एक्सप्लोरर

टीवी अभिनेता पर्ल पुरी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा, नाबालिग से रेप के आरोप में हुई है गिरफ्तारी

टीवी अभिनेता पर्ल पुरी को वसई की एक कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पर्ल वी पुरी को नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में बीती रात मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

नई दिल्ली: रेप के आरोप में गिरफ्तार टीवी अभिनेता पर्ल पुरी को वसई की एक कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पर्ल वी पुरी को नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में बीती रात मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मीरा भयंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने आरोपी अभिनेता को अम्बोली थाने के पुलिस कर्मियों की सहायता से शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी अभिनेता पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376(दुष्कर्म) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

अधिकारी के मुताबिक, ‘‘नागिन 3’’, ‘‘बेपनाह प्यार’’ और ‘‘ब्रह्मराक्षस 2’’ जैसे धारावाहिकों में अहम किरदार निभाने वाले अभिनेता पुरी के खिलाफ एक नाबालिग लड़की और उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर वसई के वालिव थाने में अभिनेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई.


एकता कपूर समेत कई साथी कलाकारों ने पर्ल को बताया बेकसूर 

निर्माता एकता कपूर, अभिनेत्री अनीता हसनंदानी और क्रिस्टल डिसूजा ने जैसे टीवी सितारों ने अभिनेता पर्ल पुरी को बेगुनाह बताते हुए कहा है कि उन्हें फर्ज़ी मामले में फंसाया जा रहा है. एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर पुरी की गिरफ्तारी पर दुख जाहिर किया और आरोप लगाया कि अभिनेता को लड़की के पिता ने फर्जी मामले में फंसाया है.

एकता कपूर ने पुरी के साथ अपनी फोटो साझा करते हुए कहा, 'क्या मैं एक बच्ची का उत्पीड़न करने वाले या किसी भी तरह का उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति का समर्थन करूंगी? लेकिन, बीती रात से अब तक जो मैंने देखा, वो मानवता के नजरिए से सबसे निम्न स्तर था.'

धारावाहिक ‘‘नागिन 3’’ में पुरी के साथ काम करने वाली एकता कपूर ने दावा किया कि लड़की की मां ने उनसे कहा था कि पुरी निर्दोष हैं. उन्होंने यह भी कहा कि मीटू अभियान को निजी लाभ के लिए उपयोग करना बेहद गलत है.

कपूर ने कहा कि हालांकि, इस मामले में अदालत अंतिम फैसला लेगी और उनका यह विचार उस बातचीत पर आधारित है जोकि लड़की की मां और उनके बीच हुई थी. एकता कपूर ने कहा कि वह सभी संदेश और बातचीत उनके पास सुरक्षित हैं जोकि लड़की की मां और उनके बीच साझा किए गए थे.

वहीं, पुरी की सह-कलाकार अनीता हसनंदानी और डिसूजा भी पुरी के समर्थन में आगे आए हैं.

हसनंदानी ने इस खबर को बेतुका करार देते हुए कहा, ‘‘मैं पुरी को अच्छी तरह जानती हूं और यह सच नहीं हो सकता. यह सबकुछ झूठ है. मुझे यकीन है कि सच जल्द ही सबके सामने आएगा. ’’

आरोपों को आधारहीन करार देते हुए डिसूजा ने कहा कि सच सामने आएगा और केवल आरोपों के हिसाब से किसी नतीजे पर ना पहुंचें.

 

नए कानून नहीं माने तो Twitter को भुगतने होंगे परिणाम, आपत्तिजनक पोस्ट के लिए यूजर कर सकेंगे मानहानि का दावा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toxic BO Prediction: 'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें
'स्पाइडर मैन' ने रचा इतिहास, 10वें दिन मिली 122% उछाल, बनी हॉलीवुड की ऑल टाइम ग्रॉसर फिल्म
'स्पाइडर मैन' ने रचा इतिहास, 10वें दिन मिली 122% उछाल, बनी हॉलीवुड की ऑल टाइम ग्रॉसर फिल्म

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget