एक्सप्लोरर

नहीं रहे शोले के 'कालिया' विजू खोटे, जावेद अख्तर, माधुरी दीक्षित समेत इन सिनेमाई हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

विजू खोटे को फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’, ‘वेंटिलेटर’ और टीवी शो ‘ज़बान संभालके’ में बेहतरीन अभिनय के लिए भी सराहा गया. हालांकि फिल्म 'शोले' में निभाया गया कालिया का किरदार उनका सबसे मशहूर किरदार रहा.

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे यादगार फिल्मों में से एक ‘शोले’ में कालिया का यादगार निभाने वाले जाने माने अभिनेता विजू खोटे का आज निधन हो गया. 77 साल के विजू खोटे हिंदी ही नहीं बल्कि मराठी फिल्मों में भी काम कर चुके थे. सिनेमा जगत के कई लोगों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

विजू खोटे की भांजी और अभिनेत्री भावना बलसावर ने उनके निधन की खबर दी. उन्होंने बताया कि सुबह करीब छह बजकर 55 मिनट पर अपने घर पर ही निधन हुआ. उन्होंने ये भी बताया कि विजू पिछले कुछ वक्त से बीमार थे और उनके शरीर के कई अंग काम करना बंद कर चुके थे. आपको बता दें कि विजू खोटे फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में ‘रॉबर्ट’ के किरदार को लेकर भी मशहूर हुए थे. इस फिल्म में वो आमिर खान और सलमान खान जैसे सितारों के साथ नज़र आए थे.

ये भी पढ़ें: शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत को लेकर कहा- जब वो खुद बचपन के दौर से निकल रही थीं, तो उनके दो बच्चे हो गए

‘शोले’ के लेखक के तौर पर सलीम खान और जावेद अख्तर ने विजू खोटे को एक ‘प्रिय व्यक्ति’ के तौर पर याद किया. सलीम खान ने कहा, ‘‘उनके निधन के बारे में सुन कर बहुत दुख हुआ. हमें किसी न किसी दिन इसका सामना करना ही था. ये जानकर अच्छा महसूस होता है कि संवाद (शोले फिल्म के) आज भी लोगों की जुबान पर हैं.’’

जावेद अख्तर की बेटी और फिल्म निर्माता जोया अख्तर ने कहा, ‘‘मैंने बचपन से उन्हें फिल्मों में देखा. वो शोले का हिस्सा थे. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.’’

ये भी पढ़ें: In Pics: शाहिद कपूर के साथ हॉट अवतार में डिनर डेट पर निकलीं पत्नी मीरा कपूर, देर रात सामने आईं ऐसी तस्वीरें 

सतीश साह, सुनील शेट्टी, माधुरी दीक्षित नेने, रेखा भारद्वाज समेत अन्य ने सोशल मीडिया पर खोटे को याद किया. सतीश शाह ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘एक प्रिय मित्र और मशहूर अभिनेता विजू खोटे आज गुजर गए. ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे.’’

 

‘कर्ज’ फिल्म में विजू खोटे के साथ काम कर चुके रिषी कपूर ने कहा, ‘‘जब मैं युवा था तब खोटे के साथ मोटरसाइकिल पर घूमा करता था. हम आपकी कमी महसूस करेंगे.’’

 

माधुरी दीक्षित ने ट्वीट किया, ‘‘विजू खोटे जी के निधन के बारे में सुन कर दुख हुआ....’’

 

अभिनेता अजय देवगन ने खोटे को अपने आप में एक संस्थान कहा. अभिनेता अभिषेक बच्चन और बोमन ईरानी सहित सिने जगत की कई अन्य हस्तियों ने भी विजू खोटे के निधन पर दुख जताया है.

खोटे को फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’, ‘वेंटिलेटर’ और टीवी शो ‘ज़बान संभालके’ में बेहतरीन अभिनय के लिए भी सराहा गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन दोपहर 12 बजे तक 82 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 12 बजे तक 82 करोड़ रे पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' की रिलीज डेट कंफर्म, 20 साल बाद फिर साथ आ रही यह सुपरहिट तिकड़ी
इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' की रिलीज डेट कंफर्म, 20 साल बाद फिर साथ आ रही यह सुपरहिट तिकड़ी
जया की नींद न हो खराब, इसलिए हेडफोन लगाकर मैच देखते हैं अमिताभ-अभिषेक
जया की नींद न हो खराब, इसलिए हेडफोन लगाकर मैच देखते हैं अमिताभ-अभिषेक
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' या सनी की 'बंटवारा 1947', किसने की संडे को ज्यादा कमाई?
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', किस फिल्म ने संडे को की ज्यादा कमाई?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget