एक्सप्लोरर

विक्रांत मैसी के बेटे वरदान की मिली पहली झलक, लाडले को सीने से लगाए दिखे '12वीं फेल' एक्टर

Vikrant Massey: विक्रांत मैसी हाल ही में बेटे के पिता बने हैं. वहीं उनकी पत्नी शीतल ने एक्टर की बेटे संग एक प्यारी तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में एक्टर के लाडले की पहली झलक मिली है.

Vikrant Massey Pics With Son:विक्रांत मैसी अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘12वीं फेल’ की भारी सफलता के बाद प्रोफेशनल फ्रंट पर काफी ऊंचाई पर पहुंच गए हैं. इसी के साथ वे अपनी पर्सनल लाइफ में भी खूब खुशियां एंजॉय कर रहे हैं. दरअसल एक्टर हाल ही में बेटे के पिता बने थे.वहीं विक्रांत की पत्नी शीतल ठाकुर ने अब अपने पति की बेटे संग टाइम स्पेंड करने की प्यारी तस्वीर शेयर की है.

बेटे को सीन से चिपकाए नजर आए विक्रांत मैसी
बता दें कि विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाली तस्वीर शेयर की है. फोटो में एक्टर अपने नन्हे प्रिस को अपने सीने से लगाए हुए दिख रहे हैं. इस तस्वीर से कपल के नन्हे बेटे वरदान की पहली झलक भी मिली है. अपने पिता की गोद में नन्हे वरदान काफी सुकून में दिख रहे हैं. कई और तस्वीरों में कपल का बेटा खेलेते हुए भी दिख रहा है. हालांकि अभी तक विक्रांत और शीतल ने अपने लाडले का चेहरा रिवील नहीं किया है. 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sheetal Massey (@sheetalthakur)

विक्रांत मैसी-शीतल ने बेटे का नाम वरदान रखा है
इससे पहले विक्रांत मैसी ने पत्नी शीतल के साथ एक पोस्ट में अपने न्यू बॉर्न बेटे के नाम का खुलासा किया था. जॉइंट पोस्ट के कैप्शन में, उन्होंने लिखा था "किसी आशीर्वाद से कम नहीं...हमने उसका नाम वरदान रखा!!! " अंग्रेजी भाषा में वरदान का मतलब आशीर्वाद होता है. तस्वीर में विक्रांत और शीतल पिंक आउटफिट में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. शीतल की गोद में छोटा वरदान सोया हुआ बेहद प्यारा लग रहा था. अगली तस्वीर में एक प्यारा सा खिलौना था जिस पर 'वरदान' नाम मेंशन था. बता दें कि 7 फरवरी को अभिनेता विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बने थे.

यह भी पढ़ें: जब धर्मेंद्र ने इस सुपरस्टार के भाई को भरी महफिल में मारा था थप्पड़, फिर हुआ अफसोस, जानें किस्सा

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

विक्रांत मैसी वर्क फ्रंट
विक्रांत को आखिरी बार 12वीं फेल में देखा गया था. इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला था. वहीं विक्रांत की दमदार एक्टिंग की भी खूब तारीफ हुई थी. विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित, 12वीं फेल में आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के जीवन की इंस्पायिंग कहानी बताई गई है, जो बेहद गरीबी से उबरकर आईपीएस अधिकारी बने.

 मनोज के रूप में विक्रांत के प्रदर्शन ने उन्हें बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) का फिल्मफेयर पुरस्कार भी दिलाया, 12वीं फेल पिछले साल 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वहीं विक्रांत अब जल्द ही कई और फिल्मों में नजर आएंगें इनमें से एक तापसू पन्नू के साथ ‘हसीन दिलरुबा’ का सीक्वल ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ भी है. इसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

यह भी पढ़ें: जब धर्मेंद्र ने इस सुपरस्टार के भाई को भरी महफिल में मारा था थप्पड़, फिर हुआ अफसोस, जानें किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Birthday: होटल में काम करने वाली वाणी कपूर कैसे बनीं एक्ट्रेस? अक्षय-अजय और रणवीर जैसे सुपरस्टार्स संग किया काम
होटल में काम करने वाली वाणी कपूर कैसे बनीं एक्ट्रेस? अक्षय-अजय और रणवीर संग किया काम
कंगना ने तापसी को कहा 'सस्ती कॉपी' तो एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
तापसी पन्नू का कंगना रनौत पर पलटवार, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
'ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं...', कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार
'ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं...', कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार
सायरा बानो ने बर्थडे पर खोला पुरानी यादों का पिटारा, दिलीप कुमार को याद कर हुईं इमोशनल
बर्थडे पर दिलीप कुमार को याद कर इमोशनल हुईं सायरा बानो, शेयर की पुरानी तस्वीरें

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget