एक्सप्लोरर

Chhava Release Date: पुष्पा 2 से डरे विक्की कौशल? बदल सकती है 'छावा' की रिलीज डेट

Chhava Release Date: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली है मगर अब इसके पोस्टपोन होने की खबरें सामने आ रही हैं.

Chhaava Release Date: विक्की कौशल पीरियड ड्रामा फिल्म छावा लेकर आ रहे हैं. फिल्म का टीजक रिलीज हो चुका है जिसमें वो जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में विक्की के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आने वाली हैं. ये फिल्म पहले 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी मगर अब रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म को पोस्टपोन करने का मेकर्स मन बना रहे हैं क्योंकि वो अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से क्लैश नहीं करना चाहते हैं.

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 इसी साल 5 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. वहीं छावा की रिलीज डेट 6 दिसंबर है तो दोनों के बीच कड़ी टक्कर होगी. क्लैश से बचने के लिए छावा के मेकर्स ने पोस्टपोन करने का फैसला लिया है ताकि दोनों ही फिल्में अच्छा कलेक्शन कर सकें.

कब हो सकती है रिलीज
रिपोर्ट्स की माने तो मेकर्स छावा को पोस्टपोन करके अगले साल जनवरी में रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं. हालांकि मेकर्स ने अभी तक पोस्टपोन को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. अगर छावा को पोस्टपोन किया जाता है तो इससे बॉक्स ऑफिस पर इसे फायदा होगा.

प्रोडक्शन टीम फिल्म को कम भीड़-भाड़ वाली रिलीज डेट देना चाहती है, जिससे यह किसी दूसरी रिलीज़ के साथ क्लैश किए बिना दर्शकों की रुचि को आकर्षित कर सके. वो 2025 की शुरुआत की तारीख पर विचार कर रहे हैं, जिसमें जनवरी को टॉप ऑप्शन माना जा रहा है, ताकि फिल्म को अपने दम पर खड़ा होने का एक मजबूत मौका मिले.

लक्ष्मण उतेकर ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है. यह फिल्म शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास छावा पर आधारित है, जो छत्रपति शिवाजी के बहादुर पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन और संघर्षों के बारे में बताती है. फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में नजर आएंगे. वहीं रश्मिका मंदाना फिल्म में विक्की कौशल की पत्नी के रोल में नजर आएंगी. विक्की और रश्मिका के अलावा संभाजी की सौतेली माँ सोयराबाई की भूमिका में दिव्या दत्ता और मुगल सम्राट औरंगजेब की भूमिका में अक्षय खन्ना भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: पहली फिल्म के लिए सिर्फ 70 हजार मिली थी कार्तिक आर्यन को फीस, अब करते हैं 40 करोड़ चार्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget