एक्सप्लोरर

वैलेंटाइन डे 2018: 'मांझी' से लेकर 'सिलसिला' और अर्थ तक, रीयल लव स्टोरी पर बनीं हैं ये बॉलीवुड फिल्में

नई दिल्ली: बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में लव स्टोरी दिखाई गई हैं. कुछ प्यार में जुनून की ऐसी कहांनियां भी हैं जिन पर फिल्म बनाने के लिए बॉलीवुड मजबूर हो गया. वैलेंटाइन डे पर आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में जो रीयल लाइव लव स्टोरी से प्रेरित होकर बनी हैं.

मांझी- द माउंटेनमैन

प्यार की ताकत ही कुछ और होती है. यही प्यार जब दशरथ मांझी को अपनी पत्नी से हुआ तो उन्होंने उसी जुनून में सिर्फ दो हाथों से पहाड़ का सीना चीर कर रख दिया जो उसकी मोहब्बत की राह में आ खड़ा हुआ था. दशरथ मांझी गया जिले के गहलौर गांव के रहने वाले थे. मांझी की शादी बचपन में ही हो गई थी लेकिन मोहब्बत तब परवान चढ़ी जब वो धनबाद की कोयला खान में काम करने के बाद अपने गांव वापस लौटे. शादी के बाद हंसी खुशी ज़िंदगी बिता रहे मांझी को उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब उनकी गर्भवती पत्नी अचानक पहाड़ से फिसल कर गईं और उन्हें रास्ता ना होने के चलते समय से हॉस्पिटल ना पहुंचाया जा सका. इसके बाद दशरथ पहाड़ तोड़ने के लिए निकल पड़े.

manjhiदशरथ मांझी पर 'मांझी- द माउंटेनमैन' फिल्म बनीं जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुख्य भूमिका निभाई इसे केतन मेहता ने डायरेक्ट किया है. मांझी की पत्नी फाल्गुनी की भूमिका में अभिनेत्री राधिका आप्टे हैं. नवाज ने इस फिल्म में अपनी अदाकारी से मांझी को पर्दे पर जीवंत कर दिया. इस फिल्म को लोगों ने काफी सराहा. 21 अगस्त 2015 को फिल्म रिलीज से पहले ही  इंटरनेट पर लीक हो गई और मेकर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ा.

अर्थ (1982), वो लम्हें (2006)

बॉलीवुड में जिनके इश्क के चर्चे खूब हुई उन पर फिल्में भी बनीं. इन्हीं में से एक है जाने माने डायरेक्टर महेश भट्ट और अभिनेत्री परवीन बॉबी के प्यार पर बनी फिल्म 'अर्थ' और 'वो लम्हें'. कबीर बेदी से ब्रेकअप के बाद परवीन बॉबी और महेश भट्ट की नजदीकियां बढ़ीं और साल 1977 में दोनों का प्यार परवान चढ़ा. परवीन बॉबी जिन दिनों 'अमर अकबर एंथनी' और 'काला पत्थर' जैसी फिल्में कर रही थीं उसी दौरान वो महेश भट्ट के प्यार में पागल भी थीं.

mahesh

प्यार का खुमार ऐसा था कि महेश भट्ट अपनी पत्नी से अलग हो चुके थे और बॉबी के साथ लिव-इन में रहते थे. कुछ समय बाद परवीन बॉबी को बेहद खतरनाक मानसिक बीमारी हुई जिसका इलाज अमेरिका तक करवाया गया लेकिन वो सही नहीं हुईं. उन्हें लगता था कि कोई उन्हें मारने की कोशिश कर रहा है. इसके बाद महेश भट्ट अपनी पत्नी के पास वापस लौट गए. इसी दौरान महेश भट्ट ने अर्थ की स्टोरी लिखी जो उनकी खुद की कहानी थी. इसमें शबाना आज़मी और स्मिता पाटिल मुख्य भूमिका में थे. इस फिल्म को उस दौर में काफी पसंद किया गया. इसके बाद 2006 में महेश भट्ट फिल्म वो लम्हें लेकर आए जिसमें शाइनी आहूजा और कंगना रनौत मुख्य भूमिका में थे. फिल्म तो पसंद की ही गई साथ ही इस फिल्म के 'बिन तेरे क्या है जीना', 'क्या मुझे प्यार है' और 'तु जो नहीं है तो' जैसे गाने सुपरहिट हुए.

पैडमैन

अक्षय कुमार, राधिका आप्टे और सोनम कपूर जैसे बड़े सितारों से सजी फिल्म ‘पैडमैन’ तमिलनाडु के रहने वाले अरुणाचलम मुरुगनाथम की जिंदगी पर आधारित है. मुरुगनाथम को अपनी पत्नी से इस कदर प्यार हुआ कि उन्होंने सैनेटरी पैड बनाने वाली मशीन का आविष्कार कर दिया और देश ही नहीं दुनियाभर में ‘पैडमैन’ के नाम से मशहूर हो गए.  साल 1962 में जन्में अरुणाचलम मुरुगनाथम ने 36 साल की उम्र में 1998 में शांति नाम की लड़की से शादी की. शादी के बाद उन्हें पता चला की उनकी पत्नी पीरियड्स के दौरान सैनिटरी पैड्स नहीं बल्कि गंदे कपड़े और अखबारों का इस्तेमाल करती हैं. यही नहीं उनकी पत्नी को पैड्स के बारे में जानकारी तक नहीं थी. इस वाकये के बाद अरुणाचलम मुरुगनाथम ने सस्ते पैड्स बनाने की मशीन बनाने की ठान ली. आज वो अपनी कंपनी चलाते हैं. मुरुगनाथम की कंपनी के पैड्स का इस्तेमाल देशभर के करीब 4500 गावों में होता है. ये सब इतना आसान नहीं था. मुरुगनाथम को इस चीज़ के लिए जागरुकता फैलाने में काफी मेहनत करनी पड़ी.

padman

साल 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने अरुणाचलम को नेशनल इनोवेशन अवॉर्ड से नवाजा. साल 2014 में दुनिया की मशहूर मैगजीन ‘टाइम’ ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल किया. इन सबके अलावा मुरुगनाथम को साल 2016 में भारत सरकार ने पद्म श्री से भी सम्मानित किया. इन सम्मानों के बाद अब उनकी लाइफ पर बॉलीवुड में बायोपिक बन गई है. पढ़ें विस्तार से

2 स्टेटस ये फिल्म चेतन भगत और उनकी पत्नी अनुष्का भगत की लव स्टोरी पर बनी है. इससे पहले चेतन भगत ने इसी नाम से बुक भी लिखी जिसे पसंद किया गया था. इसमें उन्होंने बताया था कि जब दो अलग-अलग राज्यों के रहने वाले लोगों को प्यार होता है तो फिर उन्हें अपने परिवार को शादी के लिए मनाना कितना मुश्किल होता है. इस फिल्म में आलिया और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं. chetan ये फिल्म 18 अप्रैल 2014 को रिलीज हुई थी और लोगों ने इसे काफी पसंद किया था. चेतन भगत की बुक में उन्होंने अपनी इश्क की दांस्ता को जितनी खूबसूरती से लिखा है उतने ही बेहतरीन तरीके से फिल्म को भी दिखाया गया है. इसमें आलिया और अर्जुन की इंटेस केमेस्ट्री की काफी तारीफ हुई थी. 45 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस  पर 173 करोड़ की कमाई की थी. 'ओफ्फो' से लेकर 'लोचा-ए-उलफत' हो गया जैसे  इस फिल्म के गाने भी काफी पॉपुलर हुए थे.

'सिलसिला', 'कागज के फूल'

वैलेंटाइन डे 2018: 'मांझी' से लेकर 'सिलसिला' और अर्थ तक, रीयल लव स्टोरी पर बनीं हैं ये बॉलीवुड फिल्में

फिल्म 'सिलसिला' में अमिताभ और रेखा एक नहीं हो पाते और रियल लाइफ में भी इस फिल्म के बाद वो कभी साथ नहीं दिखे. ऐसा कहा जाता है कि जिनकी मोहब्बत के किस्से दुनिया पढ़ा करती थी 'सिलसिला' देखकर ऐसा लगा जैसे वो किरदार पर्दे पर अपनी ज़िंदगी जी रहे हैं. बॉलीवुड में गुरुदत्त और वहीदा रहमान के प्यार के चर्चे भी खूब हुए. कहा जाता है कि इन दोनों की फिल्म 'कागज के फूल' (1959) में इन्हीं की लव स्टोरी दिखाई गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिव पंडित' बन फिर लौटेंगे इमरान हाशमी? क्या आएगी ‘आवारापन 3'? राइटर ने बता दिया पूरा प्लान
‘आवारापन 2' हुई हिट, क्या अब आएगा तीसरा पार्ट? राइटर ने बताया प्लान
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 1 बजे तक का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 1 बजे तक का कलेक्शन
'मेरे घर आकर नाश्ता करना...' सुभाष घई ने सुनाया PM मोदी संग मुलाकात का किस्सा, मांगी थी जमीन
'मेरे घर आकर नाश्ता करना...' सुभाष घई ने सुनाया PM मोदी संग मुलाकात का किस्सा
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget