एक्सप्लोरर

'बॉर्डर 2' में दिलजीत दोसांझ के काम को लेकर वरुण धवन ने दिया बड़ा अपडेट

Varun Dhawan Shares BTS Video:वरुण धवन ने हाल ही में इंस्टा पर एक बीटीएस वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वो दिलजीत दोसांझ की शूटिंग पूरी होने पर साथ में गले मिलकर और लड्डू बांटकर सेलिब्रेट करते दिख रहे हैं

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपनी आने वाली फिल्म 'बॉर्डर 2' के सेट से एक नया अपडेट साझा किया और बताया कि ग्लोबल स्टार दिलजीत दोसांझ ने फिल्म की अपनी शूटिंग खत्म कर ली है. उन्होंने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक बीटीएस (बिहाइंड द सीन्स) वीडियो शेयर किया.

वीडियो में वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ एक-दूसरे को गले लगाते हुए और लड्डू बांटते नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिलजीत फॉर्मल कपड़ों में दिख रहे हैं, जबकि वरुण कैजुअल आउटफिट में नजर आ रहे हैं.

वरुण ने सेट से शेयर किया बीटीएस वीडियो शेयर
वरुण ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''दिलजीत भाई की शूटिंग खत्म हो गई है, लड्डू भी बंट चुके हैं. दोस्ती का स्वाद ही कुछ और होता है! शुक्रिया भाई, हम आपको और आपकी टीम को मिस करेंगे.'' इससे पहले दिलजीत दोसांझ ने भी अपने पोस्ट में फिल्म की शूटिंग खत्म होने की जानकारी दी थी. बता दें कि फिल्म में सनी और दिलजीत की शूटिंग पूरी हुई है; बाकी कलाकारों की शूटिंग अभी बाकी है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

हाल ही में वरुण धवन ने पुणे का शूटिंग शेड्यूल पूरा किया था. इसकी जानकारी उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए दी थी, जिसमें वह अपने को-एक्टर अहान शेट्टी के साथ चाय और बिस्किट का लुत्फ उठाते हुए नजर आए.

वरुण का जश्न - चाय और बिस्कुट के साथ

वरुण धवन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ''बॉर्डर 2- चाय और बिस्कुट, मेरा एनजीए वाला शूट खत्म हुआ और हमने बिस्कुट के साथ इसका जश्न मनाया. ये फिल्म भारतीय सेना के गुमनाम हीरो की कहानियों को दिखाने की कोशिश कर रही है. इसमें भावनाएं और सच्चाई को खास ध्यान में रखा गया है. फिल्म का मकसद भारतीय सैनिकों की बहादुरी को सलाम करना है. शूटिंग अभी कई खास जगहों पर चल रही है और पूरी टीम एक ऐसी फिल्म बनाने में लगी है जो पुरानी 'बॉर्डर' फिल्म की यादें ताजा करे, लेकिन आज की नई पीढ़ी के लिए एक दमदार और नई कहानी भी पेश करे.''

'बॉर्डर 2' जेपी दत्ता की 1997 की ब्लॉकबस्टर 'बॉर्डर' का सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित फिल्म थी. उसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी, पुनीत इस्सर, कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, राखी गुलजार, पूजा भट्ट और शरबानी मुखर्जी लीड रोल में थे.

बॉर्डर 2 रिलीज डेट

'बॉर्डर 2' फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया. यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे पिता ने जीनत अमान को कभी नहीं पीटा...', संजय खान की दूसरी शादी पर बेटी फराह का बड़ा खुलासा
'मेरे पिता ने जीनत अमान को कभी नहीं पीटा...', संजय खान की दूसरी शादी पर बेटी फराह का बड़ा खुलासा
'अल्फा' के बाद इन फिल्मों-सीरीज से धूम मचाएंगे बॉबी देओल, 2 में फिर बनेंगे विलेन
'अल्फा' के बाद इन फिल्मों-सीरीज से धूम मचाएंगे बॉबी देओल, 2 में फिर बनेंगे विलेन
Box Office Collection: आलिया भट्ट की Alpha के आते ही Welcome To The Jungle की हवा टाइट, 3 बजे तक 2 करोड़ भी नहीं हुआ कलेक्शन
'अल्फा' के आते ही 'वेलकम टू द जंगल' की हवा टाइट, 3 बजे तक 2 करोड़ भी नहीं हुआ कलेक्शन
निकाह या सात फेरे..., हिंदू गर्लफ्रेंड गौरी संग कैसी शादी करेंगे आमिर खान? कितने गेस्ट होंगे शामिल, सब जानें यहां
निकाह या सात फेरे..., हिंदू गर्लफ्रेंड गौरी संग कैसी शादी करेंगे आमिर खान?

वीडियोज

Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
इमोशनल हुई दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने पर रो पड़ी
इमोशनल हुई दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने पर रो पड़ी
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
IRCTC Thailand Tour Package: मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
Embed widget