एक्सप्लोरर

'रैंबो' के भारतीय संस्करण को विश्वस्तरीय बनाना चाहता हूं : सिद्धार्थ

नई दिल्ली: मारधाड़ से भरपूर हॉलीवुड फिल्म 'रैंबो' का हिंदी रीमेक बना रहे निर्देशक सिद्धार्थ आनंद पूरी तरह आश्वस्त हैं कि यह फिल्म लोगों पर असर छोड़ेगी. उनका कहना है कि वह दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि भारत मारधाड़ और भावप्रधान कहानी को कैसे पेश कर सकता है.

पिछले महीने कान्स फिल्म समारोह में जारी हुए 'रैंबो' रीमेक के पोस्टर ने लोगों को आकर्षित किया. इस पोस्टर में अभिनेता टाइगर श्रॉफ बेहद कठोर अंदाज में नजर आ रहे हैं. सिद्धार्थ फिल्म की टीम के उम्मीदों पर खरे उतरने को लेकर आशावान हैं.

सिद्धार्थ ने मुंबई से आईएएनएस को टेलीफोन पर बताया, "रैंबो एक वैश्विक शख्सियत है. हमने जब फिल्म को कान्स में लॉन्च किया तब हमें इस किरदार की प्रतिष्ठा का पता चला. जब हमने दुनिया भर के पत्रकारों से इस पर बात की तो वह सभी बहुत उत्साहित और जानने को उत्सुक हुए कि हम इसके साथ क्या करेंगे, क्योंकि यह एक बहुत ही प्रिय चरित्र है."

उन्होंने कहा, "यह एक ऐसा चरित्र है जो दुनिया के हर हिस्से में प्रसिद्ध है. हम जानते हैं कि बहुत सारे प्रशंसक और आलोचक होंगे, जो इसे बेहद बारीकी से देखेंगे. इसमें दुनिया भर के लोगों तक पहुंचने की क्षमता है, और हमने एक ऐसी फिल्म बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसमें विश्व स्तर का एक्शन और भावप्रधान दृश्य होंगे."

सिद्धार्थ बताते हैं, "मैं वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर रहा हूं. मैं ऐसी फिल्म नहीं बनाना चाहता जो केवल भारत में प्रतिष्ठित कहलाए. मैं चाहता हूं कि दुनिया पर्दे के सामने बैठे और देखे कि भारत एक्शन और भाव प्रधान दृश्यों में क्या कर सकता है."

सिद्धार्थ दूसरी बार किसी फिल्म का रीमेक बना रहे हैं. इससे पहले वह हॉलीवुड फिल्म 'नाइट एंड डे' की तर्ज पर 'बैंग बैंग' बना चुके हैं.

उन्होंने कहा, "मैंने एक्शन फिल्मों की ओर अचानक रुख किया है. मैं वास्तव में उस रोमांच का आनंद लेता हूं जिसे मैं स्क्रीन पर दिखा सकता हूं. 'बैंग बैंग' में हमने जिस तरह का एक्शन किया था, उसे और आगे ले जाना चाहता हूं, जिसके लिए रैंबो की तुलना में बेहतर चरित्र कौन सा हो सकता है."

मूल फिल्म श्रृंखला वियतनाम युद्ध लड़ चुके और अमेरिकी विशेष बल के एक पूर्व सैनिक जॉन रैंबो पर आधारित है. इस फिल्म की हिंदी रीमेक के लिए कहानी में काफी फेरबदल किया गया है.

उन्होंने कहा, "भारत में इस तरह के किरदार का इतिहास नहीं है, इसलिए जाहिर तौर पर चरित्र, कहानी और सेटिंग में बड़ा बदलाव होना चाहिए. यही कारण है कि इस परियोजना में दो साल लग गए. हमने रैंबो की पुरानी कहानी को आगे बढ़ाया है, हम इसे रीमेक से आगे ले गए हैं."

सिद्धार्थ फिल्म के फरवरी 2018 में रिलीज होने की उम्मीद कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Box office: 250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget