एक्सप्लोरर

विमान यात्रा के दौरान नाबालिग अभिनेत्री से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी दोषी करार , कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा

विमान यात्रा के दौरान नाबालिग अभिनेत्री से छेड़छाड़ के मामले में मुंबई की दिंडोशी कोर्ट ने आरोपी विकास सचदेवा को 3 साल की सजा सुनाई है और आरोपी पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है.

मुंबई: 9 दिसंबर 2017 को पीड़ित नाबालिग लड़की अपनी मां के साथ दिल्ली से मुंबई की यात्रा कर रही थी. एयर विस्तारा विमान में यात्रा के दौरान बिजनेस क्लास में बैठी हुई नाबालिग एक्ट्रेस ने अपने साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. नाबालिग अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि बिजनेस क्लास में उसकी सीट पर पीछे बैठे हुए यात्री ने अपने पैर से गलत तरीके से अभिनेत्री को छुआ.

गौरतलब है कि इस घटना के बाद अभिनेत्री जब फ्लाइट से बाहर आई तब वह एयरपोर्ट पर फूट-फूट कर रोने लगी और सोशल मीडिया पर अपना दर्द जाहिर किया, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने संज्ञान लेते हुए सीट पर बैठे हुए यात्री विकास सचदेवा के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया था. इस मामले में मुंबई पुलिस ने आरोपी विकास को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार भी किया था.

विकास सचदेवा ने अपनी सफाई में कहा था कि वह दिल्ली में अपने एक परिजन के अंतिम संस्कार में गए हुए थे. अंतिम संस्कार से लौटने व पिछले कई दिनों से थकावट की वजह से उन्हें नींद आ रही थी और फ्लाइट में चढ़ने के साथ ही उन्होंने एयरलाइन स्टाफ से कंबल मांगा और सो गए. विकास सचदेवा ने यह कबूल किया कि उनका पैर आगे की सीट पर चला गया था और आगे बैठे यात्री को टच भी हुआ था गौरतलब है कि पीड़ित अभिनेत्री ने इस पूरे प्रकरण का वीडियो भी बनाया था जिसमें विकास सचदेवा का पैर आगे की सीट में बने गैप में नजर आ रहा था.

इसी छेड़छाड़ के मामले में आज दिंडोसी कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया. कोर्ट ने आज फैसला सुनाते हुए आरोपी विकास सचदेवा को 3 साल की सजा सुनाई है और 25 हज़ार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. विकास सचदेवा के वकील अब जमानत के लिए याचिका लगाएंगे और इस केस को ऊपरी अदालत में ले जाने की बात भी कह रहे हैं.

मौजूदा पुलिस सिस्टम से कैसे अलग होगा कमिश्नर सिस्टम? लखनऊ के पुलिस कमिश्नर ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday Box Office: फ्राइडे को 'दृश्यम 3' के आगे 'द वन' ने तोड़ा दम, 'हनुमान अंश' का महा चमत्कार उडा़ देगा होश
फ्राइडे को 'दृश्यम 3' के आगे 'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, 'द वन' ने तोड़ा दम
शबाना आजमी से नसीरुद्दीन शाह तक, CJP प्रोटेस्ट का सपोर्ट कर रहे ये 8 बॉलीवुड सेलेब्स
शबाना आजमी से नसीरुद्दीन शाह तक, CJP प्रोटेस्ट का सपोर्ट कर रहे ये 8 बॉलीवुड सेलेब्स
'महिलाओं को हमेशा जज किया जाता है...', कटरीना कैफ और कृति सेनन को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं मृणाल ठाकुर
कटरीना कैफ और कृति सेनन के सपोर्ट में उतरीं मृणाल ठाकुर, ट्रोलर्स को लगाई फटकार
'दृश्यम 3' का दूसरे फ्राइडे भी चला जादू, 'धुरंधर 2' के बाद ये रिकॉर्ड बनाने वाली साल 2026 की बनी दूसरी फिल्म
'दृश्यम 3' का दूसरे फ्राइडे भी चला जादू, 'बॉर्डर 2' को किया ध्वस्त

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget