एक्सप्लोरर

Vicky Kaushal Birthday: 'How's The Josh' वाले लड़के ने पहले दिल जीता, फिर नेशनल अवॉर्ड! जानें चॉल के स्ट्रगल से बॉलीवुड स्टार बनने की कहानी

Vicky Kaushal: विक्की कौशल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. इस एक्टर ने कड़ी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई

Vicky Kaushal Birthday: हिंदी सिनेमा में कई ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष किया. आज हम आपको एक ऐसे ही अभिनेता के बारे में बताएंगे जो आज बॉलीवुड के बेहद टैलेंटेड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं. ‘हाउ इज द जोश’ वाले इस लड़के ने आज लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है. हालांकि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए इस अभिनेता को काफी मुश्किलों और चुनौतियों का सामना करना पड़ा था.

संघर्ष के बाद मिली सफलता
हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं विक्की कौशल हैं जिनका करियर सभी के लिए एक मिसाल है. कड़ी मेहनत और संघर्ष के दम पर विक्की कौशल अब फिल्म इंडस्ट्री में टॉप एक्टर्स में अपनी जगह बना चुके हैं. विक्की कौशल जो अब एक फिल्म में काम करने के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं, कभी मुंबई के मलाड इलाके के एक चॉल में रहते थे.


Vicky Kaushal Birthday: 'How's The Josh' वाले लड़के ने पहले दिल जीता, फिर नेशनल अवॉर्ड! जानें चॉल के स्ट्रगल से बॉलीवुड स्टार बनने की कहानी

विक्की कौशल चॉल में रहते थे
इस बारे में खुद विक्की कौशल ने एक इंटरव्यू में बात की थी. विक्की कौशल आज एक शानदार लग्जरी 4-बेडरूम अपार्टमेंट के मालिक हैं. हालांकि एक्टर ने एक बार कहा था, "मेरा जन्म एक चॉल के 10x10 कमरे में हुआ था और हम पड़ोस के दूसरे लोगों के साथ एक ही बाथरूम शेयर करते थे. मेरे पिता ने एक स्टंट डायरेक्टर के तौर पर सफलता मिलने से पहले सालों तक फाइनेंशियल मुश्किलों का सामना किया. लेकिन मेरे माता-पिता ने यह सुनिश्चित किया कि मैं और मेरा भाई परिवार के संघर्ष के बारे में सब कुछ जानें."


Vicky Kaushal Birthday: 'How's The Josh' वाले लड़के ने पहले दिल जीता, फिर नेशनल अवॉर्ड! जानें चॉल के स्ट्रगल से बॉलीवुड स्टार बनने की कहानी

इंजीनियरिंग बैकग्राउंड छोड़ बने एक्टर
बता दें कि एक्टर बनने के लिए विक्की कौशल ने अपना इंजीनियरिंग बैकग्राउंड छोड़ दिया था. फिल्मी जगत के लिए उनके मन में हमेशा एक सॉफ्ट कॉर्नर था और जब अवसर ने उनके दरवाजे पर दस्तक दी, तो राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पढ़ाई करने वाले विक्की कौशल ने अपनी नौकरी बीच में ही छोड़ दी और फिल्मों की ओर रुख कर लिया. विक्की कौशल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत क्राइम ड्रामा 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' (2012) में अनुराग कश्यप की मदद से की और फिल्म में छोटी भूमिकाएं निभाईं. उनकी पहली लीड रोल वाली फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई 'मसान' थी.

विक्की कौशल ने दी हैं तीन 100 करोड़ी फिल्में
विक्की कौशल ने 'मसान' और फिर 'रमन राघव 2.0' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से खूब तारीफ बटोरी. हालांकि, 2018 में आलिया भट्ट की 'राज़ी' और रणबीर कपूर स्टारर 'संजू' में अभिनय करने के बाद उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिल गई साथ ही बड़ी फैन फॉलोइंग भी हासिल हो गई. इसके बाद साल 2019 की वॉर ड्रामा फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में विक्की कौशल की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया और वे बॉलीवुड के टॉप एक्टर की लिस्ट में शामिल हो गए. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला. साल 2023 में एक्टर की रोम-कॉम जरा हटके जरा बचके भी हिट रही थी. फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर 1 नहीं बल्कि 3 100 करोड़ी फिल्मों के साथ विक्की कौशल अब सुपरस्टार बन चुके हैं.


Vicky Kaushal Birthday: 'How's The Josh' वाले लड़के ने पहले दिल जीता, फिर नेशनल अवॉर्ड! जानें चॉल के स्ट्रगल से बॉलीवुड स्टार बनने की कहानी

विक्की ने टॉप एक्ट्रेस कैटरीना संग की है शादी
विक्की कौशल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टपर ने सुपरस्टार कैटरीना कैफ से शादी की है। इस जोड़े ने 9 दिसंबर, 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में सिक्स सेंसेस रिज़ॉर्ट, फोर्ट बरवाड़ा में पारंपरिक हिंदू समारोह में शादी की थी. इस जोड़ी को फैंस बेहद लाइक करते हैं. वहीं विक्की और कैट भी हमेशा कपल गोल सेट करते रहते हैं.


Vicky Kaushal Birthday: 'How's The Josh' वाले लड़के ने पहले दिल जीता, फिर नेशनल अवॉर्ड! जानें चॉल के स्ट्रगल से बॉलीवुड स्टार बनने की कहानी

करोड़ो में है विक्की कौशल की नेटवर्थ
कभी चॉल में रहने वाले विक्की आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. 2024 तक विक्की कौशल की अनुमानित कुल संपत्ति 41 करोड़ रुपये है. वहीं कैटरीना कैफ की कुल संपत्ति 200 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की कौशल अब अपनी एक फिल्म से 20 करोड़ रुपये फीस वसूलते हैं.

ये भी पढ़ें:-Vicky Kaushal Net Worth: कितने पढ़े लिखे हैं विक्की कौशल? कमाई के मामले में कई एक्टर्स को देते हैं मात, जानें उनकी नेटवर्थ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Batwara 1947 X Review: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने जीता लोगों का दिल, बोले- 'मस्ट वॉच है ये फिल्म'
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने जीता लोगों का दिल, बोले- 'मस्ट वॉच है ये फिल्म'
बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 5 फिल्में मचा रही धमाका, सनी, इमरान और सूर्या में से कौन मारेगा बाजी?
बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 5 फिल्में मचा रही धमाका, कौन मारेगा बाजी?
Batwara 1947 Box Office Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? जानें-दोपहर 1 बजे तक का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? जानें-दोपहर 1 बजे तक का कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, दोपहर 1 बजे तक कलेक्शन 3 करोड के पार
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, दोपहर 1 बजे तक कलेक्शन 3 करोड के पार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget