एक्सप्लोरर

युवराज के संन्यास से निराश बॉलीवुड, वरुण धवन, सुनील शेट्टी और अनुष्का शर्मा समेत कई सितारों ने दी प्रतिक्रिया

युवराज सिंह ने अपना आखिरी टेस्ट साल 2012 में खेला था. जबकि सीमित ओवरों के क्रिकेट में वह आखिरी बार 2017 में दिखाई दिए थे. इस दिग्गज खिलाड़ी ने सन् 2000 में पहला वनडे, 2003 में पहला टेस्ट और 2007 में पहला टी-20 मैच खेला था.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने आज मुंबई में एक प्रेस कान्फ्रेंस बुलाई और एलान कर दिया कि वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले रहे हैं. युवराज के संन्यास के एलान के बाद उनके करोड़ों चाहने वाले हैरान रह गए. हालांकि उनके इस फैसले का सम्मान करते हुए सभी ने उन्हें आगे की ज़िंदगी के लिए शुभकामनाएं दीं. युवराज के इस तरह क्रिकेट को अलविदा कह जाने से आम फैंस ही नहीं बल्कि, बॉलीवुड के सितारे भी मायूस हैं. कई फिल्मी सितारों ने युवराज के संन्यास को लेकर ट्वीट किया और उनके योगदान के लिए उनका शुक्रिया अदा किया. बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने ट्वीट किया, "सभी यादों के लिए शुक्रिया युवराज सिंह." अभिनेत्री और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने लिखा, "यादों के लिए शुक्रिया युवराज. तुम कई लोगों के लिए एक योद्धा और प्रेरणा रहे हो. ज़िंदगी की अगली इनिंग के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं." अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी युवराज के संन्यास पर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, "ये दिन दोबारा नहीं आएगा, क्योंकि युवराज जैसी प्राकृतिक प्रतिभा फिर से नहीं जन्म लेगी. हम तुम्हे बहुत याद करेंगे युवी, शुक्रिया." आपको बता दें कि 3 अक्टूबर सन् 2000 को भारतीय टीम के लिए पहली बार खेलने वाले युवराज सिंह ने कुल 308 वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेले हैं. वनडे फॉर्मेट में युवराज सिंह ने 36.55 की औसत से 8701 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 52 अर्द्धशतक और 14 शतक भी लगाए. वनडे फॉर्मेट में युवराज सिंह का सार्वधिक स्कोर 150 रनों का है. वनडे के अलावा युवी ने टीम इंडिया के लिए 40 टेस्ट भी खेले हैं. टेस्ट में युवराज सिंह ने 33.92 की औसत से 1900 रन बनाए, जिसमें उन्होंने तीन शतक और 11 अर्द्धशतक भी जड़े. वहीं टी-20 क्रिकेट में युवराज भारतीय टीम के लिए 58 बार मैदान पर उतरे. टी-20 में युवराज सिंह ने 1177 रन बनाए, जिसमें उन्होंने आठ बार 50 या इससे अधिक रनों की पारी खेली. टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में युवराज सिंह दुनिया के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके नाम सबसे तेज अर्द्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है. युवराज सिंह ने साल 2007 टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ महज 12 गेंद में पचासा जड़ने का कारनामा किया था. इस मैच में उन्होंने छह गेंदों पर छह छक्के भी जड़े थे. इन सितारों ने भी दी प्रतिक्रिया...
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान संग किया डेब्यू, करिश्मा कपूर की बहन बन मिली पहचान, फिर अचानक छोड़ दी एक्टिंग, अब कहां हैं कंचन?
सलमान खान संग किया डेब्यू, करिश्मा कपूर की बहन बन मिली पहचान, फिर छोड़ दी एक्टिंग, अब कहां हैं कंचन?
'उसे गोद लिया गया था...', रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा
'उसे गोद लिया गया था...', रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा
Box office Collection: 'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? जानें 30 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? जानें 30 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
कौन है CJP प्रोटेस्ट से वायरल होने वाला ये लड़का? एक रील से रातोंरात बन गया 'नेशनल क्रश'
कौन है CJP प्रोटेस्ट से वायरल होने वाला ये लड़का? एक रील से रातोंरात बन गया 'नेशनल क्रश'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget