एक्सप्लोरर

वक्फ संशोधन बिल के सपोर्ट में है ये मुस्लिम एक्टर, कहा- 'ये करप्ट मुसलमानों की संस्था है, सरकार ने अच्छा काम किया'

Waqf Amendment Bill 2025: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड समेत देश के कई राजनीतिक दल वक्फ संशोधन बिल के विरोध में हैं. इस बीच एक मुस्लिम एक्टर ने इस बिल का सपोर्ट करते हुए BJP सरकार को सराहा है.

Waqf Amendment Bill 2025: देशभर में वक्फ संशोधन बिल 2025 को लेकर बवाल मचा है. बीजेपी सरकार की तरफ से 2 अप्रैल को ये बिल लोकसभा में पेश किया गया था जहां ये बहुमत के साथ पास हो गया है. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) और कांग्रेस, AIMIM जैसी कई राजनीतिक पार्टियां  इस बिल के विरोध में है. इस बीच एक मुस्लिम एक्टर ने वक्फ संशोधन बिल 2025 का सपोर्ट किया है.

एक्टर और फिल्म क्रिटिक केआरके ने वक्फ संशोधन बिल 2025 के सपोर्ट में एक पोस्ट किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखते हुए केआरके ने कहा है कि ये बिल लाकर बीजेपी सरकार ने अच्छा काम किया है. एक्टर ने ये भी कहा है कि वक्फ बोर्ड एक करप्टेड ऑर्गनाइजेशन है और इसे पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए.

'वक्फ बोर्ड कुछ भ्रष्ट मुसलमानों के लिए अपनी रसोई...'
केआरके ने पोस्ट में लिखा- 'वक्फ बोर्ड ने मेरे या मेरे किसी दोस्त या मेरे किसी रिश्तेदार या मेरे पूरे गांव या इलाके के किसी भी शख्स के लिए क्या किया है? कुछ भी नहीं. वक्फ बोर्ड कुछ भ्रष्ट मुसलमानों के लिए अपनी रसोई चलाने की एक संस्था है. इसलिए बीजेपी सरकार ने वक्फ बिल में संशोधन करके अच्छा काम किया है. मैं अमित शाह और पीएम मोदी जी का पूरा समर्थन करूंगा अगर वे इस संस्था को पूरी तरह से खत्म कर दें.'

लोकसभा में पारित हुआ वक्फ संशोधन बिल
बता दें कि बुधवार (2 अप्रैल, 2025) को लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश किया गया था. 12 घंटे की लंबी चर्चा के बाद आधी रात को ये बिल निचली सदन में पास हो गया है. लोकसभा में इस बिल के सपोर्ट में 288 वोट पड़े. वहीं बिल के खिलाफ 232 वोट दिए गए. अब 3 अप्रैल को वक्फ संशोधन बिल को राज्य सभा में पेश किया गया है. 

ये भी पढ़ें: Sikandar Worldwide Collection Day 4: धीमी रफ्तार के साथ भी 'सिकंदर' ने की दमदार कमाई, 4 दिन में बटोरे इतने करोड़

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
Toxic ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज

Embed widget