एक्सप्लोरर

Section 375 Trailer: 'सेक्शन 375' का ट्रेलर रिलीज, रेप और कंसेंट से जुड़े मुद्दे को दिखाएगी फिल्म

Section 375 Trailer: नाम से ही जाहिर है कि ये फिल्म रेप से संबंधित इंडियन पेनल कोड के सेक्शन 375 पर बात करेगी. ये फिल्म कोर्ट रूम ड्रामा के जरिए ऐसी कहानी दिखाएगी जिससे दर्शक इस सेक्शन के फायदे और नुकसान दोनों को आसानी से समझ सकें.

Section 375 Trailer: 2016 में जब 'पिंक' फिल्म आई तो महिलाओं के कंसेंट को लेकर देशभर में खूब बहस हुई. इस फिल्म के बाद ही अमिताभ बच्चन का डायलॉग 'No means No' काफी पॉप्युलर हुआ. अब एक बार फिर ऐसी ही फिल्म आ रही है जो महिलाओं के 'कंसेंट' और परमीशन की बात करेगी. फिल्म का नाम है 'सेक्शन 375: मर्जी या जबरदस्ती'. नाम से ही जाहिर है कि ये फिल्म रेप से संबंधित इंडियन पेनल कोड के सेक्शन 375 पर बात करेगी. ये फिल्म कोर्ट रूम ड्रामा के जरिए ऐसी कहानी दिखाएगी जिससे दर्शक इस सेक्शन के फायदे और नुकसान दोनों को आसानी से समझ सकें.

इसमें अक्षय खन्ना, ऋचा चड्ढा और मीरा चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं. अक्षय खन्ना इसमें क्रिमिनल लॉयर तरुण सलुजा की भूमिका हैं तो वहीं ऋचा चड्डा ने वकील हिरल गांधी की भूमिका निभा रही हैं. कहानी एक पिछले वर्ग की महिला के साथ रेप की है. रेप के आरोप फिल्ममेकर रोहन रवि खुराना (राहुल भट्ट) पर है. कोर्ट रुम ड्रामा के जरिए इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने इस कानून का भी दुरुपयोग किया जा सकता है.

ये फिल्म ये भी दिखाती है कि रेप के आरोपी को भी कानूनी हक है कि उसे लीगल डिफेंस मिले. ऐसे आरोपियों के वकील को घर से लेकर बाहर तक कैसे हालात का सामना करना पड़ता है, इस बात की झलक भी फिल्म में दिखेगी.

फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 24 सेकेंड का है जिसे देखकर ये पता चलता है कि ये फिल्म समाज के एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर बात करने वाली है. ट्रेलर में अक्षय खन्ना और ऋचा जैसे दो दिग्गज एक्टर्स को आमने सामने देखना भी दिलचस्प है.

फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए मीरा चोपड़ा ने लिखा है, ''अंजलि ढूंढ रही है एक इंसाफ की उम्मीद. क्या हिरल गांधी बनेगी उसका सहारा?''

पिछले दिनों अक्षय खन्ना फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में नज़र आए थे. ये फिल्म राजनीतिक कारणों से चर्चा में रही. फिल्म कमाई नहीं कर पाई लेकिन इसमें अनुपम खेर से ज्यादा अक्षय खन्ना तारीफ हुई थी. अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले अक्षय खन्ना एक बार फिर दमदार वापसी कर रहे हैं. वहीं ऋचा चड्ढा पिछले साल Zee5 की फिल्म कैबरे में नज़र आई थीं लेकिन ये फिल्म ज्यादा पसंद नहीं की गई.

ऋचा चड्ढा पहली बार वकील की भूमिका निभाती दिखेंगी. ये अभिनेत्री इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं. हाल ही में उन्होंने इस बारे में कहा, "मैं पर्दे पर पहली बार वकील का किरदार निभाने के लिए उत्साहित हूं. मैं जिस किसी के साथ इस पारियोजना पर काम कर रही हूं, उसकी बड़ी प्रशंसक रही हूं." अक्षय खन्ना के साथ काम करने को लेकर उन्होंने कहा, "मैं उन्हें एक अभिनेता के रूप में पसंद करती हूं और उनकी पिछली कुछ फिल्में अद्भुत रही हैं. मैं निर्देशक अजय बहल के साथ भी काम करके खुश हूं."

इसे अजय बहल ने निर्देशित किया है और ये फिल्म 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ और सनी कौशल की फिल्म ‘भंगड़ा पा ले’ के साथ होगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान
‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
सलमान खान के परिवार में कौन है सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा? जानिए अरहान, अलीजेह और अयान की एजुकेशन
कितने पढ़े-लिखे हैं सलमान खान के परिवार के बच्चे? जानिए कहां से की है पढ़ाई

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget