एक्सप्लोरर

Varun Natasha Vacation: पत्नी नताशा संग जंगल सफारी का लुत्फ उठा रहे थे वरुण धवन, तभी आ गया टाइगर और फिर...

Varun Dhawan Natasha Dalal Vacation: वरुण धवन पत्नी नताशा दलाल के साथ वेकेशन के दौरान जंगल सफारी का लुत्फ उठा रहे हैं. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जो चर्चा में है.

Varun Dhawan Natasha Dalal Vacation: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) शनिवार को पत्नी नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए वेकेशन के लिए रवाना हुए हैं. कपल को मुंबई एयरपोर्ट स्पॉट किया गया था. अब वरुण ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह पत्नी नताशा के साथ जंगल सफारी का लुत्फ उठाते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि वरुण मोबाइल के सेल्फी मोड पर टाइगर के साथ वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं.

वरुण ने टाइगर के साथ बनाया वीडियो

वरुण धवन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह ओपन जीप में खड़े हैं और मोबाइल कैमरे से टाइगर के साथ अपना वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं, जो उनकी जीप के पास घूम रहा है. जीप में वरुण धवन के साथ पत्नी नताशा भी नजर आ रही हैं. इस दौरान वरुण धवन ब्लैक जैकेट के साथ ब्राउन स्वेटर पहने हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, नताशा ब्लैक जैकेट और सिर पर वूलेन कैप पहने हुए दिख रही हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

वरुण धवन ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जब भेड़िया, टाइगर से मिला'. इस पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा, 'बढ़िया कैप्शन'. जोया अख्तर ने स्माइलिंग इमोजी शेयर की है. इसके अलावा फैंस ने कॉमेंट बॉक्स पर अपने रिएक्शन दिए हैं. एक फैन ने लिखा, 'तुम्हारी स्माइल में जो डर है, वो मुझे पता है'. दूसरे ने लिखा, 'भाई संभलकर कहीं वो आपके साथ क्लोज सेल्फी ना ले ले'. वहीं, कई फैंस ने वरुण धवन को नए साल की बधाइयां दी हैं.

पिछले साल कपल ने रचाई थी शादी

मालूम हो कि वरुण धवन (Varun Dhawan)  ने 24 जनवरी, 2021 को गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) से शादी रचाई थी. इस शादी में कपल के करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे. वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन पिछली बार भेड़िया (Bhediya) फिल्म में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने कृति सैनन, दीपक डोबरियाल, अभिषेक बनर्जी और अन्य सितारों के साथ स्क्रीन शेयर किया था. वरुण धवन अब 'बवाल' फिल्म में नजर आएंगे जो अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

ये भी पढ़ें-Unseen Video: शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का गोवा में पार्टी करते हुए थ्रोबैक वीडियो आया सामने, ‘सिडनाज’ फैंस हुए इमोशनल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? 7 बजे तक 2.97 करोड़ हुआ कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? जानें- 7 बजे तक का कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', इतने करोड़ से आगे चल रही इमरान की फिल्म
LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', हैरान कर देगा कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, 7 बजे तक कलेक्शन 13 करोड़ के पार
'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, 7 बजे तक कलेक्शन 13 करोड़ के पार
'बंटवारा 1947' को नहीं मिल रहे थे प्रोड्यूसर, 'गदर 2' के आने के बाद बनी बात | Exclusive
एक्सक्लूसिव: 'बंटवारा 1947' को नहीं मिल रहे थे प्रोड्यूसर, 'गदर 2' के आने के बाद बनी बात

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget