एक्सप्लोरर

Liger: फिल्म की शूटिंग से पहले विजय देवरकोंडा के लिए दिन रात पूजा करती थीं उनकी मां, इस बात का था खौफ

विजय देवरकोंडा की लाइगर का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है. विश्व प्रसिद्ध मुक्केबाज के साथ फिल्म में उनके कई फाइट सीन्स हैं, जिसे लेकर शूटिंग के दौरान एक्टर की मां काफी डरी रहती थीं.

विजय देवरकोंडा-स्टारर 'लाइगर' (Liger) का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में अभिनेता का दमदार एक्शन अवतार दिखाई दिया है. फिल्म के ट्रेलर का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे. वहीं ट्रेलर के सामने आते ही फैंस एक्टर के धांसू अंदाज के दीवाने हो गए. हालांकि, इस अवतार के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने कई सारी बातें शेयर कीं. इन्हीं में से एक खुलासा उन्होंने अपनी मां को लेकर भी किया.

दरअसल, गुरुवार का दिन फिल्म 'लाइगर' की टीम के लिए काफी खास रहा. फिल्म का न सिर्फ ट्रेलर ग्रैंड तरीके से रिलीज किया बल्कि मुंबई में जो इवेंट हुआ वो काफी शानदार रहा. ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म की पूरी टीम एक साथ दिखाई दी. रणवीर सिंह भी इनके साथ मौजूद दिखे और सभी ने खूब मजाक मस्ती की. इस बीच विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने खुलासा किया कि कैसे उनकी मां माइक टायसन जैसे हेवीवेट के साथ शूटिंग करने को लेकर चिंतित थी. उन्होंने बताया कि बीते साल फिल्म की टीम विश्व प्रसिद्ध मुक्केबाज के साथ शूटिंग करने के लिए अमेरिका गई थी. विजय के मुताबिक, शूटिंग पर रवाना होने से पहले उनकी मां बहुत चिंतित थीं और अपने बेटे के लिए उन्होंने विभूति और कुमकुम लगाकर कई सारी पूजा की थी. विजय बताते हैं कि यह उनकी मां द्वारा पूजा का ही असर था कि जिसने उन्हें सही सलामत रखा.

फिल्म की प्रोड्यूसर को लाखों कॉल करती थीं विजय की मां
इवेंट के दौरान फिल्म 'लाइगर' के निर्माताओं में से एक चार्मी कौर (Charmy Kaur) ने बताया 'शूटिंग के दौरान मेरे पास उन्होंने लाखों कॉल किया. वह कहते रही हैं यह माइक टायसन है, ध्यान से. चिन्नू का ख्याल रखना'. चार्मी कौर बताती हैं कि शूटिंग के वक्त उन्होंने विजय की मां को वीडियो भेजा और दिखाया की माइक टायसन के साथ वह कैसे दोस्त की तरह चिल कर रहे हैं.

जानकारी के लिए बता दें कि, माइक टायसन (Mike Tyson) बेहद डराने वाली बॉक्सिंग शैली के लिए जाने जाते हैं. फिल्म में उनका दमदार कैम्यो देखने मिलेगा. वहीं विजय फिल्म में एक पेशेवर MMA फाइटर के रूप में हैं. फिल्म में अनन्या पांडे (Ananya Panday), उनका लव इंट्रेस्ट का किरदार निभा रही हैं.

यह भी पढ़ें- Koffee With Karan 7: करण जौहर के शो में 250 करोड़ एलिमनी वाली बात पर सामंथा का बयान, बोलीं- इनकम टैक्स वालों का इंतजार करती हूं....

Kangana Ranaut की Emergency से सामने आया Anupam Kher का फर्स्ट लुक, होगा ये दमदार किरदार ...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोगैंबो' का रोल नहीं मिलने पर अमरीश पुरी से जलते थे अनुपम खेर, खुद किया खुलासा बोले- इन्हें ये किरदार कैसे मिल गया
'मोगैंबो' का रोल नहीं मिलने पर अमरीश पुरी से जलते थे अनुपम खेर, खुद किया खुलासा
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
'ऑपरेशन सफेद सागर' के ट्रेलर लॉन्च में इमोशनल हुए सिद्धार्थ, आर्म सपोर्ट पहने आए नजर
'ऑपरेशन सफेद सागर' के ट्रेलर लॉन्च में इमोशनल हुए सिद्धार्थ, आर्म सपोर्ट पहने आए नजर
‘75 इयर्स ऑफ एनडीए’ ने दिलाया पुनीत बालन स्टूडियोज को राष्ट्रीय गौरव, मनवीर जसरोटिया बने बेस्ट एडिटर
‘75 इयर्स ऑफ एनडीए’ ने दिलाया पुनीत बालन स्टूडियोज को राष्ट्रीय गौरव, मनवीर जसरोटिया बने बेस्ट एडिटर

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget