एक्सप्लोरर

Vidya Balan ने तिरुमाला मंदिर में किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, भेंट में मिला शेषवस्त्र, पुजारियों ने दिया आशीर्वाद

Vidya Balan ने तिरुमाला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए, जहां उन्हें भेंट स्वरूप शेषवस्त्र प्रदान किए गए. जानिए इस खास मौके पर उनका अनुभव.

Vidya Balan अपने परिवार के साथ तिरुपति स्थित प्रसिद्ध तिरुमाला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए पहुंचीं. उन्होंने पूरे श्रद्धा भाव से मंदिर में पूजा-अर्चना की और भगवान को पारंपरिक तरीके से हुंडी के जरिए प्रसाद चढ़ाया. साथ ही मंदिर के पुजारियों से आशीर्वाद भी लिया. मंदिर की ओर से विद्या बालन को शेषवस्त्र भेंट में दिया गया.

पारंपरिक कपड़ों में नजर आईं विद्या बालन

विद्या बालन इस मौके पर पारंपरिक परिधान में नजर आईं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वह भक्ति के रंग में रंगी नजर आईं. मंदिर से बाहर निकलते ही वहां मौजूद भीड़ ने उन्हें घेर लिया. फैंस उन्हें देखने के लिए उत्साहित थे और कई लोग उनके साथ फोटो और सेल्फी लेने की कोशिश करते दिखे.

विद्या बालन ने भी सभी का मुस्कुराकर हाथ हिलाते हुए प्यार और अभिवादन स्वीकार किया. इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी.

विद्या बालन का रहा है शानदार करियर

विद्या बालन के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मलयालम फिल्म 'चक्रम' से की थी, जिसमें सुपरस्टार मोहनलाल थे, लेकिन यह फिल्म पूरी नहीं हो पाई. इसके बाद उन्होंने तमिल फिल्म 'रन' साइन की, लेकिन कुछ कारणों से उन्हें पहले शेड्यूल के बाद फिल्म से हटा दिया गया. उनकी दूसरी तमिल फिल्म 'मनासेल्लम' में भी उन्हें अभिनय का मौका नहीं मिला.

इन परेशानियों के बाद विद्या ने टीवी विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियो में काम करना शुरू किया. 1998 के बाद वह कई विज्ञापनों में नजर आईं और टीवी शो 'हम पांच' में भी एक छोटी भूमिका निभाई.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya)

साल 2003 में उनकी बंगाली फिल्म 'भालो थेको' आई, जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला. हिंदी फिल्मों में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'परिणीता' से की, जो भले ही बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं रही, लेकिन दमदार अभिनय के चलते उनकी खूब तारीफ हुई और उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट न्यूकमर अवॉर्ड भी मिला.

2006 में उन्होंने 'लगे रहो मुन्नाभाई' में काम किया, जो बड़ी हिट साबित हुई. 2007 में मणिरत्नम की फिल्म 'गुरु' में एक दिव्यांग लड़की की भूमिका निभाकर उन्होंने दर्शकों की तालियां बटोरी. इसके बाद 'सलाम-ए-इश्क', 'हे बेबी', 'भूल भूलैया', और 'भूल भूलैया 2' जैसी फिल्मों में भी उन्होंने अच्छा काम किया.

विद्या बालन का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'कहानी 3' में नजर आने वाली हैं. हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कब रिलीज होगी, इसके बारे में अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Obsession BO Collection Day 4: 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल हॉरर फिल्म बनी 'ऑब्सेशन', 4 दिन में कमाया 28.57% प्रॉफिट
2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल हॉरर फिल्म बनी 'ऑब्सेशन', 4 दिन में कमाया 28.57% प्रॉफिट
'सेट पर हर एक दिन...', बॉबी देओल का खुलासा, 'बंदर' के लिए एक्टर ने नहीं बढ़ाई फीस
'सेट पर हर एक दिन...', बॉबी देओल का खुलासा, 'बंदर' के लिए एक्टर ने नहीं बढ़ाई फीस
'उम्र के हिसाब से सही नहीं सीन,' जब 'गैंगस्टर' देखकर माता-पिता ने दिया रिएक्शन, तो टूट गया था कंगना रनौत का दिल
'उम्र के हिसाब से सही नहीं सीन,' जब 'गैंगस्टर' देखकर माता-पिता ने दिया रिएक्शन, तो टूट गया था कंगना रनौत का दिल
अनीत पड्डा की 'शक्ति शालिनी' का क्लाईमैक्स लीक? वायरल वीडियो में एक आदमी को घसीटती दिखीं महिला
अनीत पड्डा की 'शक्ति शालिनी' का क्लाईमैक्स लीक? वायरल वीडियो में एक आदमी को घसीटती दिखीं महिला

वीडियोज

CM Yogi Adityanath Speech: Social Media पर CM Yogi की नसीहत! | Education | UP CM
Surya Murder Case | CM Yogi | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | CM Yogi | Asad Encounter | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी?
Surya Murder Case | Asad Encounter | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी? |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम गाने को लेकर मचा बवाल, अब आया शशि थरूर का रिएक्शन, कहा- 'मुझे लगता है ये...'
वंदे मातरम गाने को लेकर मचा बवाल, अब आया शशि थरूर का रिएक्शन, कहा- 'मुझे लगता है ये...'
NEET पेपर लीक ने ली एक और जान, छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा- 'दोबारा एग्जाम देने की हिम्मत नहीं'
NEET पेपर लीक ने ली एक और जान, छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा- 'दोबारा एग्जाम देने की हिम्मत नहीं'
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में सलेक्शन पर बड़ा अपडेट आया सामने, जानिए राजीव शुक्ला ने क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में सलेक्शन पर बड़ा अपडेट आया सामने, जानिए राजीव शुक्ला ने क्या कहा
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
स्विट्जरलैंड से आया 1.5 लाख का चालान, 1 साल बाद नोटिस देखकर उड़ गए भारतीय टूरिस्ट के होश
स्विट्जरलैंड से आया 1.5 लाख का चालान, 1 साल बाद नोटिस देखकर उड़ गए भारतीय टूरिस्ट के होश
AI की यह आदत नहीं आ रही लोगों को पसंद, स्टडी में खुल गई पोल
AI की यह आदत नहीं आ रही लोगों को पसंद, स्टडी में खुल गई पोल
Embed widget