एक्सप्लोरर

ओलंपिक 2024 में अयोग्य घोषित हुईं विनेश फोगाट तो भड़के स्वरा, हुमा सहित ये सेलेब्स, बोले- 'ये अनफेयर है'

Vinesh Phogat Disqualified: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को ओलंपिक से बाहर होना पड़ा है. वे अब बुधवार रात होने वाली 50 किग्रा कैटेगिरी की वुमन रेसलिंग का फाइनल नहीं खेल पाएंगी.

Vinesh Phogat Disqualified: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को फाइनल से पहले पेरिस ओलंपिक 2024 से बाहर कर दिया गया है. विनेश बुधवार को महिलाओं के 50 किग्रा फाइनल प्रतियोगिता में उतरने करने के लिए पूरी तरह तैयार थीं. लेकिन ऐन मौके पर अधिकारियों ने 100 ग्राम ओवरवेट होने की वजह से विनेश फोगाट को फाइनल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया.

 इसी के साथ, 7 अगस्त को स्वर्ण पदक जीतने की भारत की उम्मीदें टूट गई हैं. ये वास्तव में देश के लिए एक निराश कर देने वाली खबर है. वहीं अब बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने अब इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

कंगना रनौत


ओलंपिक 2024 में अयोग्य घोषित हुईं विनेश फोगाट तो भड़के स्वरा, हुमा सहित ये सेलेब्स, बोले- 'ये अनफेयर है

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर विनेश के लिए लिखा है कि, 'मत रो विनेश. आपके साथ खड़ा है पूरा देश!'


ओलंपिक 2024 में अयोग्य घोषित हुईं विनेश फोगाट तो भड़के स्वरा, हुमा सहित ये सेलेब्स, बोले- 'ये अनफेयर है

वहीं एक तस्वीर में विनेश हॉस्पिटल बेड पर नजर आ रही हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए कंगना ने विनेश को 'शेरनी' कहा है. बता दें कि डिस्क्वालीफाई होने के बाद विनेश की तबीयत बिगड़ गई थीं.

स्वरा ने विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किए जाने पर जताई हैरानी
विनेश फोगाट को 100 ग्राम ओवरवेट होने की वजह से ओलंपिक से बाहर होना पड़ा है. इस बात ने हर किसी को निराश कर दिया है. वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने एक्स अकाउंट पर इस खबर को लेकर रिएक्शन दिया है. स्वरा ने हैरानी जताते हुए लिखा है, “ आप इस 100 ग्राम वजन वाली कहानी पर विश्वास करते हैं???”

 

हुमा कुरैशी भी भड़की
हुमा कुरैशी ने भी विनेश फोगाट के अयोग्य ठहराए जाने पर हैरानी जताई है. हुमा ने लिखा, “ प्लीज मुझे बताएं कि कुछ किया जा सकता है. उन्हें उसे लड़ने देना होगा”

 

 

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने भी किया रिएक्ट
वहीं यूट्यूबर ध्रुव राठी ने लिखा, “  सिर्फ 100 ग्राम के लिए?? ये बहुत अनबिलिवेबल लगता है..सिर्फ सिर मुंडवाने से ही शायद इतना वजन कम हो सकता है.”

 

अर्जुन रामपाल नेबताया अनफेयर
वहीं अर्जुन रामपाल ने भी विनेश फोगाट के ओलंपिक में अयोग्य घोषित किए जाने को अनफेयर बताया. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "बिलकुल नहीं. उन्होंने 150 ग्राम अधिक वजन होने के कारण विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया? यह रियल नहीं हो सकता प्लीज मुझे बताएं कि ये रियल नहीं है. मुझे बताओ यह बदल सकता है. आशा है. अनफेयर. हार्टब्रेकिंग.”

 

करीना कपूर


ओलंपिक 2024 में अयोग्य घोषित हुईं विनेश फोगाट तो भड़के स्वरा, हुमा सहित ये सेलेब्स, बोले- 'ये अनफेयर है

करीना कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा है कि, 'विनेश फोगाट लिविंग लीजेंड. पेरिस ओलंपिक 2024'. उन्होंने हार्ट और गोल्ड मेडल की इमोजी भी बनाई.

तापसी पन्नू

ओलंपिक 2024 में अयोग्य घोषित हुईं विनेश फोगाट तो भड़के स्वरा, हुमा सहित ये सेलेब्स, बोले- 'ये अनफेयर है

तापसी पन्नू ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा है कि, 'यह दिल तोड़ने वाला है लेकिन ईमानदारी से कहें तो यह महिला अब तक गोल्ड से भी आगे अपनी पहचान बना चुकी है'.

विक्की कौशल


ओलंपिक 2024 में अयोग्य घोषित हुईं विनेश फोगाट तो भड़के स्वरा, हुमा सहित ये सेलेब्स, बोले- 'ये अनफेयर है

एक्टर विक्की कौशल ने अपनी इंस्टा स्टोरी में विनेश की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि, 'एक विजेता पदक से परे होता है'. उन्होंने हार्ट और हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी बनाई.

भूमि पेडनेकर

ओलंपिक 2024 में अयोग्य घोषित हुईं विनेश फोगाट तो भड़के स्वरा, हुमा सहित ये सेलेब्स, बोले- 'ये अनफेयर है

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने पत्नी इंस्टा स्टोरी पर लिखा कि, 'आप सदैव विजेता हैं और रहेंगी. इतनी जान और हिम्मत बहुत कम में होती है'.

अनन्या पांडे

ओलंपिक 2024 में अयोग्य घोषित हुईं विनेश फोगाट तो भड़के स्वरा, हुमा सहित ये सेलेब्स, बोले- 'ये अनफेयर है

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने विनेश फोगाट की एक तस्वीर शेयर की है. उन्होंने ढेर सारे हार्ट इमोजी के साथ लिखा है, 'चैंप चैंप चैंप'. 

ये भी पढ़ें: Bangladesh Violence: ढाका में हिंदू सिंगर राहुल आनंद के घर को भीड़ ने आग में झोंका, 3000 म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट भी किए बर्बाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office: बुधवार को फिर 'स्पाइडर मैन' ने मारी बाजी, 'ओह माय डॉग' ने तोड़ा दम, जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
बुधवार को फिर 'स्पाइडर मैन' ने मारी बाजी, 'ओह माय डॉग' ने तोड़ा दम, जानें- कलेक्शन
Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget