एक्सप्लोरर

‘दंगल’ गर्ल जायरा के समर्थन में उतरे वेंकैया नायडू

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू आज 'दंगल' फिल्म की अभिनेत्री और 16 साल की कश्मीरी लड़की जायरा के बचाव में नजर आये, जो जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात के बाद अलगाववादियों और अन्य लोगों के निशाने पर आ गयी थी.

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा कि ‘अति उदारवादी’ इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) के एक कार्यक्रम के दौरान नायडू ने कहा, ‘‘अपने राज्य की मुख्यमंत्री से मिलने के लिए उसे माफी क्यों मांगनी पड़ी? सभी इस मुद्दे पर मूक क्यों हैं? तथाकथित अति उदारवादी कहां हैं?’’ उन्होंने कहा कि घटना स्पष्ट तौर पर छद्म उदारवादियों से जुड़ी विडंबना को दिखाती है, जो इससे पहले ‘असहिष्णुता’ के कथित तौर पर बढ़ने को लेकर खुलकर बोल रहे थे. नायडू ने लोगों से जायरा के समर्थन का आग्रह किया. हाल में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘दंगल’ में गीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाने वाली जायरा की मुख्यमंत्री महबूबा से मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद अभिनेत्री पर जमकर निशाना साधा गया था. नायडू ने कहा कि वास्तव में यह शानदार उपलब्धि है कि जम्मू कश्मीर के बच्चे मुख्यधारा में आ रहे हैं और अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं और हजारों युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं. आपको बता दें कि दंगल के लीड एक्टर आमिर खान ने भी जायरा का समर्थन करते हुए ट्विटर पर कहा, ‘मैं समझ सकता हूं और कल्पना भी कर सकता हूं कि किस वजह से आपको ये बयान जारी करना पड़ा.. ज़ायरा मैं तुम्हें बताना चाहता हूं कि हम सब तुम्हारे साथ हैं. आप जैसी खूबसूरत, प्रतिभावान और मेहनती बच्ची सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया के लिए रोल मॉडल है. मेरे लिए भी आप जरूर एक रोल मॉडल हैं.’ साथ ही आमिर ने ये भी लिखा है कि ‘मैं सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि आप ज़ायरा को अकेला छोड़ दें और इस बात का ध्यान रखें कि वो सिर्फ 16 साल की एक बच्ची हैं जो अपनी जिंदगी में कुछ अच्छा कर रही है.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजय देवगन की 'धमाल 4' की 7वें हफ्ते में हुई एंट्री, जानें- 43 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
'धमाल 4' की 7वें हफ्ते में हुई एंट्री, जानें- 43 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
'स्पिरिट' विवाद में दीपिोका का बड़ा रिएक्शन, संदीप रेड्डी वांगा पर तंज वाली पोस्ट की लाइक
'स्पिरिट' विवाद में दीपिका का बड़ा रिएक्शन, संदीप रेड्डी वांगा पर तंज वाली पोस्ट की लाइक
क्या दूसरी शादी करेंगे गोविंदा? पत्नी सुनीता आहूजा के दावे की मैनेजर ने खोली पोल
क्या दूसरी शादी करेंगे गोविंदा? मैनेजर ने बता दिया सच
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, अस्पताल में भर्ती हैं दिग्गज एक्ट्रेस
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, अस्पताल में भर्ती हैं दिग्गज एक्ट्रेस

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget