एक्सप्लोरर

बॉलीवुड की इन 7 फिल्मों से लें प्रपोज करने का आइडिया, सामने वाला नहीं कर पाएगा मना

Valentine's Week: वैलेंटाइन वीक में 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है. इस दिन आपको बॉलीवुड फिल्मों से अमेजिंग आइडिया लेने चाहिए जिसे आपको एक बार जरूर अपनाना चाहिए.

Valentine's Week: 7 फरवरी से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है. ये एक हफ्ता प्यार करने वालों का होता है, जिसमें वो हर दिन अलग-अलग तरीके से अपने पार्टनर पर प्यार लुटाते हैं. 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाएगा और अगर आप भी किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो पहले कुछ खास तरीकों को जान लें. वैलेंटाइन वीक के हर दिन को खास बनाने के तमाम तरीके आप बॉलीवुड फिल्मों से सीख सकते हैं. अगर आप भी किसी को प्रपोज करने जा रहे हैं तो कुछ फिल्मों को एक बार जरूर देख लें.

बॉलीवुड में कई ऐसी रोमांटिक फिल्में बनी जो प्यार की मिसाल रहीं. हिंदी सिनेमा में हीरो-हीरोइन के बीच होने वाले रोमांस को लोग अपने जीवन से कनेक्ट करने की पूरी कोशिश करते हैं. ज्यादातर फिल्मों का आधार रोमांस ही होता है फिर उसमें एक्शन, ड्रामा और बाकी इमोशन देखने को मिलते हैं. कुछ ऐसी फिल्में भी हैं जिनमें प्रपोज करने का तरीका देख लोग इमोशनल भी हुए और हैरान भी.

इन 5 फिल्मों से लें प्रपोज करने का आइडिया

बॉलीवुड फिल्मों के कुछ फेमस लव कंफेशन और प्रपोजिंग स्टाइल है जिन्हें देखकर दर्शक काफी कनेक्ट हुए. उन सीन में किसी ने रुला दिया तो किसी सीन ने हंसाया भी है. चलिए आपको 'प्रपोज डे' के खास मौके पर इन फिल्मों के बारे में बताते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

कल हो ना हो

साल 2003 में आई फिल्म कल हो ना हो का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया था जबकि इसका प्रॉडक्शन करण जौहर ने संभाला था. फिल्म में शंकर-एहान-लॉय का कमाल का म्यूजिक था और इसके गानों को लोगों ने खूब पसंद किया. शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान की इस अनोखी ट्रॉयंगल प्रेम कहानी को एक बार जरूर देखना चाहिए. फिल्म में शाहरुख प्रीति को प्यार करते हैं लेकिन उन्हें कोई गंभीर बीमारी होती है जिसके कारण उनके पास समय बहुत कम होता है. इसलिए वो प्रीति और सैफ के मन में एक-दूसरे के लिए प्यार जगाते हैं. सैफ के बिहाफ पर शाहरुख एक कोरी डायरी प्रीति को पढ़कर सुनाते हैं. उसमें प्रीति को लगता है कि सैफ ने डायरी में अपने दिल की बात लिखी है जबकि उस कोरी डायरी को पढ़ते हुए शाहरुख अपने दिल के बात कहते हैं. इस सीन को जब आप देखेंगे तो ये आपके दिल को छू जाएगा.

जन्नत

साल 2008 में आई फिल्म जन्नत का निर्दशन कुणाल देशमुख ने किया था. फिल्म में इमरान हाशमी और सोनाली चौहान लीड रोल में नजर आए. फिल्म के गाने हर किसी को पसंद आए लेकिन एक गाने में इमरान सोनाली को प्रपोज करते हैं. 'जरा सी' गाने में इमरान चलती कार में दूसरी गाड़ी में बैठी सोनाली को प्रपोज करते हैं और बाद में कार रोकर घुटने के बल बैठ जाते हैं. इस आइडिया को हर किसी ने पसंद किया था.

बैंड बाजा बारात

साल 2010 में आई रणवीर सिंह की डेब्यू फिल्म बैंड बाजा बारात थी जिसका निर्देशन मनीष शर्मा ने किया था. इस फिल्म में रणवीर सिंह अनुष्का को प्रपोज पहले बिजनेस के लिए प्रपोज करते हैं. 'व्यापार में नो प्यार' की पॉलिसी को बनाने वाले रणवीर बाद में अनुष्का पर दिल हार जाते हैं. फिल्म के एक सीन में वो नशे की हालत में अनुष्का को किस करते हैं और प्रपोज कर देते हैं.

कॉकटेल

साल 2012 में आई फिल्म कॉकटेल में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी लीड रोल में नजर आए. इसमें सैफ और डायना दोस्त होते हैं और उन्हें प्यार की उम्मीद नहीं होती है लेकिन जब होता है फिल्म की कहानी ऐसी बनती है कि प्रपोजिंग आइडिया हर किसी को भा जाता है.

रॉकस्टार

साल 2011 में आई फिल्म रॉकस्टार रणबीर कपूर की बेहतरीन फिल्मों में एक है. इस फिल्म में रणबीर नरगिस फाखरी को सबसे अलग अंदाज में प्रपोज करते हैं. वो सीन देखकर आपको सच में हंसी आ जाएगी. इस फिल्म को एक बार जरूर देखें.

जाने तू या जाने ना

साल 2008 में आई फिल्म जाने तू या जाने ना में इमरान खान और जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में नजर आए. इस फिल्म में दोनों बेस्ट फ्रेंड्स होते हैं, उन्हें एक-दूसरे से प्यार होता है लेकिन वो स्वीकार नहीं करते हैं. फिल्म के अंत में किसी तरह एक्टर को रियलाइज होता है तो वो एयरपोर्ट पर जब पुलिस उसे पकड़ लेती है तब जमीन पर लोटते हुए जेनेलिया को प्रपोज करते हैं. ये सीन काफी अमेजिंग है और प्यार करने वालों को ये फिल्म एक बार जरूर देखनी चाहिए.

वेक अप सिड

साल 2009 में आई रणबीर कपूर की फिल्म वेक अप सिड रणबीर की बेहतरीन फिल्मों में एक है. इस फिल्म में कोंकणा सेन लीड एक्ट्रेस हैं. फिल्म के एक सीन में रणबीर कोंकणा को प्रपोज करने के लिए मैग्जीन में आर्टिकल लिखवा देते हैं क्योंकि सामने से उन्हें हिम्मत नहीं होती थी.

यह भी पढ़ें: पति विक्की के साथ सास-ससुर को मनाने ससुराल चलीं Ankita Lokhande? एयरपोर्ट पर मां भी आईं नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Prediction: 'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget