी. बॉलीवुड में इससे पहले भी खिलाड़ियों पर कई ऐसी फिल्में बनी हैं जिन्हें लोग पहले तो नहीं जानते थे लेकिन फिल्म बनने के बाद उन्हें कभी भूल नहीं पाएंगे. संदीप सिंह की कहानी भी ऐसी ही है जिनके बारे में लोगों को जरुर जानना चाहिए. क्लिक करके देखें ट्रेलर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'अमिताभ बच्चन से बड़ा कोई नहीं था, लेकिन...' जावेद जाफरी ने बिग बी पर दिया होश उड़ाने वाला बयान
'अमिताभ बच्चन से बड़ा कोई नहीं था, लेकिन...' जावेद जाफरी ने दिया होश उड़ाने वाला बयान
Jana Nayagan BO Day 1 Prediction: ओपनिंग डे पर शतक जड़ सकती है जना नायकन? धवस्त होंगे 'जेलर' से 'पठान' के रिकॉर्ड, जानें- प्रीडिक्शन
ओपनिंग डे पर शतक जड़ सकती है जना नायकन? धवस्त होंगे 'जेलर' से 'पठान' के रिकॉर्ड
Video: पति विराट संग वृंदावन में नीम करोली बाबा के आश्रम पहुंचीं अनुष्का शर्मा, एक-दूजे का हाथ थामे आए नजर, वीडियो वायरल
वृंदावन में नीम करोली बाबा के आश्रम पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, वीडियो हुआ वायरल

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget